HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Exercise 1.2

प्रश्न 1.
किसी स्कूल में चार दिन के लिए एक पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। पहले, दूसरे, तीसरे और अंतिम दिन खिड़की पर क्रमश: 1094, 1812, 2050 और 2751 टिकट बेचे गए। इन चार दिनों में बेचे गए टिकटों की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
हल :
चार दिनों में बेचे गए टिकटों की कुल संख्या = प्रथम दिन बेचे गए टिकट 1094 + दूसरे दिन बेचे गए टिकट 1812 + तीसरे दिन बेचे गए टिकट 2050 + चौथे दिन बेचे गए टिकट 2751 = 7707
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 1
अत: चार दिनों में बेची गई टिकटों की कुल संख्या = 7707. उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 2.
शेखर एक प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी है। वह टैस्ट मैचों में अब तक 6,980 रन बना चुका है। वह 10,000 रन पूरे करना चाहता है। उसे कितने और रनों की आवश्यकता है?
हल :
∵ शेखर 10,000 रन पूरे करना चाहता है। शेखर अब तक 6,980 रन बना चुका है।
∴ 10,000 रनों को पूरा करने के लिए आवश्यक रन
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 2
अतः शेखर को 3,020 रनों की और आवश्यकता है। उत्तर

प्रश्न 3.
एक चुनाव में सफल प्रत्याशी ने 5,77,500 मत प्राप्त किए, जबकि उसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ने 3,48,700 मत प्राप्त किए। सफल प्रत्याशी ने चुनाव कितने मतों से जीता?
हल:
सफल प्रत्याशी द्वारा प्राप्त मत = 5,77,500
उसके निकटतम प्रतिदंद्वी द्वारा प्राप्त मत = 3,48,700
दोनों प्रत्याशियों के मतों का अन्तर = 5,77,500 – 3,48,700
अब
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 3
अतः सफल प्रत्याशी ने चुनाव 2,28,800 मतों से जीता। उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 4.
कीर्ति बक-स्टोर ने जून के प्रथम सप्ताह में ₹ 2,85,891 मूल्य की पुस्तकें बेचीं। इसी माह के दूसरे सप्ताह में ₹ 4,00,768 मूल्य की पुस्तकें बेची गई। दोनों सप्ताहों में कुल मिलाकर कितनी बिक्री हुई ? किस सप्ताह में बिक्री अधिक हुई और कितनी अधिक ?
हल :
प्रथम सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₹ 2,85,891
दूसरे सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का मूल्य = ₹ 4,00,768
दोनों सप्ताह में बेची गई पुस्तकों का कुल मूल्य
= ₹ (2,85,891 + 4,00,768)
= ₹ 6,86,659
बँकि 4.00.768 > 2.85.891
∴ दूसरे सप्ताह की बिक्री अधिक हुई। दोनों सप्ताह की बिक्री का अन्तर = ₹(4,00,768 – 2,85,891)
अब
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 4
अतः दूसरे सप्ताह की बिक्री पहले सप्ताह की बिक्री से ₹ 1,14,877 अधिक है। उत्तर

प्रश्न 5.
अंकों 6, 2, 7, 4 और 3 में से प्रत्येक का केवल एक बार प्रयोग करते हुए पाँच अंकों की बनाई जा सकने वाली सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याओं का अंतर ज्ञात कीजिए।
हल :
6, 2, 7, 4 और 3 अंकों का प्रयोग करते हुए, पाँच अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 76432
तथा सबसे छोटी संख्या = 23467
उनका अन्तर = 76432 – 23467
अब
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 5
अतः दिए गए अंकों से बनने वाली सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी संख्याओं का अन्तर 52965 है। उत्तर

प्रश्न 6.
एक मशीन औसतन एक दिन में 2,825 पेंच बनाती है। जनवरी 2006 में उस मशीन ने कितने पेंच बनाए?
हल :
एक दिन में मशीन द्वारा बनाए गए पेंचों की संख्या = 2825
जनवरी 2006 (31 दिनों में) में मशीन द्वारा बनाए गए पेंचों की संख्या = 2825 × 31
अब,
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 6
अत: जनवरी में बनाए गए पेंचों की कुल संख्या 87575 है। उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 7.
एक व्यापारी के पास ₹ 78,592 थे। उसने 40 रेडियो खरीदने का ऑर्डर दिया तथा प्रत्येक रेडियो का मूल्य ₹ 1,200 था। इस खरीदारी के बाद उसके पास कितनी धनराशि शेष रह जाएगी ?
हल:
कुल धन = ₹ 78,592
एक रेडियो की कीमत = ₹ 1,200
40 रेडियो खरीदने के लिए आवश्यक धन
= 40 × 1.200 = ₹ 48,000
शेष बचा धन = ₹(78,592 – 48,000)
अब,
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 7
अत: इस खरीददारी के बाद उसके पास ₹ 30,592 शेष रह जायेगें। उत्तर

प्रश्न 8.
एक विद्यार्थी ने 7236 को 56 के स्थान पर 65 से गुणा कर दिया। उसका उत्तर सही उत्तर से कितना अधिक था ? (संकेत : दोनों गुणा करना आवश्यक नहीं)।
हल :
अभीष्ट अन्तर = 7236 × 65 – 7236 × 56
= 7236 (65 – 56)
= 7236 × 9 = 65.124.
अत: विद्यार्थी का उत्तर सही उत्तर से 65,124 अधिक था। उत्तर

प्रश्न 9.
एक कमीज सीने के लिए 2 मी. 15 सेमी कपड़े की आवश्यकता है। 40 मी. कपड़े में से कितनी कमीजें सी जा सकती हैं और कितना कपड़ा शेष बच जाएगा?
हल :
कुल कपड़ा = 40 मीटर
= 40 × 100 सेमी
∵ 1 मी. = 100 सेमी
= 4000 सेमी
एक कमीज सिलने में आवश्यक कपड़ा
= 2 मी. 15 सेमी
= 2 × 100 सेमी + 15 सेमी
= 200 सेमी + 15 सेमी
= 215 सेमी
कुल कपड़े में से सी गई कमीजों की संख्या
= 4000 ÷ 215
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 8
अतः 18 कमी सिलवाई जा सकेंगी तथा 130 सेमी (1 मी. 30 सेमी) कपड़ा शेष बचेगा।

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 10.
दवाइयों को बक्सों में भरा गया है और ऐसे प्रत्येक बक्से का भार 4 किग्रा 500 ग्राम है। एक वैन (Van) जो 800 किग्रा से अधिक का भार नहीं ले जा सकती, में ऐसे कितने बक्से लादे जा सकते हैं?
हल :
वैन 800 किग्रा का भार ले जा सकती है।
एक पैकेट का वजन = 4 किग्रा 500 ग्राम
= (4 × 1000 + 500) ग्राम
= 800 × 1000 ग्राम / 4500 ग्राम
= 4500 ग्राम
अब पैकेटों की संख्या जिनको वैन में भरा जा सकेगा
= 800 किग्रा ÷ 4500 ग्राम
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 9
अत: 177 पैकेट वैन में लादे जा सकते हैं। उत्तर

प्रश्न 11.
एक स्कूल और किसी विद्यार्थी के घर की बीच की दूरी 1किमी 875 मी. है। प्रत्येक दिन यह दूरी दो बार तय की जाती है। 6 दिन में उस विद्यार्थी द्वारा तय की गई कुल दूरी ज्ञात कीजिए।
हल :
घर से स्कूल की दूरी = 1 किमी 875 मी.
दोनों तरफ से विद्यार्थी द्वारा तय की गई दूरी = 1 किमी 875 मी. × 2
अब किमी मी.
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 10
∵ 1 दिन में तय की गई दूरी = 3 किमी 750 मी.
∴ 6 दिनों में तय की गई दूरी = 3 किमी 750 मी. × 6
अब, किमी मी.
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 11
अत: 6 दिन में विद्यार्थी द्वारा तय की गई दूरी = 22 किमी 500 मी. उत्तर

HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2

प्रश्न 12.
एक बर्तन में 4 ली: 500 मिली दही है। 25 मिली धारिता वाले कितने गिलासों में इसे भरा जा सकता
हल :
एक बर्तन की धारिता = 4 ली. 500 मिली
= 4 × 1000 मिली + 500 मिली
= 4000 मिली + 500 मिली
= 4500 मिली
एक गिलास की धारिता = 25 मिली
∴ बर्तन में से दही से भरे हुए गिलासों की संख्या = 4500 ÷ 25
अब,
HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 1 अपनी संख्याओं की जानकारी Ex 1.2 - 12
अतः 180 गिलास भरे जा सकते हैं। उत्तर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *