HBSE 10th Class Social Science Notes Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

Haryana State Board HBSE 10th Class Social Science Notes Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी Notes.

Haryana Board 10th Class Social Science Notes Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

सत्ता की साझेदारी Class 10 Notes HBSE

→ शासन कार्य एक जटिल प्रक्रिया होती है। ऐसा शासन जितना लोगों की सहमति से जुड़ा होता है, वह व्यवस्था उतनी ही लोकतांत्रिक होती है।

→ लोकतंत्र में शासन-कार्य अपने-अपने अनुभव का आभास देता है। अलग-अलग देशों में लोकतंत्रीय शासन का अनुभव अलग-अलग होता है।

→ ऐसे अनुभव में बेल्जियम व श्रीलंका के अनुभवों का उल्लेख सत्ता की साझेदारी के रूप में उदाहरण हेतु लिया जा सकता है। बेल्जियम व श्रीलंका दोनों देशों में विभिन्न प्रकार की जाति-समूह हैं।

→ बेल्जियम में डच, फ्रांसीसी व जर्मन भाषाएँ बोलने वाली जातियाँ हैं; श्रीलंका में सिंहली व तमिल प्राजातियाँ हैं। बेल्जियम के लोकतांत्रिक माडल में शासन शक्ति की बाँट कुछ इस प्रकार की गयी है कि शासन शक्तियों के प्रयोग में सभी जातियों के समान अधिकार हैं।

→ दूसरी ओर श्रीलंका में लोकतंत्र के बहुसंख्यक नियम के अनुरूप बहुसंख्यकों का शासन है। बेल्जियम में विभिन्न सामाजिक समुदायों में सत्ता की साझेदारी के कारण सामाजिक एकता है जबकि श्रीलंका में समुदायों में समुदायों में मतभेदों के चलते कुछेक तनाव बने रहे हैं।

Satta Ki Sajhedari Class 10th Notes HBSE

HBSE 10th Class Social Science Notes Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

→ लोकतांत्रीय सरकार सत्ता के केन्द्रीकरण के विपरीत सत्ता के विकेन्द्रीकरण पर जोर देती है। विकेन्द्रित व्यवस्था अपेक्षाकृत अधिक लोकतांत्रिक होती है।

→ सत्ता की बाँट कई तरीकों से हो सकती है:

  • सरकार के विभिन्न अंगों अर्थात् विधानपालिका, कार्यपालिका व न्यायपालिका में सत्ता की बाँट हो ताकि कोई भी एक अंग मनमानापन न कर सके;
  • सरकार की विभिन्न इकाईयों केन्द्रीय, प्रान्तीय व स्थानीय-के पास सत्ता का अलग-अलग अंश हो ताकि प्रत्येक प्रकार की सरकार अपने से सम्बद्ध कार्यों को करती रहे;
  • सत्ता की बाँट समाज में विभिन्न समूहों में हो अर्थात बेल्जियम मॉडल की सामुदायिक सरकार हो;
  • सत्ता की बाँट सशक्त दलों, दबाव-समूहों व आन्दोलनों द्वारा प्रभावित व नियन्त्रित हो अर्थात गठबन्धनीय सरकारों की व्यवस्था हो जिन पर समाज के अन्य अनेक समूहों जैसे-व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों आदि का शासन-संचालन में प्रभाव हो।

→ जातीय (एथनीक) : ऐसा सामाजिक विभाजन जिसमें हर समूह अपनी-अपनी संस्कृति को अलग-अलग मानता है।

→ बहुसंख्यकवाद : बहुसंख्यकों द्वारा शासन : में उनका मनमानापन; अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी

→ गृहयुद्ध : किसी देश में अलग-अलग समूहों द्वारा हिंसक गतिविधियाँ।

→ युक्तिपरक : लाभ-हानि का सावधानीपूर्वक हिसाब लगाकर लिया गया निर्णय

→ बेल्जियम : एक यूरोपीय देश; हरियाणा प्रान्त से भी क्षेत्रफल में छोटा : नीदरलैंड, यूक्रेन तथा जर्मनी से घिरा हुआ

→ बेल्जियम के प्रमुख क्षेत्र : फ्लेनिश (59%), वेलोनिया (40%)

सत्ता की साझेदारी Chapter 1 HBSE 10th Class

HBSE 10th Class Social Science Notes Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

→ बेल्जियम में बोली जानी वाली भाषाएँ : डच, फ्रांसीसी, जर्मन

→ बेल्जियम की राजधानी : ब्रूसेल्स

→ श्रीलंका : एक एशियायी द्वीपीय देश जो भारत के दक्षिण में स्थित है

→ श्रीलंका की प्रमुख जातियाँ : सिंहली (74%), तमिल लगभग 18% अन्य लगभग 9%

→ गठबन्धन सरकारः मिली-जुली सरकार : जब कोई राजनीतिक दल अपने बुते पर सरकार नहीं बना पाती, तब कुछ दल मिली-जुली सरकार बनाते हैं। ऐसी सरकार गठबन्धन सरकार होती है।

→ जर्मनी के राजनीतिक दल : क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी तथा डेमोक्रेटिक पार्टी

→ सत्ता-विभाजन के रूप :

  • सरकार के अंगों-विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका में कार्यविभाजन
  • सरकार के विभिन्न स्तरों-केन्द्रीय व प्रान्तीय सरकारों-में शक्तियों की बाँट
  • सामाजिक समूहों में सत्ता की बाँट
  • दबाव-समूहों आदि में सत्ता की बाँट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *