HBSE 10th Class Social Science Important Questions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

Haryana State Board HBSE 10th Class Social Science Important Questions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन Important Questions and Answers.

Haryana Board 10th Class Social Science Important Questions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन Important Questions History HBSE 10th Class  प्रश्न 1.
इण्डो-चाइना किन तीन देशों से मिलकर बना है?
उत्तर-
इण्डो-चाइना के तीन देश हैं-वियतनाम, लाओस तथा कम्बोडिया।

HBSE 10th Class Important Questions History Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन प्रश्न 2.
सिल्क रूट क्या है?
उत्तर-
समद्री रास्ता जिससे सामान आता-जाता था तथा लोगों की आवाजाही थी उसे सिल्क रूट कहा जाता है।

Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन Important Questions HBSE 10th Class प्रश्न 3.
पहली बार वियतनाम में फ्रांसीसी सेना ने कब कदम रखा?
उत्तर-
1858 में वियतनाम में फ्रांसीसी सेना ने कदम रखा।

प्रश्न 4.
गार्निए कोन था?
उत्तर-
मेकोंग नदी की खोज करने वाले फ्रांसीसी दल का सदस्य था। उसे फ्रांसीसी उपनिवेश स्थापित करने के लिए चुना गया था।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

प्रश्न 5.
1887 में किसका गठन किया गया? उत्तर-फ्रेंच इण्डो-चाइना का गठन 1887 में हुआ। प्रश्न 6. संरचनागत परियोजना क्या है?
उत्तर-
वे परियोजनाएँ जिनमें अर्थव्यवस्था के ढाँचे का निर्माण किया जाता है, जैसे-रेल-नेटवर्क, बिजलीघर आदि। उसे संरचनागत परियोजना कहा गया।

प्रश्न 7.
1931 तक कौन-सा देश चावल का निर्यातक बन गया?
उत्तर-
वियतनाम।

प्रश्न 8.
संरचनागत परियोजनाओं को बनाने का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर-
व्यापारिक वस्तुओं के आवागमन और फौजी टुकड़ियों के आने-जाने के लिए इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया।

प्रश्न 9.
एकतरफा अनुबंध व्यवस्था क्या थी?
उत्तर-
बागान के मज़दूर बिना किसी अधिकार के काम करते थे, उसे एकतरफा अनुबंध कहा जाता था। इन अनुबंधों की शर्ते पूर्ण न होने पर मालिक मज़दूरों के विरुद्ध मुकदमा करते तथा उन्हें सजा देते थे।

प्रश्न 10.
वियतनामियों को पश्चिमी शिक्षा देने में क्या दुविधा थी?
उत्तर-
वियतनामियों को यदि पूर्ण पश्चिमी शिक्षा दी जाती तो फ्रांसीसियों के हाथ से काम-धंधे एवं नौकरियाँ हाथ से चली जाती।

प्रश्न 11.
टोंकिन फ्री स्कूल कब खोला गया?
उत्तर-
टोंकिन फ्री स्कूल 1907 में खोला गया।

प्रश्न 12.
साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल में आंदोलन कब आरम्भ किया गया?
उत्तर-
सन् 1926 में साइगॉन नेटिव गर्ल्स स्कूल में आंदोलन आरम्भ किया गया।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

प्रश्न 13.
1930 में हो ची मिन्ह ने किसकी स्थापना की?
उत्तर-
1930 में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हो ची मिन्ह ने की।

प्रश्न 14.
1903 में हनोई के किस भाग में कौन-सी बीमारी फैली?
उत्तर-
1903 हनोई के नवनिर्मित आधुनिक भाग में ब्यूबॉनिक प्लेग की महामारी फैल गई।

प्रश्न 15.
कनफ्यूशियस कौन थे?
उत्तर-
कन्फ्यूशियस एक चीनी विचारक थे जिन्होंने एक दार्शनिक व्यवस्था का विकास किया। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों का आदर करना तथा उनका कहना मानना सिखाया उन्होंने यह बताया कि राजा और प्रजा के मध्य संबंध कैसा होना चाहिए।

प्रश्न 16.
वियतनामियों का किस धर्म में विश्वास था?
उत्तर-
वियतनामी बौद्ध धर्म, कन्फ्यूशिपसवाद का अनुसरण करते थे।

प्रश्न 17.
फ्रांसीसी मिशनरी किस धर्म का प्रचार कर रहे थे?
उत्तर-
ईसाई धर्म।

प्रश्न 18.
समन्वयवाद किसे कहते हैं?
उत्तर-
जब भिन्नताओं के स्थान पर अलग-अलग विचारों तथा मान्यताओं को एक-साथ लाने का प्रयास किया जाता है, उसे समन्वयवाद कहा जाता है।

प्रश्न 19.
यातना शिविर क्या था?
उत्तर-
यातना शिविर वह जेल थी जहाँ कैदियों को कानून का अनुसरण किए बिना ही डाल दिया जाता था तथा उन पर निर्मम अत्याचार किया जाता था।

प्रश्न 20.
हुइन्ह फू सो कौन थे?
उत्तर-
हुइन्ह फू सो 1939 में आरम्भ हुए आंदोलन होआ हाओ के संस्थापक थे।

प्रश्न 21.
फान बोई चाऊ द्वारा लिखित एक पुस्तक का नाम बताएँ।
उत्तर-
द हिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम।

प्रश्न 22.
गणतन्त्र किसे कहते हैं?
उत्तर-
वह सरकार जो लोगों की सत्ता पर आधारित होती है, उसे गणतन्त्र कहा जाता है।

प्रश्न 23.
20वीं सदी के पहले दशक के एक आंदोलन का नाम बताएँ।
उत्तर-
‘पूरब की ओर चलो’।

प्रश्न 24.
हो ची मिन्ह कौन थे?
उत्तर-
हो ची मिन्ह कम्युनिस्ट राष्ट्रवादी थे जिन्होंने फरवरी 1930 में वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की।

प्रश्न 25.
दो साम कौन थे?
उत्तर-
दो साम वियतनामी तोपखाना रेजीमेन्ट में कर्नल थे। 1968 आरम्भ किए गए युद्ध जो उत्तरी तथा दक्षिणी वियतनाम के एकीकरण के लिए था, का वे भाग थे।

प्रश्न 26.
ट्रंग बहनों का राष्ट्रवादी आंदोलन में क्या योगदान था?
उत्तर-
ट्रंग बहनें विद्रोही महिलाओं के लिए एक आदर्श थीं। उन्होंने 30,000 सैनिकों की टुकड़ी को जमा किया तथा चीनियों का दो वर्श तक मुकाबला किया। जब उन्हें हारने का उर हुआ तो उन्होंने आत्मसमर्पण के स्थान पर आत्महत्या कर ली।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

प्रश्न 27.
त्रियू अयू कौन थी?
उत्तर-
त्रियू अयू अत्यन्त महत्त्वपूर्ण तथा सम्मानित थीं। जंगल में जाकर उन्होंने विशाल सेना का गठन किया तथा चीनियों के विरुद्ध खड़ी हो गई। जब वे हार गईं तो उन्होंने खुदकुशी कर ली।

प्रश्न 28.
1960 में महिलाओं का चित्रण किस प्रकार किया गया?
उत्तर-
1960 में महिलाओं का चित्रण योद्धा औरतों के रूप में किया जाता था। औरतों को हवाई जहाजों को मार गिराते दिखाया जाता था। उनको बहादुर और युवा दर्शाया जाने लगा। उन्हें एक हाथ में हथौड़ा तथा दूसरे हाथ में राइफल लिए दिखाया गया।

प्रश्न 29.
वियतनाम को पुनः एकीकृत किस प्रकार किया गया?
उत्तर-
वियतनाम को एकीकृत जनवरी, 1947 में पेरिस में शांति समझौते के बाद किया गया। 30 अप्रैल, 1975 को एन. एल.एफ. ने राष्ट्रपति के महल पर कब्जा कर लिया। इस शांति समझौते के पश्चात् अमरिका के साथ टकराव में समाप्ति हुई तथा अंत में दोनों हिस्सों को मिलाकर एक राष्ट्र की स्थापना की गई।

प्रश्न 30.
इस अध्याय में आपने जो पढ़ा है, उसके हवाले से वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन के प्रभावों की चर्चा करें।
उत्तर-
वियतनाम की संस्कृति और जीवन पर चीन का प्रभाव-चीन के निकट होने और का एक बड़ा पड़ोसी देश होने के कारण वियतनाम पर चीन का गहरा प्रभाव होना स्वाभिक ही है जैसे श्रीलंका के भारत के निकट होने का उस पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है।

इन दोनों देशों में बौद्ध धर्म और कन्ल्युशियस धर्म प्रमुख रहे। जिन्होंने इन दोनों देशों के आपसी सम्बन्धों को और भी मजबूत बना दिया। चीन से बहुत से धार्मिक नेता और साधु-संत वियतनाम आते रहे और वियतनाम के लोगों को अपने धर्म के रंग में रंगते रहे। इस प्रकार धर्म के क्षेत्र में वियतनाम चीन का बड़ा द्धणी है।

साम्राज्वादी शक्तियों ने इन दोनों पर कड़ा नियन्त्रण रखने के लिए जब रेल, सड़क आदि के मामयम से इन दोनों देशों __ को एक प्रशासनिक नियन्त्रण तले लाने कस प्रयत्न किया तो ये दोनों देश और निकट आते चले गये। बाद में विदेशी साम्राज्य का मुकाबला करने के कारण दोनों को जब एक जैसी परिस्थियों में से होकर गुजरना पड़ा तो उनकी घनिष्ठता और बढ़ती चली गई। इस प्रकान चीन ने धीरे-धीरे वियतनाम की संस्कृति को अपने रंग में रंग लिया।

प्रश्न 31.
वियतनाम में उपनिवेशवात-विरोधी भावनाओं के विकास में धार्मिक संगठनों की भूमिका क्या थी?
उत्तर-
धर्म का लोगों के सामाजिक और सास्कृतिक जीवन पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। वियतनाम पर अपना अधिकार बनाए रखने के उपेश्य से फ्रांसीसियों ने वहाँ के ध म में अन्धाधुन्ध दखल देना कर दिया जिसके कारण फ्रांस के विरुद्ध वहाँ अनेक साम्राज्य-विरोधी आन्दोलन छिड़ गए।

वियतनामियों के धर्म में बौद्ध धर्म, कन्फुशियनवाद और स्थानीय परम्पराओं का अजीब-सा मेल था। परन्तु जब फ्रांसिसियों ने वहाँ के लोगों पर ईसाई धर्म इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन जबर्दस्ती ठोसन का प्रयत्न किया तो वहाँ उनके विरुद्ध एक तीव्र क्रिया उत्पन्न हो गई। परिणामस्वरुप उनके विरुण 1868 ई. में एक भंयकर विद्रोह उठ खड़ा हुआ जो ‘विद्धानों के विद्रोह’ (Scholars Revolt) के नाम से जाना जाता है। इस विद्रोह का वेग सबसे अधिक नगु अन (NguAn), हा तिएन (Ha Tien) प्रान्तों में था जहाँ लोगों ने लगभग एक हजार कैथोलिक पादरियों को मार डाला। चाहे इस विद्रोह को सख्ती से दबा दिया गया परन्तु अन्य स्थानों पर और नए विद्रोह उठ खड़े हुए।

ऐसा एक अन्य आन्दोलन 1939 ई. में हरे-भरे मेकोंग डेल्टा में शुरु हुआ। यह आन्दोलन हुआ हाव (Hoa Hao) अके नाम से जाना जाता है जिसमें हुइन्ह फू सो (Huynh Phu so) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चाहे फ्रांसिसी सरकार ने इस व्यक्ति को पागल घोषित करके जेल में डाल दिया और उसके अनुयायियों पर यातना शिविरों (Concentration Camps) में अनेक अत्याचार किये परन्तु वे वियतनाम के वेग को रोग न सके। .

प्रश्न 32.
वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारणों की व्याख्या करें। अमेरिका के इस तथ्य से अमेरिका में जवीन पर क्या असर पड़े?
उत्तर-
वियतनाम युद्ध में अमेरिकी हिस्सेदारी के कारण (Cause of the Involvement in the war of Vietnam).

  • अमेरिका को डर था कि यदि वियतनाम को खाली छोड़ दिया तो वहाँ साम्यवाद छा जायेगा जो अमेरिका को किसी हालत में मंजूर नहीं था।
  • अमेरिका का वियतनाम में दखल देने का दूसरा बड़ा कारण यह था कि वह भी सहन नहीं कर सकता था कि वियतनाम एक महान् यूरोपिय देश फ्रांस को मात दे दे इसलिये वियतनाम को हराकर वह यह दिखाना चाहता था कि पूंजिपति देश एक हैं।
  • जेनेवा कांफ्रेंस ने वियतनाम को दो भागों-उनरी वियतनाम और दक्षिणी वियतनाम और में बाँटा था। जब जेनेवा कांफ्रेंस के निर्णय के विरुद्ध वियतनाम के दोनों भागों ने आपस में मिलने का प्रयत्न किया तो अमेरिका इस बात को सहन न कर सका।

फिर क्या था उसने 1965 ई. में एक विशाल सेना के साथ जो संघर्ष शुरु हुआ वह कोई अगले सात-आठ वर्ष (1965-1972) तक चलता रहा।
वियतनाम के युद्ध का अमेरिका के जन-जीवन पर प्रभाव-वितनाम के इस युद्ध का वियतनाम पर ही नहीं वरन् अमेरिका के जन-जीवन पर भी बड़ा गहरा प्रभाव पड़ा।

  • चाहे बम्ब बरसाने से उत्तरी वियतनाम को लगभग बर्बाद कर दिया परन्तु उसे स्वयं भी बड़ी हानि उठानी पड़ी। इस युद्ध में उसके जान-माल का भी बहुत नुकसान हुआ।
  • इस युद्ध में उसके 47,244 सैनिक मारे गये और 303,704 के लगभग सैनिक घायल हुए जिससे अमेरिका में मातम छा गया और इस युद्ध में अमेरिका द्वारा मुल्त का भी हस्तक्षेप करने का विरोध होने लगा।
  • अमेरिका में इस युद्ध के सम्बन्ध में बहुत विरोध पैदा हुआ। बहुत से लेखकों और विद्धानों के अनुसार इस युद्ध में अमेरिका को दखल देने की क्या आवश्यकता थी जिसमें उसके जान और माल की बहुत हानि हुई और बदले में बदनामी के इलावा उसे कुछ न मिला।

प्रश्न 33.
अमेरिका के खिलाफ वियतनामी युद्ध का निम्नलिखित के दृष्टिकोण से मूल्यांकन कीजिए
(क) हो ची मिन्ह भूलभुलैया मार्ग पर माल ढोने वाला कुली।
उत्तर-
(क) हो ची मिन्ह मार्ग पर माल ढोने वाले कुली के दृष्टिकोण से वियतनामी युद्ध का मूल्यांकन-यूनएसनएन और वियतनाम में होने वाले युद्ध (1965-1972) में कुलियों ने बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने अनेक खतरों के . होते हुए भी अपनी पीठ पर 22 किलो माल कर या साईकिल पर 70 किलो माल लादकर उनरी वियतनाम से दक्षिणी वियतनाम पहुँचाया। यह उन्हीं की सेवाओं का फल था कि वियतनामी सेनाएँ भूख-प्यास से बच गई और असले के निरन्तर पहुँचते रहने से उनका हौसला कायम रहा और वे यूनएसनएन जैसे महान् शक्ति का सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकी।

(ख) एक महिला सिपाही।
उत्तर-
एक महिला सिपाही और यूनएसन-वियतनामी युद्ध-वियतनामी महिला-सिपाही भी यूनएसनएन होने वाले युद्ध में अथाह विश्वास और देश-प्रेम दिखाने में अद्वितीय रहीं। उन्होंने देश के लिये किसी भी प्रकार का सेवा-कार्य करने से इंकार नहीं किया। उन्होंने वक्त पड़ने पर कुलियों का भी काम किया और विदेशी साम्राज्यवादियों का मुकाबला करने और उनसे लड़ने में भी पीछे न रहीं। उन्होने छः हवाई-अपवों का भी निर्माण किया, अगणित बम्बों को निष्क्रीय बना दिया और शत्रु के 15 के लगभग हवाई जहाजों को नीचे मार गिराया। ऐसा अनुमान है कि युद्ध सम्बन्धी अनेक कार्यों में कोई 1.5 मिलियन महिलायें सिपाही के स्थानीय कार्यकर्ताओं और निपुण-सेवकों के रूप में कार्य कर रही थी। ऐसे सेवाभाव और देश-प्रेम के उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

प्रश्न 34.
वियतनाम में साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष में महिलाओं की क्या भूमिका थी?
उत्तर-
वियतनाम में साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष में महिलाओं की भूमिका-जैसा कि ऊपर के प्रश्न में बताया जा चुका है कि वियतनाम में साम्राज्यावाद के विरोधी संघर्ष में महिलाओं ने बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों का साथ दिया। जिस किसी परिस्थिति में उन्हें डाल दिया गया वे पीछे न रही। उन्होंने माल ढोने वाले कुलियों के रूप में कार्य किया और यदि उन्हें सिपाही के रूप में कार्य करने को कहा गया तो वे पीछे न रही। एक अनुमान के अनुसार कोई 1.5 मिलियन महिलायें देश को विदेशी साम्राज्य वादियों से लड़ने के विभिन्न कार्यों में कार्यरत थी। कुछ ने तो केवल हवाई अपवों का निर्माण ही किया वरन् शत्रु के कई हवाई जहाज़ भी नीचे मार गिराए। उन्होंने महान् धैर्य और अथाह देश प्रेम का जो परिचय दिया वह कम ही देखने को मिलता है।

प्रश्न 35.
उपनिवेशों के विकास क्यों आवश्यक थे? इस विषय में बर्नार्ड के विचार बताइए।
उत्तर-
अलग-अलग लोगों ने इस विषय पर अलग-अलग तर्क दिए कि क्या उपनिवेशों का विकास आवश्यक है। फ्रांसीसियों ने उपनिवेशों का निर्माण वियतनाम में व्यापार तथा सैनिकों के आने-जाने के लिए किया। बर्नार्ड के अनुसार उपनिवेशों का विकास आवश्यक था। उपनिवेश बनाने का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाने के लिए किया जाता था। वे यह मानते थे कि इसके कारण गुलाम देश की अर्थव्यवस्था का विकास होता है तथा जीवन, स्तर बेहतर होता है, क्योंकि वे अधिक सामान खरीद पाने में सक्षम हो पाते हैं। .

प्रश्न 36.
वियतनाम की औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी लिखें।
उत्तर-
जब फ्रांस ने वियतनाम पर कब्जा करना आरम्भ किया, उस समय वियतनाम चावल और रबड़ की खेती पर आश्रित था। इन जगहों पर फ्रांस तथा वियतनाम के धनी व्यक्तियों का स्वामित्व था। वियतनामी श्रमिकों को एकतरफा अनुबंध के तहत काम करना पड़ता था। इन अनुबंधों में मालिकों के पास अधिकार होते थे परन्तु मजदूरों के पास कोई अधिकार नहीं थे। अनुबंध तोड़ने पर उन्हें सजा भुगतनी पड़ती थी। ग्रामीण क्षेत्रों में जमींदारों का कब्जा था। इस कारण वहाँ का जीवन स्तर गिर रहा था।

प्रश्न 37.
फ्रांसीसियों के सामने पाश्चात्य शिक्षा लागू करने में समस्याएँ थीं। ये समस्याएँ कौन-सी थीं?
उत्तर-
फ्रांसीसियों का मानना था कि वे वियतनाम में आधुनिकता ला रहे थे। इसके लिए उनका जोर पाश्चात्य शिक्षा देने पर था। वे इसके लिए पुराने धर्मों, संस्कृतियों आदि को भी नष्ट करना चाहते थे। परन्तु उनके समक्ष निम्न समस्याएँ थीं-

  • लोग अपनी पुरानी परम्पराओं, धर्मों आदि को छोड़ना नहीं चाहते थे, जबकि ये चीजें फ्रांसीसियों के लिए रुकावट थी।
  • दूसरी समस्या थी कि वियतनाम में किसको कितनी शिक्षा दी जाए। फ्रांसीसी शिक्षित कामगर चाहते थे, परन्तु यदि गुलामों को शिक्षा प्रदान की जाती तो समस्याएँ उत्पन्न हो जातीं।
  • यदि वियतनाम नागरिकों ने शिक्षा प्राप्त की तो यह नौकरियों आदि के लिए खतरा हो सकता था।
  • अन्य समस्या भाषा से संबंधित थी कि स्कूलों में वियतनामी भाषा पढ़ाई जाए अथवा फ्रांसीसी।

प्रश्न 38.
आधुनिक बनने के तरीके में चीन और जापान ने वियतनाम में क्या भूमिका अदा की?
उत्तर-
वियतनामी राष्ट्रवादियों के सदैव चीन और जापान के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध रहे। ये दोनों राष्ट्र परिवर्तन के प्रतीक थे। जो वियतनामी फ्रांसीसी पुलिस से बचना चाहते थे, ये राष्ट्र उन्हें शरण देते। ये देश क्रांतिकारियों के नेटवर्क थे। लगभग 300 वियतनामी छात्र 1907-08 तक आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए जापान गए, वे फ्रांसीसियों को बाहर निकालना चाहते थे। इन छात्रों ने विदेशी हथियारों की सहायता ली। जापान अब तक अत्यधिक आधुनिक हो चुका था। इन विद्यार्थियों ने जपान से सहायता माँगी। इस प्रकार चीन के घनाक्रमों से भी वियतनाम अत्यन्त प्रभावित हुआ। वियतनामी छात्रों ने वियतनाम मुक्ति एसोसिएशन का निर्माण किया। वे लोकतान्त्रिक गणराज्य की स्थापना चाहते थे।

प्रश्न 39.
हो ची मिन्ह पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
हो ची मिन्ह का जन्म 1890 में हुआ। उन्होंने अपना जीवन वियतनाम को स्वतन्त्र करने में बिताया। उनका वास्तविक नाम गूयेन वान थान्ह था। उन्होने फ्रांसीसी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त की। वे कॉमिन्टन के सदस्य बन लेनिन से मिले।1941 में वे तीस साल यूरोप, थाइलैण्ड तथा चीन में बिताने के बाद लौटे। वियतनाम के गणराज्य के वे प्रथम राष्ट्रपति बने। उनकी मृत्यु 1969 में हुई।

प्रश्न 40.
निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखें-
(क) नापाम
(ख) एजेन्ट ऑरेंज।
उत्तर-
(क) नापान-नापाम अग्नि बमों के लिए गैसोलिन फुलाने वाला एक ऑर्गेनिक कम्पाउड है। यह सम्मिश्रण धीरे-धीरे जलता है। मानव त्वचा पर चिपकने पर भी यह जलता रहता है तथा उसे नष्ट कर देता है। वियतनाम के युद्ध तथा द्वितीय विश्वयुद्ध में अमेरिका ने इसका प्रयोग किया।

(ख) एजेन्ट ऑरेंज-यह एक प्रकार का जहर है जिसे पेड़-पौधों पर छिड़का जाता है जिससे पेड़-पौधे नष्ट हो जाते हैं। जिन ड्रमों में इन्हें रखा जाता है, उस पर ऑरेन्ज पट्टियाँ बनी होती है, इसलिए इसे एजेन्ट ऑरेंज कहा गया। लगभग 1.1 करोड़ गैलेन का छिड़काव अमरीकी विमानों ने 1961-1971 के मध्य वियतनाम पर किया जिससे उनके जंगल तथा खेत समाप्त हो जाएँ। इससे वियतनामी सैनिक कहीं नहीं छिप सकते थे तथा उन्हे समाप्त किया जा सकता था।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित रिक्त स्थानों को दिए गए उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।

(i) इण्डो-वाइना क्षेत्र में पहले……..का वर्चस्व था। (फ्रांस, चीन)
(ii) वियतनाम उस रास्ते से भी जुड़ा रहा है जिसे समुद्री……..कहा जाता है। (सिलक रूट, बंदरगाह)
(iii) ……….में फ्रेंच इण्डो-चाइना का गठन किया गया। (1887, 1888)
(iv) 1873 में फ्रांसीसियों ने………..को उत्तर में स्थित टोंकिन प्रांत में फ्रांसीसी उपनिवेश स्थापित करने का जिम्मा सौंपा थां (गार्निए, हो ची मिन्ह)
(v) पूरे क्षेत्र पर नियन्त्रण कायम करने के लिए……….का निर्माण शुरू किया गया। (संरचनागत परियोजनाओ, नहरों)
(vi) पश्चिमी ढंग की शिक्षा देने के लिए………..में टोंकिन फ्री स्कूल खोला गया। (1907, 1908)
(vii) 1930 में हो ची मिन्ह ने…………की स्थापना की। (वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी, पेरिस शांति संधि)
(viii) 1903 में हनोई के नवनिर्मित आधुनिक भाग में………..की बीमारी फैल गई (ब्यूबॉनिक प्लेग, डेंगू)
(ix) …………में चूहों को पकड़ने की मुहिम आरम्भ की गई। (1902, 1903)
(x) …………आंदोलन 1939 में आरम्भ हुआ। (समन्वयवाद, होआ हाओ)
(xi) 1908 में……गृह मंत्रालय ने वियतनामी विद्यार्थियों की गतिविधियों का दमन आरम्भ कर दिया। (फ्रांसीसी, जापानी)
उत्तर-
(i) चीन,
(ii) सिल्क रूट,
(iii) 1887,
(iv) गार्निए,
(v) संरचनागत परियोजनाओं,
(vi) 1907,
(vii) वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी,
(viii) ब्यूबॉनिक प्लेग,
(ix) 1902,
(x) होआ हाओ,
(xi) जापानी।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से सही (√)व गलत (x) की पहचान करें।
(i) 1930 के दशक में आई महामंदी का वियतनाम पर कोई असर नहीं पड़ा। ।
(ii) हो ची मिन्ह के नाम का अर्थ पथप्रदर्शक था।
(iii) 1967 के बाद कोई भी सैनिक हो ची मिन्ह भूल-भुलैया मार्ग से नहीं जा पाया।
(iv) किसी भी महिला ने राष्ट्रवादी आंदोलन में भाग नहीं लिया।
(v) पुराने जमाने की विद्रोही औरतों का महिमामण्डन किया जाने लगा।
(vi) जनवरी, 1975 में पेरिस में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
(vii) 30 अप्रैल, 1975 को एन.एल.एफ. ने राष्ट्रपति के महल पर कब्जा कर लिया।
(viii) अमेरिकी फ्रोजों ने नापाम, एजेंट ऑरेन्ज और फॉस्फोरस
जैसे रासायनिक हथियारों का प्रयोग किया।
(ix) वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी को बाद में इण्डो-चाइनीज . कम्युनिस्ट पार्टी का नाम दिया गया।
(x) फ्रांसीसियों की पराजय के पश्चात् वियतनाम एकीकृत हो गया।
(xi) सितम्बर, 1955 में हनोई को आजाद करा दिया।
(xii) सुन यात सेन के नेतृत्व में चले आंदोलन के जरिए जनता ने लम्बे समय से चले आ रहे राजवंश को 1911 में गद्दी छोड़ने पर विवश कर दिया और गणतन्त्र को स्थापना की गई।
(xiii) 1940 में जापान ने वियतनाम पर कब्जा कर लिया।
(xiv) 1941 में फ्रांसीसी डॉक्टरों ने मान लिया कि हुइन्ह फू सो पागल हैं।
उत्तर-
(i) x,
(ii) √
(iii) x
(iv) x,
(v) √
(vi) x,
(vii) √
(viii) √,
(ix) √,
(x) x,
(xi) x,
(xii) √,
(xiii) √,
(xiv) x.

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में दिए गए विकल्पों में सही का चयन कीजिए।

(i) इन्डो-चाइना क्षेत्र निम्नलिखित से बना है
(क) वियतनाम
(ख) लाओस ।
(ग) कम्बोडिया
(घ) उपर्युक्त सभी

(ii) ……… में पहली बार फ्रांसीसी सेना ने वियतनाम की धरती पर डेरा डाला।
(क) 1859
(ख) 1858
(ग) 1857
(घ) 1853

(iii) वियतनाम की औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से निम्न पर आश्रित थी-
(क) चावल की खेती
(ख) रबड़ के बागानों
(ग) क तथा ख दोनों
(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं

(iv) वियतनाम में रहने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को क्या कहा जाता था?
(क) कोलोन
(ख) कोलोनाइज्ड
(ग) विदेशी
(घ) नागरिक

(v) ………… में कोचिनचाइना फ्रांस का उपनिवेश बन गया।
(क) 1864
(ख) 1865
(ग) 1866
(घ) 1867

(vi) वियतनाम गणराज्य की स्थापना……….वर्ष में हुई।
(क) 1972
(ख) 1976
(ग) 1977
(घ) 1978

(vii) कन्फ्यू शियस एक ………… विचारक थे।
(क) चीनी
(ख) जापानी
(ग) फ्रांसीसी ।
(घ) वियतनामी

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Chapter 2 इंडो-चाइना में राष्ट्रवादी आंदोलन

(viii) ………. फ्रांसीसी कब्जे और ईसाई धर्म के प्रसार के विरुद्ध आरम्भिक विद्रोह था।
(क) राष्ट्रीवादी आंदोलन
(ख) समन्वयवाद
(ग) स्कॉलर्स रिवोल्ट
(घ) उपर्युक्त सभी आंदोलन

(ix) द टिस्ट्री ऑफ द लॉस ऑफ वियतनाम ………. ने लिखी।
(क) हो ची मिन्ह
(ख) लियाँग
(ग) फान बोई चाऊ
(घ) फान चू त्रिन्ह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *