HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

Haryana State Board HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास Important Questions and Answers.

Haryana Board 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

विकास Important Questions Economics HBSE 10th Class प्रश्न 1.
राष्ट्रीय आय किसे कहते हैं?
उत्तर-
राष्ट्रीय आय का तात्पर्य उस सकल आय से है जिसे देश के अंदर उत्पन्न भी वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य के साथ-साथ विदेशों से प्राप्त आय को जोड़कर प्राप्त किया जाता है।

HBSE 10th Class विकास Important Questions Economics प्रश्न 2.
साक्षरता दर से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
सात वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में साक्षरता के अनुपात को साक्षरता दर कहते हैं।

Chapter 1 विकास Important Questions HBSE 10th Class प्रश्न 3.
निवल हाजिरी अनुपात का अर्थ स्पष्ट करें।
उत्तर-
6-10 वर्ष की आयु के स्कूल जाने वाले कुल बच्चों का उस आयु-वर्ग कुल बच्चों के साथ अनुपात को निवल हाजिरी अनुपात करते हैं।

प्रश्न 4.
शिशु मृत्यु दर की परिभाषा बताइए।
उत्तर-
किसी वर्ष में पैदा हुए 1000 जीवित बच्चों में से एक वर्ष की आयु से पहले मर जाने वाले बच्चों के अनुपात __ को शिशु मृत्युदर कहते हैं।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

प्रश्न 5.
शरीर द्रव्यमान सूचकांक क्या है?
उत्तर-
शरीर द्रव्यमान सूचकांक अल्पपोषित वयस्कों का गणना करने का एक तरीका है।

प्रश्न 6.
मानव विकास सूचकांक किसे कहते हैं?
उत्तर-
वह सूचकांक जिसके माध्यम से विश्व के किसी भी देश के मानव विकास के स्तर को जाना जाता हे, मानव विकास सूचकांक कहलाता है।

प्रश्न 7.
प्रति व्यक्ति आय क्या होती है?
उत्तर-
प्रति व्यक्ति आय का तात्पर्य उस राशि से है जिसे कुल राष्ट्रीय आय में कुल जनसंख्या को भाग देकर प्राप्त किया जाता है। इसे औसत आय भी कहते हैं। प्रति व्यक्ति आय = राष्ट्रीय आय / कुल जनसंख्या

प्रश्न 8.
किसी तीन प्रकार की अर्थव्यवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर-
(क) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था, (ख) समाजवादी अर्थव्यवस्था, (ग) मिश्रित अर्थव्यवस्था।

प्रश्न 9.
प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देशों को किन-किन अर्थव्यवस्थाओं में बाँटा गया है?
उत्तर-
प्रति-व्यक्ति आय के आधार पर विश्व के देशों को निम्नलिखित अर्थव्यवस्था में बाँटा गया हैं.
(क) विकसित अर्थव्यवस्था,
(ख) विकासशील अर्थव्यवस्था

प्रश्न 10.
विश्व बैंक ने प्रति व्यक्ति आय के आधार पर विश्व के देशों को किन-किन भागों में बाँटा है?
उत्तर-
विश्व बैंक ने प्रति व्यक्ति आय के आधार पर विश्व के देशों को तीन भाग में बाँटा है
(क) अधिक आय वाले देश, (ख) मध्ययम आय वाले देश, (ग) निम्न आय वाले देश

प्रश्न 11.
किसी देश की आर्थिक प्रगति मापने के दो प्रमुख आधार कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
किसी देश की आर्थिक प्रगति मापने के दो प्रमुख आधार निम्नलिखित हैं
(क) उस देश की प्रति-व्यक्ति, आय, (ख) उस देश की राष्ट्रीय आय।

प्रश्न 12.
विकसित अर्थव्यवस्था का क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
विकसित अर्थव्यवस्था का अभिप्राय उस अर्थव्यवस्था से है जहाँ आर्थिक उत्पादन की दर जनसंख्या वृदृधि दर से अधिक हो।

प्रश्न 13.
किसी देश की प्रति व्यक्ति आय 70, 000 रुपये है। यह देश किस प्रकार की आयवाला देश कहा जाएगा?
उत्तर-
मध्यम आय वाला देश।

प्रश्न 14.
विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार कौन देश समृद्ध और कौन देश निम्न आय वाले देशों की श्रेणी में आते हैं?
उत्तर-
विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार वे देश जिनकी 2004 में प्रति व्यक्ति आय 10, 066 डॉलर प्रति वर्ष या उससे अधिक है, समृद्ध देश हैं और वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय 825 डॉलर प्रति वर्ष या उससे कम है उन्हें निम्न आय देश कहा गया है।

प्रश्न 15.
भारत किस आय वर्ग के देशों में आता है?
उत्तर-
भारत निम्न आय वाले देशों की रेणी में आता है क्योंकि उसकी प्रति व्यक्ति आय 2004 में केवल 620 डॉलर प्रतिवर्ष थी।

प्रश्न 16.
समद्ध देशों को आमतौर पर किस नाम से पुकारा जाता है?
उत्तर-
विकसित देश।

प्रश्न 17.
निवल राज्य घरेलू उत्पाद को दूसरा क्या नाम दिया जा सकता है?
उत्तर-
राज्य की प्रति व्यक्ति आय।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

प्रश्न 18.
आमतौर से किसी देश का विकास किन चीजों से निर्धारित किया जा सकता है?
उत्तर-
आमतौर से किसी देश का विकास उसकी निम्नलिखित चीजों से निर्धारित किया जा सकता है
(क) प्रति-व्यक्ति आय,
(ख) औसत साक्षरता स्तर,
(ग) लोगों का स्वास्थ्य स्तर।

प्रश्न 19.
केरल में शिशु मृत्यु दर कम क्यों है?
उत्तर-
केरल में शिशु मृत्यु दर कम है क्योंकि वहाँ शिक्षा एवं स्वास्थ्य की मौलिक सुविधाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

प्रश्न 20.
किन राज्यों में लोगों के स्वास्थ्य एवं पौषणिक स्तर बेहतर होने की … है?
उत्तर-
उन राज्यों में जहाँ जन वितरण प्रणाली ठीक प्रकार काम करती है जैसे-तमिलनाडु में ग्रामीण क्षेत्रों के 75% लोग राशन की दुकानों का इस्तेमाल करते हैं।

प्रश्न 21.
UNDP द्वारा प्रकाशित मानव विकास रिपोर्ट देशों की तुलना किस आधार पर करती है?
उत्तर-
UNDP द्वारा प्रकाशित मानव विकास रिपोर्ट देशों की तुलना लोगों की शैक्षिक एवं स्वास्थ्य स्तर तथा प्रति व्यक्ति आय के आधार पर करती है।

प्रश्न 22.
मानव विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार मानव विकास सूचकांक के संदर्भ में विश्व में भारत का क्रमांक कितना है?
उत्तर-
मानव विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार विश्व में मानव विकास सूचकांकक के संदर्भ में भारत का क्रमाक 126

प्रश्न 23.
मानव विकास रिपोर्ट 2006 के अनुसार भारत के नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय कितनी थी?
उत्तर-
3, 139 रुपये।

प्रश्न 24.
यदि दुनिया के लोग कच्चे तेल का प्रयोग मौजूदा तरीके से करते रहे तो यह भंडार कितने दिनों तक चल सकेगा?
उत्तर-
यदि दुनिया के लोग कच्चे तेल का प्रयोग मौजूदा तरीके से करते रहे तो यह भंडार 43 वर्षों में खत्म हो जाएगा।

प्रश्न 25.
धारणीयता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
धारणीयता का अर्थ है विकास के एक निश्चित स्तर को प्राप्त करना इसके बाद इस प्राप्त स्तर को और ऊँचा उठाने का प्रयास करना या कम से कम ऐसी कोशिश करना जिससे आनेवाली पीढ़ियों के लिए यह स्तर बना रहे।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

प्रश्न 26.
विकास का क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
विकास अथवा प्रगति की धारणा सदा से मानव के साथ रही है। वास्तव में हमारी इच्छाएँ और आकांक्षाएँ व्यक्तिगत जीवन में हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हम इसी तरह के विचार देश के बारे में भी रख सकते हैं। हमें किन आवश्यक वस्तुओं की आवश्यकता है? सभी का जीवन बेहतर कैसे हो सकता है? लोग आपस में मिल-जुलकर कैसे रह सकते हैं? क्या और अधिक समानता हो सकती है? यदि हाँ, तो कैसे? विकास इन सभी प्रश्नों पर विचार करने तथा इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के उपायों से जुड़ा है।

प्रश्न 27.
“विकास के लिए लोग मिले-जुले लक्ष्यों को देखते हैं।” सिद्ध कीजिये।
उत्तर-
(क) हमारा जीवन द्रव्य या उससे खरीदी जा सकने वाली भौतिक वस्तुओं के साथ-साथ अन्य अभौतिक वस्तुओं पर भी निर्भर करता हैं इसलिये विकास के लिए लोग मिले-जुले लक्ष्यों को देखते हैं।
(ख) उदाहरण के तौर पर, यदि महिलाएँ वेतन भोगी कार्य करती हैं तो घर और समाज में उनका आदर बढ़ता है। यह भी सच है कि यदि हम महिलाओं का आदर करते हैं तो । घर में उनके काम-काज में भी हाथ बटायेंगे। आजकल कामकाजी महिलाओं को अधिक स्वीकार भी किया जाता है। सुरक्षित वातावरण में ज्यादा महिलाएँ विभिन्न प्रकार की नौकरियाँ या व्यापार कर सकती हैं।

प्रश्न 28.
राष्ट्रीय विकास से आपका क्या अभिप्राय हैं?
उत्तर-
(क) देश के विकास के विषय में विभिन्न लोगों की धारणाएँ भिन्न या परस्पर विरोधी हो सकती हैं। . (ख) लेकिन क्या सभी विचारों को बराबर महत्त्व दिया जा सकता है? विचारों में यदि परस्पर विरोध हो तो निर्णय किस प्रकार हो?
(ग) सभी के लिए सही और न्यायपूर्ण राह क्या होगी? किसी काम को करने का बेहतर तरीका क्या हो सकता है? क्या इस विचार से बहुत से लोगों का लाभ होगा या नहीं? राष्ट्रीय विकास का अभिप्राय इन सब प्रश्नों पर विचार करना

प्रश्न 29.
क्या देशों में तुलना के लिए कुल आय एक अच्छा मापदण्ड है?
उत्तर-
(क) देशों के बीच तुलना के लिए कुल आय एक अच्छा मापदण्ड नहीं है। क्योंकि अलग-अलग देशों की जनसंख्या भी अलग-अलग होती है। कुल आय की तुलना करने से व्यक्ति की औसत आय का पता नहीं चलता है। यह कैसे पता चलेगा कि किस देश के लोग बेहतर स्थिति में हैं।
(ख) इसलिए हम औसत आय जिसे प्रति व्यक्ति आय भी कहा जाता है, की तुलना करते हैं।

प्रश्न 30.
विश्व बैंक रिपोर्ट, 2006 के अनुसार देशों के वर्गीकरण के लिए क्या मापदण्ड इस्तेमाल किया गया है?
उत्तर-
(क) विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट, 2006 में देशों का वर्गीकरण के लिए औसत आय या प्रति व्यक्ति आय को मापदण्ड के रूप में इस्तेमाल किया गया है।
(ख) वे देश जिनकी 2004 में प्रति व्यक्ति आय 10, 066 डॉलर प्रति वर्ष या उससे अधिक है, समृद्ध देश हैं और वे देश जिनकी प्रति व्यक्ति आय 825 डॉलर प्रतिवर्ष या उससे कम है उन्हें निम्न आय वाला देश कहा जाता है।
(ग) भारत निम्न आय वर्ग की श्रेणी में आता है क्योंकि यहाँ लोगों की प्रतिव्यक्ति आय 2004 में 620 डॉलर प्रति वर्ष थी।
(घ) समृद्ध देशों को आमतौर से विकसित देश कहा जाता है। जिसमें मध्य पूर्व और कुद अन्य छोटे देश शामिल नहीं हैं।

प्रश्न 31.
नागरिक कितनी भौतिक वस्तुएँ और सेवाएँ इस्तेमाल कर कसते हैं, इसके लिए आय पर्याप्त संकेतक नहीं है। सोदाहरण समझाइए।
उत्तर-
(क) यह सत्य है कि आय पूर्ण रूप से इस बात का पर्याप्त संकेतक नहीं है कि नागरिक कितनी वस्तुएँ एवं सेवाएँ इस्तेमाल कर सकते हैं।
(ख) जो धन जेब में रखा हो, वह जरूरी नहीं कि एक बेहतर जीवन जीने के लिए आवश्यक वस्तुएँ एवं सेवाएँ खरीद सके।
(ग) उदाहरण के लिए, साधारण तौर पर धन से प्रदूषण-मुक्त वातावरण नहीं खरदा जा सकता है। इसी प्रकार, धन से बिना मिलावट की दवाएँ नहीं खरीदी जा सकती हैं जब तक हम ऐसे समुदाय में जाकर नहीं रहने लगें जहाँ ये सुविधाएँ पहले से मौजूद हों।
(घ) जब तक पूरा समुदाय बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाता तब तक पैसे के बल पर छू तहा बीमारियों से भी बचा नहीं जा सकता है।

प्रश्न 32.
अल्पोषित वयस्कों की गणना का तरीका क्या
उत्तर-
अल्पोषित वयस्कों की गणना के एक तरीके को पोषण वैज्ञानिक, शरीर द्रव्यमान सूचकांक कहते हैं। इसे मापने के लिए किसी व्यक्ति का वजन किलोग्राम में और उसकी लंबाई मीटर में लीजिए। इसके बाद वजन को लंबाई के वर्ग से भाग दीजिाये। यदि यह संख्या 18.5 से कम है तो वह व्यक्ति अल्पपोषित कहा जाएगा और यदि यह शरीर द्रव्यमान सूचकांक 25 से अधिक है तो वह व्यक्ति अतिवजनी है।

प्रश्न 33.
आय के महत्त्व के बारे में इससे क्या सीख निकाल सकते हैं कि केवल जिसकी प्रति-व्यक्ति आय कम है, उसका मानव विकास क्रमांक पंजाब से बेहतर है?
उत्तर-
कुछ चयनित राज्यों की प्रति व्यक्ति आय-
HBSE 10th Class Social Science Solutions Economics Chapter 1 विकास 7

उपरोक्त तालिका के विश्लेषण से स्पष्ट है कि इन तीनों राज्यों में पंजाब की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है और बिहार की सबसे कम। अर्थात् पंजाब में एक व्यक्ति एक वर्ष में औसतन 26,000 रुपये कमाता है, जबकि बिहार में वह केवल 5,7000 रुपये कमाता है।

अब इन्हीं राज्यों के कुछ और आँकड़ों पर नजर डालते हैं
HBSE 10th Class Social Science Solutions Economics Chapter 1 विकास 8

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि केरल में 1000 जीवित बच्चों में से 11 बच्चे एक वर्ष की आयु से पहले ही मार जाते हैं। जबकि पंजाब में यही अनुपात 49 है जो केरल की तुलना में 5 गुना है। दूसरी ओर 1995-96 में 1 से 5 कक्षा तक का निवल हाजिरी अनुपात पंजाब में 81 था जबकि केरल में यही अनुपात 91 था। इससे स्पष्ट होता है कि मानव विकास क्रमांक का मापना सिर्फ आय से नहीं बल्कि किसी राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति से भी हो सकता है।

प्रश्न 34.
क्या यह कहना सही होगा कि पर्यावरण का अवक्रमण केवल राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है? उदाहरण देकर सचित्रण कीजिये।
उत्तर-
यह सत्य है कि पर्यावरण का अवक्रमण केवल राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा है। दुनिया के प्रायः सभी देश पर्यावरण की समस्या से ग्रसित हैं। यही कारण है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रकृति कभी मानव के बीच विभेद नहीं करती है। भौगोलिक सीमायें मनुष्यों ने तय की हैं। प्रकृति और पर्यावरण के विनाश के लिए मनुष्य जिम्मेदार है। वातावरण में प्रदूषण के कारण यदि ओजोन परत में छिद्र हो गया है और सूर्य से निकलने वाली हानिकारक विकिरणों के कारण पृथ्वी के पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है तो इसका खामियाजा किसी देश विशेष को नहीं वरन सभी देशों को भुगतना पड़ रहा है। इसी प्रकार ग्लोबल वार्मिग के कारण अन्टारर्कटिक में बर्फ के पिघलने से समुद्री जल स्तर में वृद्धि हो रही है। इसका प्रभाव संपूर्ण विश्व पर पड़ता है।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

प्रश्न 35.
मान लीजिए कि दो देशों में केवल 4-4 परिवार हैं। निम्नलिखित तालिका का ध्यान से अध्ययन कीजिए और नीचे लिखे सवालों का जवाब दीजिये।
HBSE 10th Class Social Science Solutions Economics Chapter 1 विकास 9
(i) रिक्त स्थान को इस तरह भरिए कि दोनों देश x और Y की औसत आय एक हो।
उत्तर-
14,000 रुपये
(ii) अब यह बताइए कि कौन सा देश बेहतर है और क्यों?
उत्तर-
उपरोक्त दोनों देशों में देश Y की स्थिति बेहतर है।
हाँलाकि दोनों देशों की औसत आय 12, 500 रुपये है, लेकिन देश X में चार परिवारों में तीन गरीब है तथा एक अमीर जिसकी आय 35, 000 रुपये है। दूसरी और देश Y में चारों परिवारों की आय लगभग समान है। यहाँ लोग न तो बहुत गरीब हैं, न बहुत अमीर।

प्रश्न 36.
“अलग-अगल लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते हैं।” सिद्ध कीजिये।
उत्तर-
(क) समाज में विभिन्न वर्ग के लोग रहते हैं। उनके विकास के लक्ष्य भी अलग-अलग हो सकते हैं। जैसे-एक भूमिहीन ग्रामीण मजदूर काम करने के अधिक दिन तथा बेहतर मजदूरी चाहता है, वहीं एक समृद्ध किसान अपनी उपज के लिए ज्यादा समर्थन मूल्य की आशा करता हैं एक शहरी बेरोजगार युवक अपने लिए रोजगार चाहता है। शहर के एक अमीर परिवार का लड़का अपना जीवन स्वछंद तरीके से जीना चाहता है। आधुनकि लड़के-लड़कियाँ फैशन के दौड़ में किसी से पीछे नहीं रहना चाहती हैं।
(ख) इस प्रकार, सभी लोग ऐसी चीजें चाहते हैं जो उनके लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण हैं। जिससे वह अपनी इच्छाओं व आकांक्षाओं की पूर्ति कर सकें।
(ग) वास्तव में, कई बार दो व्यक्ति या दो गुट ऐसी चीजें चाह सकते हैं जिनमें परस्पर विरोध भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, एक लड़की अपने भाई के बराबर अवसर और आजादी चाहती है और यह भी आशा रखती है कि घर के कामकाज में वह भी हाथ बंटायेगा लेकिन हो सकता है कि भाई को यह सब पसंद नहीं हो।
(घ) उद्योगपति चाहते हैं कि अधिक से अधिक बिजली पाने के लिए नदियों पर बाँध बनाए जाएँ, लेकिन इस कारण जो लोग बेघर हो जाएंगे और जिनकी जमीन जलमग्न हो सकती है वे उसका विरोध करेंगे। यह भी हो सकता है कि अपने खेतों की सिंचाई के लिए वे लोग केवल चैक बाँध या तालाब पसंद करें।
(ङ) इस तरह स्पष्ट है कि अलग-अलग लोगों के विकास के लक्ष्य भिन्न हो सकते हैं। यह भी हो सकता है कि जो एक के लिए विकास है वह किसी दूसरे के लिए विनाशकारी सिद्ध हो।

प्रश्न 37.
आप कैसे कह सकते हैं कि औसतें तुलना के लिहाज से उपयोगी होती हैं?
उत्तर-
यह सत्य हे कि औसतें तुलना के लिहाज से उपयोगी हैं, इससे असमानताएँ छुपती हैं। उदाहरण के तौर पर हम दो देश क और ख को लेते हैं और मान लेते हैं कि प्रत्येक देश में पाँच निवासी हैं।
दो देशों की तुलना
HBSE 10th Class Social Science Solutions Economics Chapter 1 विकास 10

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि हालाँकि दोनों देशों की औसत आय में बहुत भिन्नता हनी है, फिर भी क्या हमें देशों में रहने में बराबर खुशी हागीं? हममें से कुछ लोग देश ‘ख’ में रहना पसंद कर सकते हैं यदि हमें यह आवश्यवास हो कि हम उस देश के पाँचवें नागरिक होंगे। लेकिन यदि हमारी नागरिकता संख्या लॉटरी के जरिए निश्चित हो तो शायद हममें से ज्यादा लोग देश ‘क’ में रहना पंसद करेगे। क्योंकि देश ‘क’ के लोग ने तो ज्यादा बमीर हैं न बहुत गरीब जबकि देश ‘ख’ के ज्यादार नागरिक गरीब हैं और सिर्फ एक व्यक्ति बहुत अमीर है। इसलिए यहा कहा जाता है कि हालांकि औसत आम-तुलना के लिए उपयोगी हैं परंतु इससे यह पता नहीं चलता कि इस आय का वितरण किस प्रकार हुआ है।

प्रश्न 38.
किसी क्षेत्र या देश के विकास को मापने के लिए औसत आय के अलावा और कौन से मापदण्ड महत्त्वपूर्ण होते हैं और क्यों?
उत्तर-
जिस प्रकार व्यक्तिगत विकास के लिए बेहतर आय के साथ-साथ सुरक्षा, आजादी, दूसरों से आदर और बराबरी का व्यवहार पाना आदि तथ्य महत्त्वपूर्ण होता है, इसी प्रकार जब हम किसी क्षेत्र या देश के विकास के बारे में सोचते हैं।तो औसत आय के अलावा अन्य लक्षणों का भी महत्त्व होता है। इस तथ्य को निम्नलिखित उदाहरण के माध्यम से समझा जा सकता है।

चयनिम राज्यों की प्रति व्यक्ति आय
HBSE 10th Class Social Science Solutions Economics Chapter 1 विकास 11

उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है कि इन तीनों राज्यों में पंजाब की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा हे और बिहार की सबसे कम। यदि विकास को मापने के लिए प्रति व्यक्ति आय को

आधार बनाया जाए तो इन तीनों में पंजाब सबसे अधिक विकसित और बिहार सबसे कम विकसित माना जाएगा।
अब इन तीनों राज्यों के कुछ और आँकड़ों पर दृष्टिपात करते हैं।
HBSE 10th Class Social Science Solutions Economics Chapter 1 विकास 12

उपरोक्त आँकड़ों के अध्ययन से स्पष्ट है कि केवल में 1000 जीवित पैदा हुए बच्चों में से 11 बच्चे 1 वर्ष की आयु तक पहुँचने से पहले मर जाते हैं। लेकिन पंजाब में यही अनुपात 49 है जो करल की तुलना में 5 गुना ज्यादा है वर्ष 2001 में केरल में साक्षरता दर 91% थी जबकि पंजाब में मात्र 70% थी। इसी प्रकार 1995-96 में कक्षा 1 से पाँच तक का निवल हाजिरी केरल में 91% पंजाब में 81% और बिहार मे मात्र 41% थी। दुखद स्थिति यह है कि यह हमारी आजादी के 56 वर्ष बाद की कहानी है।

प्रश्न 39.
मानव विकास रिपोर्ट 2006 के आधार पर भारत व उसके पड़ोसी देशो की तुलना कीजिये।
उत्तर-
पिछले लगभग एक दशक में औसत आय के साथ-साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े मानक व्यपक स्तर पर विकास के माप लिए इस्तेमाल किए जाने लगे हैं। यू.एन.डी. पी.द्वारा प्रकाशित मानव विकास रिपोर्ट देशों की तुलना लोगों के शैक्षिक एवं स्वास्थ्य स्तर और प्रति व्यक्ति आय के आध र पर करती है। मावन विकास रिपार्ट 2006 के आँकड़ों के अध्ययन से कइ महत्त्वपूर्ण तथ्यों का पता चलता है।

वर्ष 2004 के लिए भारत व उसके पड़ोसी देशों के कुछ

उपरोक्त आँकड़ों के अध्ययन से स्पषट है कि हमारे पड़ज्ञेस का एक छज्ञेआ सा देश, श्रीलंका हर मायने में भारत से आगे हैं श्रीलंका के विकास सूचकांक का क्रमांक 93 है जबकि भारत 126वें स्थान पर है। यह भी गौरतलब है कि हालांकि नेपाल की प्रति व्यक्ति आय भारत की तुलना में आध ी हैं फिर भी वह भारत से आयु संभाविता और साक्षरता दर में बहुत पीछे नहीं है।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

प्रश्न 40.
धारणीयता से आप क्या समझते हैं? क्या मौजूदा किस्म और स्तर का विकास धारतणीय हैं? उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिये।
उत्तर-
धारणीयता का अर्थ है विकास के एक निश्चित स्तर को प्राप्त करना। तत्पश्चात् इस प्राप्त स्तर को और ऊँचा उठाने का प्रयास करना या कम से कम ऐसी कोशिश करना जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए यह स्तर बना रहे लेकिन 20वीं सदी के उत्तारर्ध में कई वैज्ञानिकों ने यह चेतावदी दी है कि मौजूदा किस्म और स्तर का विकास धारणीय नहीं है।

केद्रीय भूमिगत जल बोर्ड, जलसंसाधन मंत्रालय, भरता सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार हमारे देया के कई हिस्सों में भूमिगत जल के अति उपयोग का खतरा पसैदा हो गया है। देश के 306 जिलों में पिछले 20 वष्रे में पानी के स्तर में 4 मीटर से अधिक की गिरावट आई है देश लगभग एक-तिहाई हिस्सा, भूमिगत जल का अति उपयोग कर रहा हैं यदि जल संसाधन का उपयोग इसी प्रकार होता रहा तो अगले 25 वर्षों में देश का 60% हिस्सा इसका अति उपयोग कर रहा होगा।

1995 के विश्व ऊर्जा की BP स्टेस्टिकल रिव्यू के कच्चे तेल के आँकड़ों से पता चलता है कि यदि दुलिया के लोग कच्चे तेल का प्रयोग मौजूदा तरीके से करते रहे तो यह भंडार अगले 43 सालों में समाप्त हो जाएगा। भारत जैसे कुछ देश कच्चे तेल के आयात पर निर्भर हैं जिनके लिए कच्चे तेल की कीमतें बढ़ना-उनकी अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त बाझे बढ़ा देता है। वहीं, दूसरी ओर संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश हैं जिनके पास अतिरिक्त भंडार तो कम है पर वे सैन्य व आर्थिक बल पर इसे पाना चाहते हैं।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों के आगे सत्य/असत्य लिखें।

(i) सन् 1950-51 भारत में प्रति-व्यक्ति आय लगभग 2, 551 रुपये थी।
(ii) वस्तुओं अथवा सेवाओं के प्रयोग को उपभोग कहा जाता है।
(iii) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था को नियोजित अर्थव्यवस्था भी कहते हैं।
(iv) डाक सेवा को हम प्राथमिक क्षेत्र की आर्थिक क्रिया कह सकते हैं।
(v) स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है।
(vi) पूर्ति का तात्पर्य वस्तु की उस मात्रा से है जिसे विक्रेता बाजार में रखने को तैयार होता है।
(vii) भारत में वर्तमान में लगभग 75% लोग प्राथमिक क्षेत्रों में लगे हैं।
उत्तर-
(i) असत्य,
(ii) सत्य,
(iii) असत्य,
(iv) असत्य,
(v) सत्य,
(vi) सत्य,
(vii) असत्य।

प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

(i) भारत में वर्तमान में लगभग ……% पुरुष साक्षर
(ii) सन् 1951 में केवल ………..% महिलाएँ ही साक्षर थीं।
(iii) ……….. अर्थव्यवस्था मुक्त बाजार और नियोजित अर्थव्यवस्था का मिश्रण है।
(iv) जिन देशों में प्रति-व्यक्ति आय कम से कम ………. रुपये हो; अधिक आय वाले देश कहे जाते हैं।
(v) हिन्दुस्तान लीवर ……….. क्षेत्र की कंपनी है।
(vi) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में साधनों का स्वामित्व …….. हाथा
(vii) सन् 2000-01 में भारत में प्रति व्यक्ति आय …………. थी।
उत्तर-
(i) 75,
(ii) 9,
(iii) मिश्रित,
(iv) 4,35, 000,
(v) निजी,
(vi) निजी,
(vii) 16, 500 रुपये।

प्रश्न 3. निम्नलिखित सूचियों का सही मिलान करें।

सूची A — सूची B
(i) आर्थिक नियोजन — (A) सरकार तथा व्यक्तियों द्वारा मिलकर चलाये जाते हैं,
(ii) मिश्रित उद्योग — (B) दिये विकल्पों में से सबसे उत्तम को छाँटना
(iii) माँग –(C) वस्तु की वह मात्रा जिसे खरीदने के लिए लोग मूल्य देने को तैयार हों
(iv) सार्वजनिक उद्यमी –(D) विकासशील देश
(v) कम आय वाले देश — (E) सरकारी उत्पादक
(vi) खान खोदना –(F) उत्पादन के कारक
(vii) भूमि और श्रम –(G) प्राथमिक उद्योग
उत्तर-
(i) B,
(ii)A,
(iii) C,
(iv) E,
(v) D,
(vi) G
(vii) F.

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के चार विकल्प दिए गए हैं।

सही विकल्प का चयन करें।

1. आर्थिक विकास को मापने की विधि है:
(क) व्यय
(ख) आय
(ग) क और ख दोनों
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(ख) आय

2. हमारा बेहतर जीवन निर्भर करता है:
(क) भौतिक व अभौतिक वस्तुओं पर
(ख) सिर्फ भौतिक वस्तुओं पर
(ग) सिर्फ अभौतिक वस्तुओं पर
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(क) भौतिक व अभौतिक वस्तुओं पर

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

3. देशों की तुलना करने के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है:
(क) राष्ट्रीय आय
(ख) व्यय
(ग) सैनिक शक्ति
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(क) राष्ट्रीय आय

4. औसत आय का दूसरा नाम है:
(क) राष्ट्रीय आय
(ख) प्रति व्यक्ति आय
(ग) सकल घरेलू उत्पाद
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(ख) प्रति व्यक्ति आय

5. विश्व विकास रिपोर्ट 2006, के अनुसार समृद्ध देश वह हैं जिनकी प्रति-व्यक्ति आय है:
(क) 12,000 डॉलर प्रतिवर्ष
(ख) 14,500 डॉलर प्रतिवर्ष
(ग) 9,050 डॉलर प्रतिवर्ष
(घ) 10, 066 डॉलर प्रतिवर्ष
उत्तर-
(घ) 10, 066 डॉलर प्रतिवर्ष

6. निम्न आय देश वह हैं जिनकी प्रति व्यक्ति आय
(क) 925 डॉलर प्रतिवर्ष या उससे कम
(ख) 625 डॉलर प्रतिवर्ष या उससे कम
(ग) 825 डॉलर प्रतिवर्ष या उससे कम
(घ) 1,000 डॉलर प्रतिवर्ष या उससे कम
उत्तर-
(ग) 825 डॉलर प्रतिवर्ष या उससे कम

7. वर्ष 2004 में भारत की प्रति व्यक्ति आय कितनी थी?
(क) 720 डॉलर
(ख) 620 डॉलर
(ग) 520 डॉलर
(घ) 900 डॉलर
उत्तर-
(ख) 620 डॉलर

8. तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में कितने लोग राशन की दुकानों का इस्तेमाल करते हैं?
(क) 75%
(ख) 85%
(ग) 55%
(घ) 88%
उत्तर-
(क) 75%

9. भारतीय संविधान के अनुसार 14 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों को निःशुलक, अनिवार्य शिक्षा का लक्ष्य पूरा करना थाः
(क) 1960 तक
(ख) 1970 तक
(ग) 1990 तक
(घ) 1985 तक
उत्तर-
(क) 1960 तक

10. यदि किसी वयस्क व्यक्ति का शरीर द्रव्यमान सूचकांक इस संख्या से कम है तो उस व्यक्ति को अल्पोषित कहा जाएगाः
(क) 17.5
(ख) 19.5
(ग) 18.5
(घ) 20.5
उत्तर-
(ग) 18.5

11. यदि किसी वयस्क व्यक्ति का शरीर द्रव्यमान सूचकांक इस संख्या अधिक है तो उसे अतिवजनी माना जाएगाः
(क) 24
(ख) 25
(ग) 26 .
(घ) 27.
उत्तर-
(ख) 25

12. 20वीं सदी के दूसरे भाग में, बहुत से वैज्ञानिक यह चेतावनी देते आ रहे हैं कि मौजूदा किस्म और स्तर का विकासः
(क) धारणीय है
(ख) अधारणीय है।
(ग) क और ख दोनों
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(ख) अधारणीय है।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

13. यदि हमारे देश में भूमिगत जल के इस्तेमाल का मौजूदा तरीका बरकरार रहा तो अगले 25 वर्षों में देश का कितना हिस्सा इस साध न का अति उपयोग कर रहा होगा?
(क) 40 प्रतिशत
(ख) 50 प्रतिशत
(ग) 60 प्रतिशत
(घ) 90 प्रतिशत
उत्तर-
(ग) 60 प्रतिशत

14. 306 जिलों की खबरों के अनुसार वहाँ पिछले 20 वर्षों में पानी के स्तर में कितनी गिरावट आई है:
(क) 2 मीटर
(ख) 3 मीटर
(ग) 3.5 मीटर
(घ) 4 मीटर
उत्तर-
(घ) 4 मीटर

15. भूमिगत जल उदाहरण है:
(क) नवीनीकरण साधन
(ख) गैर-नवीनीकरण साधन
(ग) क और ख दोनों
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(क) नवीनीकरण साधन

16. जो संसाधन वर्षों के इस्तेमाल के बाद खत्म हो जाते हैं, उन्हें कहते हैं:
(क) गैर-नवीनीकरण साधन
(ख) नवीनीकरण साधन
(ग) मानव-निर्मित साधन
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(क) गैर-नवीनीकरण साधन

17. यदि दुनिया के लोग कच्चे तेल का प्रयोग मौजूदा तरीके से करते रहे तो कितने सालों के बाद यह भंडार खत्म हो जाएगा?
(क) 41 साल
(ख) 42
(ग) 43 साल
(घ) 44 साल
उत्तर-
(ग) 43 साल

18. पर्यावरण प्रदूषण की समस्या है:
(क) स्थानीय
(ख) अन्तर्राष्ट्रीय
(ग) राष्ट्रीय
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर-
(ख) अन्तर्राष्ट्रीय

19. वर्ष 2004 में भारत में प्रति व्यक्ति आय थी:
(क) 4, 390 डॉलर
(ख) 3, 139 डॉलर
(ग) 1, 027 डॉलर
(घ) 2, 225 डॉलर
उत्तर-
(ख) 3, 139 डॉलर

20. वर्ष 2004 में भारत का विकास सूचकांक क्रमांक कितना था?
(क) 126
(ख) 93
(ग) 134
(घ) 137
उत्तर-
(क) 126

21. वर्ष 2004 में भारत और उसके पड़ोसी देशों में किस देश का विकास सूचकांक क्रमांक सबसे उपर थाः
(क) भारत
(ख) पाकिस्तान
(ग) नेपाल
(घ) श्रीलंका
उत्तर-
(क) भारत

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Economics Chapter 1 विकास

22. वर्ष 2004 में भारत में लोगों की जन्म के समय आयु संभावित कितनी थी?
(क) 64 वर्ष
(ख) 74 वर्ष
(ग) 63 वर्ष
(घ) 62 वर्ष
उत्तर-
(क) 64 वर्ष

23. वर्ष 2004 में भारत में 15+ वर्ष की जनसंख्या के लिए साक्षरता दर कितनी थी?
(क) 91%
(ख) 61%
(ग) 41%
(घ) 50%
उत्तर-
(ख) 61%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *