HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

Haryana State Board HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी Important Questions and Answers.

Haryana Board 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

सत्ता की साझेदारी Extra Questions HBSE 10th Class प्रश्न-
बेल्जियम में जातीय बनावट का विवरण दीजिए।
उत्तर-
फ्लेमिश इलाके के डच बोलने वाले लोग : 59% वेलोनिया क्षेत्र के फ्रेंच बोलने वाले लोग : 40% जर्मन बोलने वाले लोग

Satta Ki Sajhedari Important Questions HBSE 10th Class प्रश्न-
बेल्जियम की राजधानी की जातीय बनावट बताइए।
उत्तर-
बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स का जातीय बनावट इस प्रकार है : फ्रेंच बोलने वाले लोग 80% है जबकि डच भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या 20% है।

प्रश्न-
भारत के संदर्भ में श्रीलंका की भौगोलिक स्थिति क्या है?
उत्तर-
श्रीलंका भारत के दक्षिण में स्थित है।

प्रश्न-
क्या सत्ता का बँटवारा सत्ता के टुकड़े होते हैं?
उत्तर-
सत्ता की बाँट सत्ता की साझेदारी होती है, उसका टुकड़ों में बाँट नहीं।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

प्रश्न-
श्रीलंका में सिंहली जाति के लोग कुल जनसंख्या का कितना भाग हैं?
उत्तर-
74%

प्रश्न-
श्रीलंका में तमिल लोग कुल जनसंख्या का कितना भाग है?
उत्तर-
18%। इनमें श्रीलंकाई मूल के तमिल 13% है जबकि भारत मूल के तमिल 5%

प्रश्न-
सिंहली-भाषी लोगों का सम्बन्ध किस धर्म से
उत्तर-
बौद्ध धर्म से।

प्रश्न-
तर्क दीजिए कि सरकार के मंत्री किन्हीं सामाजिक समूहों के आधार पर बनाए जाएँ।
उत्तर-
सामाजिक समूहों की संख्या के अनुपात में मन्त्रियों की नियुक्ति सामाजिक एकता बनाए रखने में सहायता करती है।

प्रश्न-
गृहयुद्ध किसे कहते हैं?
उत्तर-
किसी देश में सरकार विरोधी समूहों की हिंसक लड़ाई गृहयुद्ध होती है।

प्रश्न-
2005 में जर्मनी में जो चुनाव हुए उनमें किस राजनीतिक दल को बहुमत प्राप्त हुआ था?
उत्तर-
जर्मनी में 2005 में हुए चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ था।

प्रश्न-
जर्मनी के राजनीतिक दलों मे दो प्रमुख दलों के नाम बताइए।
उत्तर-
(1) क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (2) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी।

प्रश्न-
ख़लील के पिता का सम्बन्ध किस धर्म से था?
उत्तर-
आर्थोडक्स ईसाई धर्म से। प्रश्न-खलील की माँ का सम्बन्ध किस धर्म से था? उत्तर-ख़लील की माँ सुन्नी मुखलमान थी।

प्रश्न-
लेबनान की राजधानी का नाम बताइए।
उत्तर-
बेरूत।

प्रश्न-
विधानपालिका का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर-
कानूनों का निर्माण करना।

प्रश्न-
अगर आपको लेबनान का कानून फिर से लिखने का अधिकार दिया जाए तो आप क्या करना चाहेंगे?
उत्तर-
लेबनान में गृहयुद्ध की स्थिति को बचाने के लिए वहाँ के बुजुर्गों ने कुछेक नियम बनाकर सत्ता बाँट करने की व्यवस्था को स्वीकृति दी थी। परन्तु ऐसा सब कुछ लोकतांत्रिक नहीं था। सामाजिक समूहों में एकता बनाने के लिए परस्पर ताल-मेल की आवश्यकता है। परन्तु इसे लोकतांत्रिक रूप दिया जाना चाहिए एवं निर्वाचन व्यवस्था लाने हेतु नए कानून बनाने की ज़रूरत है।

प्रश्न-
बेल्जियम में कौन-से जातीय समूह अल्पसंख्यक हैं? डच-भाषा बहुसंख्यक समुदाय की स्थिति बताइए।
उत्तर-
बेल्जियम में फ्रेंच-भाषी जातीय समूह अल्पसंख्यक से है। इस भाषा के बोलने वाले लोग बेल्जियम का कुल आबादी के केवल 40% लोग हैं। परन्तु अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से ज़्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं। बहुत बाद में जाकर आर्थिक विकास और शिक्षा का लाभ पाने वाले डच-भाषी लोगों को इस स्थिति से नाराज़गी थी। डच-भाषी लोग जनसंख्या से अधिक थे परन्तु, धन व समृद्धि के मामले में फ्रेंच-भाषी लोग सशक्त थे।

प्रश्न-
श्रीलंका में तमिल-भाषा अल्पसंख्यक लोग देश के किस क्षेत्र में आबाद हैं? उनका सम्बन्ध किस ध म से है?
उत्तर-
श्रीलंका में तमिल-भाषा अल्पसंख्यक लोग देश के उत्तर व पूर्वी प्रान्तों में आबाद हैं। इनमें अधिकतर का सम्बन्ध हिन्दू व इस्लाम धर्म से है। कुछेक ईसाई लोग भी हैं जिनकी संख्या कुल जनसंख्या का सात प्रतिशत है। वह सिंहाली भी बोलते हैं तथा तमिल भी। तमिल बोलने वाले 18% लोगों 13% श्रीलंकाई हैं तथा शेष भारतीय मूल के तमिल।

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

प्रश्न-
तमिल-भाषा लोगों की क्या माँगें हैं?
उत्तर-
श्रीलंका में तमिल-भाषा लोगों ने अपने राजनीतिक दलों के माध्यम से निम्नलिखित माँगें रखी हुई हैं-

  • तमिल भाषा को राजभाषा बनाया जाए;
  • क्षेत्रीय स्वायतता दी जाए।
  • अन्य जातीय-समूहों के समान शिक्षा व रोजगार की सुविधाएँ/अवसर दिए जाएँ।
  • 1980 के दशक में तमिल ईलम (सरकार) बनाने की माँग की थी।

प्रश्न-
बेल्जियम में वह कौन-से प्रयास किए गए हैं जिनके कारण जातीय एकता बनाया रखा जा सके?
उत्तर-

  • केन्द्र सरकार में मुख्य भाषा बोलने वालों को मन्त्रिमण्डल में एक-समान प्रतिनिधित्व दिया। .
  • ऐसे कानून बनाए गए हैं कि कोई भी एक जातीय समूह एक तरफा फैसला न कर सके।
  • केन्द्रीय सरकार की अनेक शक्तियाँ देश के दो क्षेत्रों की क्षेत्रीय सरकारों को दी गयी हैं जो केन्द्र सरकार से अलग __ शासन करती हैं।
  • बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में बनी सरकार में दोनों जातीय समूहों को एक समान प्रतिनिधित्व प्राप्त हैं।

प्रश्न-
बेल्जियम की सामुदायिक सरकार के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर-
बेल्जियम में केन्द्रीय और राज्य सरकारों के अलावा एक तीसरे स्तर की सरकार भी काम करती है यानी सामुदायिक सरकार। इस सरकार का चुनाव एक ही भाषा बोलने वाले लोग करते हैं। डच फ्रेंच और जर्मन बोलने वाले समुदायों के लोग चाहे वे जहाँ भी रहते हों, इस सामुदायिक सरकार को चुनते हैं। इस सरकार को संस्कृति, शिक्षा भाषा जैसे मसलों पर फैसले लेने का अधिकार है।

प्रश्न-
यूरोपीय देशों ने यूरोपीय संघ का मुख्यालय ब्रुसेल्स को क्यों चुना?
उत्तर-
बेल्जियम जातीय एकता का एक महत्त्वपूर्ण उदाहरण है। प्रायः अनेक देशों में रहने वाले अलग-अलग जातियों के लोग एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं। परन्तु बेल्जियम के डच व फ्रेंच-भाषी लोगों के समुदाय जातीय एकता का प्रमाण देते हुए एक-साथ मिल-जुलकर रहते हैं। इसी जातीय एकता के कारण यूरोपीय संघ का मुख्यालय ब्रसेल्स को चुना गया।

प्रश्न-
श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद व उसके प्रभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
बहुसंख्यकवाद से अर्थ उस व्यवस्था से है जहाँ तक बहुसंख्यक वर्ग अपने बहुमत के कारण शासन करते हुए मनमानापन कर सकता है तथा अल्पसंख्यकों के हितों की अनेदेखी करता है। श्रीलंका इसका एक उदाहरण है। सन् 1948 में श्रीलंका स्वतंत्र राष्ट्र बना। सिंहली समुदाय के नेताओं ने अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर प्रभुत्व जमाना चाहा। इस वजह से लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार ने सिंहली समुदाय की प्रभुता कायम करने के लिए अपनी बहुसंख्यक-परस्ती के तहत कई कदम उठाए।

  • 1956 में एक कानून बनाया गया जिसके तहत तमिल को दरकिनार करके सिंहली को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया।
  • विश्वविद्यालयों और सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता देने की नीति भी चली।
  • नए संविधान में यह प्रावधान किया गया कि सरकार बौद्ध मत को संरक्षण और बढ़ावा देगी।

इन सरकारी फैसलों ने श्रीलंकाई तमिलों की नाराजगी और शासन को लेकर उनमें बेगानापन बढ़ाया। उन्हें लगा कि बौद्ध धर्मावलंबी सिंहलियों के नेतृत्व वाली सारी राजनीतिक पार्टियाँ उनकी भाषा और संस्कृति को लेकर असंवेदनशील हैं। उन्हें लगा कि संविधान और सरकार की नीतियाँ उन्हें समान राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर रही है। परिणाम यह हुआ कि तमिल व सिंहली समुदायों में सम्बन्ध बिगड़ने लगे।
श्रीलंका में दो समुदायों के बीच पारस्परिक अविश्वास ने बड़े टकराव का रूप ले लिया। यह टकराव गृहयुद्ध में परिणत हुआ। परिणामस्वरूप दोनों पक्ष के हजारों लोग मारे जा चुके हैं।
अनेक परिवार अपने मुल्क से भागकर शरणार्थी बन गए हैं। .. इससे भी कई गुना ज्यादा लोगों की रोजी-रोटी चौपट हो गई है।

प्रश्न-
परस्पर जातीय तत्वों के उन्मूलन व जातीय एकता लाने हेतु बेल्जियम में क्या प्रभाव किए गए? उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
उत्तर-
बेल्जियम के नेताओं ने श्रीलंका से अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया। उन्होंने क्षेत्रीय अंतरों और सांस्कृतिक विविधता को स्वीकार किया। 1970 और 1993 के बीच उन्होंने अपने संविधान में चार संशोधन सिर्फ इस बात के लिए किए कि देश में रहने वाले किसी भी आदमी को बेगानेपन का अहसास न हो और सभी मिल-जुलकर रह सकें। उन्होंने इसके लिए जो व्यवस्था की वह बहुत की कल्पनाशील है उसकी कुछ मुख्य बातें निम्नलिखित हैं-

  • संविधान में इस बात का स्पष्ट प्रावधान है कि केंद्रीय सरकार में डच और फ्रेंच-भाषी मंत्रियों की संख्या समान रहेगी। कुछ विशेष कानून तभी बन सकते हैं जब दोनों भाषायी समूह के सांसदों का बहुमत उसके पक्ष में हो। इस प्रकार किसी एक समुदाय के लोग एक तरफ फैसला नहीं कर सकते।
  • केंद्र सरकार की अनेक शक्तियाँ देश के दो इलाकों की क्षेत्रीय सरकारों को सुपुर्द कर दी गई है यानी राज्य सरकारें केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं है।
  • ब्रूसेल्स में अलग सरकार है और इसमें दोनों समुदायों का समान प्रतिनिधित्व है। फ्रेंच-भाषी लोगों ने ब्रूसेल्स में समान प्रतिनिधित्व के इस प्रस्ताव को स्वीकार किया क्योंकि डच-भाषी लोगों ने केंद्रीय सरकार में बराबरी का प्रतिनधित्व स्वीकार किया था।
  • 4. ऐसी व्यवस्था से अलग-अलग एक सामुदायिक सरकार की भी रचना की गयी है जो सभी भाषी लोगों द्वारा चुनी जाती है तथा जिसका मुख्य कार्य शिक्षा व भाषा के मामलों पर निर्णय लेना है।

प्रश्न-
आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के विभिन्न रूप बताइए।
उत्तर-
आधुनिक लोकतांत्रिक व्ययवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के विभिन्न रूपों में कुछेक का निम्नलिखित का वर्णन किया जा सकता है
1. शासन के विभिन्न अंग, जैसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बँटवारा रहता है। इसे हम सत्ता का क्षैतिज वितरण कहेंगे क्योंकि इसमें सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहकर अपनी-अपनी शक्ति का उपयोग करते हैं। ऐसे बँटवारे से यह सुनिश्चित हो जाता है कि कोई भी एक अंग सत्ता का असीमित उपयोग नहीं कर सकता। हर अंग दूसरे पर अंकुश रखता है। इससे विभिन्न संस्थाओं के बीच सत्ता का संतुलन बनता है। हमारे देश में कार्यपालिका सत्ता का उपयोग करती ज़रूर है पर यह संसद के अधीन कार्य करती है; न्यायपालिका की नियुक्ति कार्यपालिका करती है पर न्यायपालिका ही कार्यपालिका पर और विधायिका द्वारा बनाए कानूनों पर अंकुश रखती है। इस व्यवस्था को ‘नियंत्रण और संतुलन की व्यवस्था’ भी कहते हैं।

2. सरकार के बीच भी विभिन्न स्तरों पर सत्ता का बँटवारा हो सकता है : जैसे, पूरे देश के लिए एक सामान्य सरकार हो और फिर प्रांत या क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग सरकार रहे। पूरे देश के लिए बनने वाली ऐसी सामान्य सरकार को अक्सर संघ या केंद्र सरकार कहते हैं, प्रांतीय या क्षेत्रीय स्तर की सरकारों को हर जगह अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। भारत में हम
इन्हें राज्य सरकार कहते हैं। हर देश में बँटवारा ऐसा ही नहीं है। कई देशों में प्रांतीय या क्षेत्रीय सरकारे नहीं हैं। लेकिन हमारी तरह, जिन देशों में ऐसी व्यवस्था है वहाँ के संविधान में इस तथ्य को स्पष्ट किया जाता है। राज्य सरकारों से नीचे के स्तर की सरकारों के लिए भी ऐसी ही व्यवस्था हो सकती है। नगरपालिकाएँ और पंचायतें ऐसी ही इकाइयाँ हैं। उच्चतर और निम्नतर स्तर की सरकारों के बीच सत्ता के ऐसे बँटवारे को उर्ध्वाधर वितरण कहा जाता है।

3. सत्ता का बँटवारा विभिन्न सामाजिक समूहों, मसलन, भाषायी और धार्मिक समूहों के बीच भी हो सकता है। बेल्जियम में ‘सामुदायिक सरकार’ इस व्यवस्था का एक अच्छा उदाहरण है। कुछ देशों के संविधान और कानून में इस बात का प्रावध न है कि सामाजिक रूप से कमजोर समुदाय और महिलाओं को विधायिका और प्रशासन में हिस्सेदारी दी जाए।

4. सत्ता के बँटवारे का एक रूप हम विभिन्न प्रकार के दबाव-समूह और आंदोलनों द्वारा शासन को प्रभावित और नियंत्रित करने के तरीके में भी लक्ष्य कर सकते हैं। लोकतंत्र में लोगों के सामने सत्ता के दावेदारों के बीच चुनाव का विकल्प होता है। समकालीन लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में यह विकल्प पार्टियों के रूप में उपलब्ध होता है। पार्टियाँ सत्ता के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करती हैं। पार्टियों की यह आपसी प्रतिद्वंद्विता ही इस बात को सुनिश्चित करती है कि सत्ता एक व्यक्ति या समूह के – हाथ में न रहे। प्रायः सत्ता बारी-बारी से अलग-अलग विचारध परा और सामाजिक समूहों वाली पार्टियों के हाथ आती-जाती रहती है। कई बार सत्ता की यह भागीदारी एकदम प्रत्यक्ष दिखती है क्योंकि दो या अधिक पार्टियाँ मिलकर चुनाव लड़ती हैं या सरकार का गठन करती हैं। लोकतंत्र में हम व्यापारी, उद्योगपति, किसान और औद्योगिक मजदूर जैसे कई संगठित हित-समूहों को भी सक्रिय देखते हैं। सरकार की विभिन्न समितियों में सीध ी भागीदारी करके या नीतियों पर अपने सदस्य-वर्ग के लाभ के लिए दबाव बनाते हुए ऐसे समूह सत्ता में भागीदारी करते हैं।

विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान को उचित शब्दों में भरिए-
(i) बेल्जियम जातीय. …का एक महत्त्वपूर्ण उदारहरण है (एकता, फूट)
(ii) श्रीलंका में शासन में……..है। (बहुसंख्यकवाद, . अल्पसंख्यकवाद)
(iii) श्रीलंका भारत के……….में स्थित एक द्वीपीय देश है। (उत्तर, दक्षिण)
(iv) ख़लील का सम्बन्ध…….देश से है। (सीरिया, लेबनान)
(v) विधानपालिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका में सत्ता की बाँट………हैं। (क्षैतिज, उर्ध्वाधर)
उत्तर-
(i) एकता
(ii) बहुसंख्यकवाद,
(iii) दक्षिण,
(iv) लेबनान,
(v) क्षैतिजा

HBSE 10th Class Social Science Important Questions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में सही व गलत का चयन कीजिए।
(i) बेल्जियम की जनसंख्या भारत में उत्तर प्रदेश से भी अधि . क है।
(ii) श्रीलंका भारत के उत्तर में स्थित एक पहाड़ी देश है।
(iii) श्रीलंका में सिंहली व तमिल जातियाँ देखी जा सकती
(iv) एक नियम के अनुसार लेबनान में एक मुसलमान ही प्रधानमंत्री बन सकता है।
(v) बेल्जियम में सामुदायिक प्रकार की सरकार है।
उत्तर-
(i) गलत,
(ii) गलत
(iii) सही,
(iv) सही,
(v) सही।

प्रश्न 3.
सही विकल्पक का चयन करें

1. (i) बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स में यूरोपीय संघ का मुख्यालय है।
(ii) श्रीलंका में जातीय एकता पायी जाती है।
उत्तर-
कूट (क) (i) ठीक है
(ख) (ii) ठीक है .
(ग) (i) ठीक है परन्तु, (ii) गलत है
(घ) (ii) ठीक है परन्तु, (i) गलत है।

2. सही विकल्प का चयन करें
सूची। — सूची II
A. ख़लील 1. बेल्जियम
B. एनिले 2. लेबनान
C. सेल्वी 3. श्रीलंका
उत्तर-
HBSE 10th Class Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी 2

3. सही कथन का चयन कीजिए।
(क) बेल्जियम में सामुदायिक सरकार है
(ख) श्रीलंका में जातीय एकता है।
(ग) सत्ता की साझेदारी में समझदारी नहीं है।
(घ) श्रीलंका में तानाशाही व बेल्जियम में लोकतंत्र है।
उत्तर-
(i) (ग),
(ii) (क),
(iii) (क)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *