HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

Haryana State Board HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई Important Questions and Answers.

Haryana Board 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सर्वप्रथम कोशिका का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने कब किया?
उत्तर:
सन् 1665 में, रॉर्बट हुक नामक वैज्ञानिक ने।

प्रश्न 2.
ल्यूवेनहक ने क्या खोजा?
उत्तर:
ल्यूवेनहक ने सूक्ष्मदर्शी द्वारा पहली बार बैक्टीरिया कोशिका की खोज (सन् 1674 में) की।

प्रश्न 3.
किस वैज्ञानिक ने कोशिका में स्थित जीवित पदार्थ को जीवद्रव्य (प्रोटोप्लैज्मा) का नाम दिया?
उत्तर:
जे०ई० पुरोकंज ने सन् 1939 में।

प्रश्न 4.
कोशिका सिद्धांत किस-किस वैज्ञानिक ने दिया?
उत्तर:
एम० स्लीडन (1838) और टी० स्वान (1839) ने।

प्रश्न 6.
कोशिका सिद्धांत को किस वैज्ञानिक ने आगे बढ़ाया?
उत्तर:
विरचो ने (सन् 1855)।

प्रश्न 7.
इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज कब हुई?
उत्तर:
सन् 1940 में।

HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

प्रश्न 8.
एककोशिक जीव किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब एक कोशिका ही संपूर्ण जीव का कार्य करे, उसे एककोशिक जीव कहते हैं।

प्रश्न 9.
बहुकोशिक जीव किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब एक से अधिक कोशिकाएँ मिलकर एक जीव का निर्माण करें, तो उसे बहुकोशिक जीव कहते हैं।

प्रश्न 10.
किन्हीं दो एककोशिक जीवों के उदाहरण दो।
उत्तर:
अमीबा, युग्लीना, एण्ट अमीबा, पैरामीशियम।।

प्रश्न 11.
किसी एक बहुकोशिक जीव का नाम लिखो।
उत्तर:
मनुष्य।

प्रश्न 12.
सबसे लम्बी कोशिका का नाम लिखो।
उत्तर:
तंत्र-कोशिका।

प्रश्न 13.
सबसे छोटी कोशिका का नाम लिखो।
उत्तर:
माइक्रोप्लैज्मा गेलीसैप्टिकम।

प्रश्न 14.
सबसे बड़ी कोशिका (आकार में) कौन-सी है?
उत्तर:
शुतुरमुर्ग का अण्डा।

प्रश्न 15.
मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका का नाम लिखो।
उत्तर:
लिम्फोसाइट।

प्रश्न 16.
सबसे बड़ी पादप कोशिका का नाम लिखो।
उत्तर:
एसीटे-बुलेरिया।

प्रश्न 17.
प्रोटीन संश्लेषण के लिए कौन-सा कोशिकांग उत्तरदायी है?
उत्तर:
राइबोसोम।

प्रश्न 18.
श्रम विभाजन का गुण किन जीवों में पाया जाता है?
उत्तर:
बहुकोशिक जीवों में।

प्रश्न 19.
कोशिकांग किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रत्येक कोशिका में कुछ विशिष्ट घटक विशिष्ट कार्य करते हैं, उन्हें कोशिकांग कहते हैं।

प्रश्न 20.
कोशिकांग मिलकर किस इकाई का निर्माण करते हैं?
उत्तर:
कोशिका का।

प्रश्न 21.
कोशिकाओं के प्रमुख कार्य क्षेत्र के नाम लिखो।
उत्तर:
प्लैज्मा झिल्ली, केंद्रक, कोशिका द्रव्य।

प्रश्न 22.
प्लैज्मा झिल्ली का एक विशिष्ट गुण लिखो।
उत्तर:
वर्णात्मक पारगम्य।

प्रश्न 23.
परासरण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जल या अन्य तरल पदार्थ का कम सांद्रता से अधिक सांद्रता वाले तरल में अर्द्धपारगम्य झिल्ली द्वारा विसरण, परासरण कहलाता है।

प्रश्न 24.
परासरण का एक उदाहरण दो।
उत्तर:
मूल द्वारा जल का अवशोषण।

प्रश्न 25.
खीर में किशमिश क्यों फूल जाती है?
उत्तर:
किशमिश का जीवद्रव्य खीर से अधिक सांद्र होने के कारण अंतः परासरण होता है जिसके कारण किशमिश फूल जाती है।

प्रश्न 26.
विसरण किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक पदार्थ का दूसरे पदार्थ के माध्यम में फैलना विसरण कहलाता है।

HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

प्रश्न 27.
किसी कोशिका को चीनी के अधिक सांद्र घोल में रखने से क्या होता है?
उत्तर:
कोशिका द्रव्यकुंचन।

प्रश्न 28.
जो झिल्ली अपने में से चुने हुए पदार्थों को ही गुजरने दे तो उसे किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
अर्द्धपारगम्य झिल्ली।

प्रश्न 29.
पादप कोशिका भित्ति किस पदार्थ की बनी होती है?
उत्तर:
सैल्यूलोज की।

प्रश्न 30.
कोशिका के कार्यों को कौन-सा कोशिकांग नियंत्रित करता है?
उत्तर:
केंद्रक।

प्रश्न 31.
RNA का पूरा नाम लिखो।
उत्तर:
राइबोन्यूक्लिक अम्ल।

प्रश्न 32.
DNA का पूरा नाम लिखो।
उत्तर:
डिऑक्सी राइबोन्यूक्लिक अम्ल।

प्रश्न 33.
जीन किसे कहते हैं?
उत्तर:
गुणसूत्र की कार्यात्मक इकाई को जीन कहते हैं।

प्रश्न 34.
आनुवंशिक गुणों का वाहक कौन है?
उत्तर:
गुणसूत्र (Chromosome)।

प्रश्न 35.
मनुष्य में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?
उत्तर:
23 जोड़े या 46 गुणसूत्र।

प्रश्न 36.
दो कोशिकांगों के नाम लिखो।
उत्तर:
माइटोकॉन्ड्रिया (सूत्रकणिका), गॉल्जीकाय।

प्रश्न 37.
किस कोशिका अंगक को आत्मघाती थैली कहा जाता है?
उत्तर:
लाइसोसोम।

प्रश्न 38.
कोशिका के एक स्रावी अंग का नाम लिखो।
उत्तर:
गॉल्जीकाय।

प्रश्न 39.
कोशिका के पावर-हाऊस का नाम लिखो।
उत्तर:
माइटोकॉन्ड्रिया।

प्रश्न 40.
ATP क्या है?
उत्तर:
ATP कोशिका की ऊर्जा है।

प्रश्न 41.
ऐसे कोशिकांग का नाम लिखो जो केवल पादप ऊतक में पाया जाता है।
उत्तर:
प्लैस्टिडं (लवक)।

प्रश्न 42.
कोशिका विभाजन में सहायक अंग का नाम लिखो।
उत्तर:
सैंट्रोसोम।

प्रश्न 43.
असीमकेंद्रक (Prokaryotic) कोशिका किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन कोशिकाओं में कोशिकांग न पाए जाएँ, केवल एक गुणसूत्र विद्यमान हो और आकार में छोटी हों, असीमकेंद्रक कोशिका कहलाती हैं।

प्रश्न 44.
ससीमकेंद्रक (Eukaryotic) कोशिका किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन कोशिकाओं में कोशिकांग पाए जाएँ, एक-से-अधिक गुणसूत्र हों तथा कोशिका का आकार बड़ा हो, ससीमकेंद्रक कोशिका कहलाती है।

प्रश्न 45.
पौधों में हरा रंग किस पदार्थ के कारण होता है?
उत्तर:
हरित लवक के कारण।

प्रश्न 46.
एक असीमकेंद्रक कोशिका का उदाहरण दो।
उत्तर:
जीवाणु।

प्रश्न 47.
एक ससीमकेंद्रक कोशिका का उदाहरण दो।
उत्तर:
जंतु व पादप कोशिका।

प्रश्न 48.
कोशिका द्रव्य किसे कहते हैं?
उत्तर:
कोशिका झिल्ली से घिरा हुआ पदार्थ कोशिका द्रव्य कहलाता है।

प्रश्न 49.
जीवद्रव्य किसे कहते हैं?
उत्तर:
कोशिका द्रव्य तथा केंद्रक दोनों को ही संयुक्त रूप से जीवद्रव्य कहते हैं।

प्रश्न 50.
अंतर्द्रव्यीजालिका कितने प्रकार की होती है?
उत्तर:
दो प्रकार की-

  1. खुरदरी अंतर्द्रव्यीजालिका (RER)
  2. चिकनी अंतर्द्रव्यीजालिका (SER)।

प्रश्न 51.
SER का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर:
वसा अथवा लिपिड अणुओं का बनाना।

प्रश्न 52.
ER किसके लिए प्रयुक्त होता है?
उत्तर:
अंतर्द्रव्यीजालिका के लिए।

प्रश्न 53.
यकृत की कोशिकाओं में विष तथा दवा को निराविषीकरण का कार्य किस अंगक का है?
उत्तर:
SER का।

प्रश्न 54.
रंगीन प्लैस्टिड का नाम लिखो।
उत्तर:
क्रोमोप्लास्ट।

प्रश्न 55.
श्वेत तथा रंगहीन प्लैस्टिड का नाम लिखो।
उत्तर:
ल्यूकोप्लास्ट।

प्रश्न 56.
किस प्लैस्टिड में क्लोरोफिल पाया जाता है?
उत्तर:
क्लोरोप्लास्ट में।

प्रश्न 57.
पौधों में रसधानियाँ छोटी होती हैं या बड़ी?
उत्तर:
बड़ी।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कोशिका क्या है?
उत्तर:
जिस प्रकार मकान का निर्माण छोटी-छोटी ईंटों से होता है उसी प्रकार जीवों के शरीर का निर्माण करने वाली छोटी-छोटी इकाइयों को कोशिका कहते हैं। कोशिका प्रत्येक जीव के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है। कोशिका का अपना एक संगठन होता है।

प्रश्न 2.
कोशिका के माप पर एक नोट लिखो।
उत्तर:
कोशिका का आकार इतना छोटा होता है कि इसे देखना कठिन होता है। इसे सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखा जा सकता है, परंतु इतनी छोटी संरचना को देखने और मापने के लिए एक विशेष माप का प्रयोग किया जाता है जिसे माइक्रोन या माइक्रोमीटर (u) कहते हैं। एक माइक्रोन एक मिलीमीटर का 1/1000वां भाग होता है। सामान्य कोशिकाओं का माप 30 माइक्रोन के बीच होता है। सबसे छोटी कोशिका माइकोप्लैज्मा-गैलीस्पटिकम है और सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अण्डा होता है जो माप में 170x 135 mm होता है। एक तंत्रिका कोशिका की लम्बाई कई फीट हो सकती है। प्लूरोनिमोनिया का आकार 0.1 माइक्रोमीटर होता है। कोशिका का माप कार्य पर निर्भर करता है।

प्रश्न 3.
कोशिका सिद्धांत क्या है?
उत्तर:
कोशिका जीवन की मूल इकाई है। यह कोशिका का सिद्धांत है। इस सिद्धांतानुसार सभी जीव कोशिकाओं से बने हैं। कोशिका जीवन की कार्यात्मक एवं संरचनात्मक इकाई है। कोशिका जीवद्रव्य का एक पिण्ड होता है। कोशिका सिद्धांत एम० स्लीडन (1838) तथा टी० स्वान (1839) ने पौधों और जंतुओं की कोशिकाओं के अध्ययन के उपरांत दिया। बाद में विरचो ने सन् 1855 में कोशिका सिद्धांत को रूपांतरित करते हुए कहा-सभी नई कोशिकाएँ पूर्व कोशिकाओं के विभाजन के परिणामस्वरूप बनती हैं। यही कोशिका विभाजन का सिद्धांत था।

HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

प्रश्न 4.
एककोशिकीय एवं बहुकोशिकीय जीव किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
1. एककोशिक जीव-जिन जीवों का शरीर एक कोशिका से बना हो, वे एककोशिकीय जीव कहलाते हैं; जैसे अमीबा, शैवाल, क्लेमाइडोमोनास, युग्लीना, पैरामीशियम आदि।

2. बहुकोशिक जीव-जिन जीवों का शरीर अनेकों कोशिकाओं से मिलकर बना होता है, उन्हें बहुकोशिकीय जीव कहते हैं; जैसे हाइड्रा, ह्वेल, स्पंज, फर्न, मनुष्य, गेंदा, मछली आदि।
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 1

प्रश्न 5.
सूक्ष्मदर्शी द्वारा खोजी गई प्याज की झिल्ली की कोशिकाओं का नामांकित चित्र बनाओ।
उत्तर:
प्याज की झिल्ली की कोशिकाएँ-
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 2

प्रश्न 6.
मानव शरीर की विभिन्न कोशिकाओं के नामांकित चित्र बनाओ।
उत्तर:
मानव शरीर की विभिन्न कोशिकाएँ-
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 3

प्रश्न 7.
एक कोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाओं में प्रमुख अंतर क्या है?
उत्तर:
एक कोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाओं में प्रमुख अंतर निम्नलिखित हैं-
(1) एक कोशिकीय जीव की कोशिका सामान्यतः गोल या अण्डाकार होती है, परंतु बहुकोशिकीय जीवों की कोशिका भुजाकार होती है।

(2) एक कोशिकीय जीव एक ही कोशिका का बना होता है। अतः इनमें जीवन की संपूर्ण क्रियाएँ एक ही कोशिका द्वारा संपन्न होती हैं, जबकि बहुकोशिकीय जीवों में केवल विशेष कार्य करने की क्षमता ही होती है।

(3) एक कोशिकीय जीवों की इकलौती कोशिका को ही जीवन के सभी कार्य करने पड़ते हैं जिससे वह इन कार्यों को अधिक दक्षता से नहीं कर पाती। परंतु बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाओं में श्रम विभाजन पाया जाता है। जिससे उनकी कोशिकाओं को कुछ ही विशेष कार्य करने होते हैं जिन्हें वह अधिक दक्षता से करती है।

(4) अमीबा तथा पैरामीशयम आदि एक कोशिकीय जीव हैं जबकि कुत्ता, मेंढक, मनुष्य आदि बहुकोशिकीय होते हैं।

प्रश्न 8.
बहुकोशिकीयता से क्या लाभ हैं?
उत्तर:
बहुकोशिकीयता से बहुत लाभ हैं। बहुकोशिकीयता के कारण उच्च वर्ग के जीवों में श्रम-विभाजन की क्रिया आरंभ होती है। इन जीवों में सभी कोशिकाएँ विभेदन के कारण विशिष्ट रूप धारण कर लेती हैं और विशेष कार्य करना आरंभ कर देती हैं। सभी कोशिकाएँ एक-दूसरे के सहयोग से कार्य करती हैं। इस प्रकार जीवों में वृद्धि और विकास की सभी क्रियाएँ एक-दूसरे के सहयोग पर निर्भर करती हैं।

प्रश्न 9.
प्लैज्मा झिल्ली और कोशिका भित्ति में क्या अंतर है? प्रत्येक के कार्य बताओ।
उत्तर:
प्लैज्मा झिल्ली और कोशिका भित्ति में निम्नलिखित अंतर हैं-

प्लैज्मा झिल्ली कोशिका भित्ति
1. यह सजीव होती है। 1. यह निर्जीव होती है।
2. यह प्रोटीन, लिपिड पैप्टाइज की बनी होती है। 2. यह सैल्यूलोज, लिमनिन, पैक्टिन की बनी होती है।
3. यह लचीली और मुलायम होती है। 3. यह कठोर होती है।
4. यह अर्द्धपारगम्य होती है। 4. यह पारगम्य होती है।

कार्य-प्लैज्मा झिल्ली-इसमें से निश्चित आकार के अणु गुजर सकते हैं। यह अर्द्धपारगम्य होती है। यह कोशिका को बाहरी आवरण प्रदान करती है।

कोशिका भित्ति-यह कोशिका को आकार, दृढ़ता और सुरक्षा प्रदान करती है।

प्रश्न 10.
जंतु अथवा पादप कोशिका को शक्कर के विलयन में रखने पर क्या होता है?
उत्तर:
किसी जीवित कोशिका को शक्कर के विभिन्न सांद्रता वाले विलयन में रखने पर निम्नलिखित प्रक्रिया हो सकती है-

  • कोशिका को अल्प परासरण दाबी विलयन (तनु विलयन) में रखने पर जल परासरण विधि द्वारा कोशिका के अंदर चला  जाएगा।
  • कोशिका को समपरासारी विलयन (माध्यम विलयन) में रखने पर कोशिका झिल्ली से जल में कोई शुद्ध गति नहीं होगी।
  • कोशिका को अतिपरासरण दाबी विलयन (सांद्र विलयन) में रखने पर जल परासरण द्वारा कोशिका से बाहर आ जाएगा।

प्रश्न 11.
विसरण का कोशिका के लिए क्या महत्त्व है?
उत्तर:
कोशिका के जीवन में विसरण जल तथा गैसों के आदान-प्रदान की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विसरण कोशिका को अपने बाहरी पर्यावरण से पोषण ग्रहण करने में सहायता करता है। कोशिका से विभिन्न अणुओं का अंदर आना तथा बाहर निकलना भी विसरण द्वारा ही होता है।

प्रश्न 12.
कोशिका भित्ति क्या है?
उत्तर:
कोशिका भित्ति-कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिकाओं में ही पाई जाती है। कुछ जीवाणुओं में भी कोशिका भित्ति पाई जाती है। कोशिका भित्ति सैल्यूलोज की बनी होने के कारण जल के लिए पारगम्य होती है। सैल्यूलोज जमने के कारण यह निर्जीव होती है।

प्रश्न 13.
कोशिका भित्ति के लाभ और हानियाँ लिखो।
उत्तर:
कोशिका भित्ति के लाभ-

  • इससे कोशिका को एक निश्चित आकार मिलता है।
  • इससे कोशिका मजबूत और सुरक्षित रहती है।
  • इससे प्लैज्मा झिल्ली को सहारा और सुरक्षा मिलती है।
  • कोशिका भित्ति कोशिका के अंदर पारगम्य गुण के कारण पदार्थों के बीच संतुलन बनाए रखती है।
  • यह कोशिका को रोगाणुओं के हमले से बचाती है।
  • यह कोशिका को एक निश्चित संगठन प्रदान करती है।

कोशिका भित्ति की हानियाँ-

  • इससे कोशिका विभाजन मंद हो जाता है।
  • इससे कोशिका में प्रसरण क्षमता कम हो जाती है।

प्रश्न 14.
जीवद्रव्य कुंचन पर एक संक्षिप्त नोट लिखो।
उत्तर:
यदि किसी पादप कोशिका को अतिपरासारी घोल में रखा जाए तो बाह्य परासरण होने लगता है अर्थात् कोशिका द्रव्य से पानी बाहर आने लगता है जिससे कोशिका भित्ति ढीली पड़ जाती है। यदि अति परासारी अधिक सांद्र है तो जीवद्रव्य कुंचित होता चला जाता है। इस प्रक्रिया को जीवद्रव्य कुंचन कहते हैं। जीवद्रव्य कुंचन की वह अवस्था जब जीवद्रव्य कुंचन आरंभ होता है, प्रारंभी जीवद्रव्य कुंचन कहलाती है।

प्रश्न 15.
कोशिका के मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र कौन-से हैं?
उत्तर:
कोशिका के मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र प्लैज्मा झिल्ली, कोशिका-द्रव्य और केंद्रक हैं जिनके कार्य निम्नलिखित प्रकार से हैं-
1. प्लैज्मा झिल्ली-यह हर कोशिका का बाहरी आवरण होता है। यह वसा व प्रोटीन की बनी होती है। यह कोशिका को सुरक्षा एवम् कोशिका के बाहर और भीतर आण्विक गतिविधि को नियंत्रित करती है।

2. कोशिका द्रव्य-यह केंद्रक के अतिरिक्त कोशिका का शेष भाग है। इसमें विभिन्न कोशिकांग गॉल्जीकाय, तारककाय, माइटोकॉन्ड्रिया, अंतः प्रद्रव्यी जालिका, राइबोसोम, लाइसोसोम तथा हरित लवक होते हैं जिनके विभिन्न कार्य होते हैं।

3. केंद्रक-यह कोशिका की प्रमुख गोलाकार व अण्डाकार संरचना है। यह कोशिका की सभी गतिविधियों पर नियंत्रण करता है। केंद्रक में केंद्रक रस, केंद्रिका और गुणसूत्र पाए जाते हैं। केंद्रक, केंद्रक झिल्ली से घिरा होता है।

प्रश्न 16.
कोशिका के मुख्य कोशिकांगों के नाम लिखो।
उत्तर:
कोशिका के प्रमुख अंग-

  • अंतः प्रद्रव्यी जालिका
  • राइबोसोम
  • लाइसोसोम
  • माइटोकॉन्ड्रिया
  • केंद्रक
  • गॉल्जीकाय
  • तारककाय
  • रसधानी
  • प्लैस्टिड
  • कक्षाभ
  • रिक्तिका।

प्रश्न 17.
केंद्रक पर नोट लिखो।
उत्तर:
केंद्रक (Nucleus) केंद्रक कोशिका द्रव्य के मध्य पाएँ जाने वाला गोल व सबसे बड़ा कोशिकांग है। यह कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण तथा समंवय करता है। केंद्रक, केंद्रक झिल्ली से घिरा होता है जिसमें केंद्रक द्रव भरा होता है। केंद्रक रस में केंद्रिका और गुणसूत्र पाए जाते हैं। कुछ कोशिकाएँ ऐसी भी होती हैं जिनमें अनेक केंद्रक पाए जाते हैं, ऐसी कोशिकाओं को संकोशिका कहते हैं।

प्रश्न 18.
केंद्रक के चार कार्य लिखो।
उत्तर:
केंद्रक के कार्य-

  • केंद्रक कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण रखता है।
  • केंद्रक कोशिका विभाजन को नियंत्रित करता है।
  • यह जनन में भाग लेता है।
  • ये कोशिका को क्रियाशील बनाए रखता है।

प्रश्न 19.
कोशिका में विद्यमान दोनों न्यूक्लिक अम्लों के नाम बताइए। वे क्या कार्य करते हैं?
उत्तर:
कोशिकाओं में निम्नलिखित दो न्यूक्लिक अम्ल पाए जाते हैं-

  • DNA के कार्य-इसमें जीन होती हैं। यह आनुवांशिक गुणों का भण्डारण करता है और इन गुणों को अगली पीढ़ी में स्थानांतरण करता है। यह एक आनुवांशिक पदार्थ है।
  • RNA के कार्य-यह प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है। RNA कई प्रकार की वायरसों में आनुवांशिक पदार्थ के रूप में भी कार्य करता है।

प्रश्न 20.
जीन पर नोट लिखो।
उत्तर:
गुणसूत्रों पर स्थित दाने जैसी छोटी-छोटी संरचनाएँ जीन कहलाती हैं। जीन हमेशा क्रोमोसोम की लम्बाई पर वियासित होते हैं। जीन हमेशा गुणसूत्रों पर जोड़ों में पाई जाती हैं। जीन का एक जोड़ा एक गुण का निर्धारण करता है। उदाहरण के लिए हमारे शरीर में पाए जाने वाले गुणसूत्रों पर लंबाई का गुण दो जीन अर्थात् एक जोड़ा जीन से निर्धारित किया जाता है। इसी प्रकार शरीर जीन से निर्धारित किया जाता है। इसी प्रकार शरीर के अन्य गुण; जैसे त्वचा का रंग, आंखों का रंग, चेहरे की आकृति आदि सभी गुण एक-एक जोड़े जीन से विकसित होते हैं।

प्रश्न 21.
जीन क्या है? इसके कार्यों के बारे में लिखिए।
उत्तर:
जीन (Genes)-जीन डिऑक्सी राइबोन्यूक्लिक अम्ल का एक भाग होता है। यह गुणसूत्रों पर एक के ऊपर एक के क्रम में स्थित होती है। जीन जीवों में आनुवांशिक गुणों को निर्धारित करने की इकाई है। जीवों में एक गुण का निर्धारण एक जोड़े जीन के द्वारा तय किया जाता है। जीन गुणसूत्रों को बांधे रखती है।

प्रश्न 22.
प्रोकैरियोटी (असीमकेंद्रक) और यूकैरियोटी (ससीमकेंद्रक) का वर्णन करो।
उत्तर:
प्रोकैरियोटी और यूकैरियोटी कोशिकाएँ निम्न प्रकार की होती हैं-
1. असीमकेंद्रक (Prokaryotic)-प्रो का अर्थ प्राचीन (पहले से) तथा केरियान का अर्थ केंद्रक होता है। इन कोशिकाओं में केंद्रक झिल्ली का अभाव होता है। इनमें आनुवंशिक पदार्थ अर्थात् गुणसूत्र एकल पाया जाता है। इनमें कोशिकांग झिल्ली से घिरे नहीं होते; जैसे हरी-नीली शैवाल, जीवाणु कोशिका।

2. ससीमकेंद्रक (Eukaryotic)-यू (Eu) का अर्थ सतत् (लगातार), केरियान का अर्थ केंद्रक होता है। इन कोशिकाओं में प्रमाणित केंद्रक होता है। केंद्रक पदार्थ एक झिल्ली से घिरा होता है। इन कोशिकाओं में एक से अधिक गुणसूत्र पाए जाते हैं तथा केंद्रक पाया जाता है; जैसे जंतु और पादप कोशिकाएँ।

प्रश्न 23.
निम्नलिखित शब्दों की परिभाषा दीजिएप्रोटोप्लैज्मा (जीवद्रव्य), साइटोप्लैज्मा (कोशिका द्रव्य), न्यूक्लिओप्लैज्मा (केंद्रक द्रव्य)।
उत्तर:
(i) प्रोटोप्लैज्मा (जीवद्रव्य)-कोशिका झिल्ली के अंदर वाले सारे पदार्थ को जीवद्रव्य कहते हैं। जीवद्रव्य ही जीवन का आधार है। जीवद्रव्य में ही जीवन की सभी क्रियाएँ संपंन होती हैं। जीवद्रव्य के दो भाग होते हैं-(क) केंद्रक, (ख) कोशिका द्रव्य।

(ii) साइटोप्लैज्मा (कोशिका द्रव्य)-केंद्रक को छोड़कर शेष जीवद्रव्य को कोशिका द्रव्य कहते हैं। कोशिका द्रव्य में सजीव और निर्जीव कण पाए जाते हैं। कोशिका द्रव्य में अनेकों कोशिकांग-माइटोकॉन्ड्रिया, राइबोसोम, गॉल्जीकाय, तारककाय, लाइसोसोम, रसधानी, अंतर्द्रव्य जालिका आदि पाए जाते हैं। यह गाढ़ा पारदर्शक जैली के समान पदार्थ होता है।

(iii) न्यूक्लिओप्लैज्मा (केंद्रक द्रव्य)-यह द्रव्य कोशिका के केंद्रक में पाया जाता है जिसमें प्रोटीन, केन्द्रिका, एंजाइम, और गुणसूत्र पाए जाते हैं।

प्रश्न 24.
अंतर्द्रव्यीजालिका (ER) पर नोट लिखो। अथवा एंडोप्लाज्मि रैटीकुलम (ER) के कार्य लिखिए।
उत्तर:
केंद्रक के साथ ही कोशिका द्रव्य में झिल्ली युक्त नलिकाओं का एक बड़ा तंत्र अंतर्द्रव्यीजालिका कहलाता है। ये जालिका रूपी संरचनाएँ होती हैं। ये लंबी नलिका अथवा गोल या आयताकार थैलों या पुटिकाओं की तरह दिखाई देती हैं। ये दो प्रकार की होती हैं-

  • खुरदरी अंतर्द्रव्यीजालिका (RER)
  • चिकनी अंतर्द्रव्यीजालिका (SER)।

ER कोशिका में परिवहन का कार्य करती है। ये कुछ जैव रासायनिक क्रियाओं के लिए कोशिका द्रव्यी ढांचे का कार्य भी करती हैं। कशेरूकी जंतुओं के यकृत कोशिकाओं में SER विष तथा दवा को निराविषीकरण करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रश्न 25.
RER तथा SER में अंतर लिखें।
उत्तर:
RER तथा SER में अंतर निम्नलिखित हैं-

RER (खुरदरी अंतर्द्रव्यीजालिका) SER (चिकनी अंतर्द्रव्यीजालिका)
1. ये राइबोसोम सतह पर स्थित होते हैं। 1. इनमें कोई राइबोसोम नहीं होता।
2. यह केंद्रक के समीप होती है। 2. यह प्लैज्मा झिल्ली के पास होती है।
3. यह प्रकाश संश्लेषण में सहायक है। 3. यह लिपिड संश्लेषण और कोशिका झिल्ली बनाने में सहायक है।

HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

प्रश्न 26.
गॉल्जीकाय पर नोट लिखो।
उत्तर:
गॉल्जीकाय के बारे में कैमिलो गॉल्जी नामक वैज्ञानिक ने जानकारी दी। यह थैलीनुमा या चपटी झिल्ली की तरह का कोशिकांग है। गॉल्जीकाय द्वारा रिसा हुआ पदार्थ रसधानियों में एकत्रित होता है। गॉल्जीकाय कोशिका भित्ति का निर्माण करती है। गॉल्जीकाय पुटिकाओं, थैलियों तथा नलिकाओं की बनी होती है। इन्हें गॉल्जी काम्पलैक्स या गॉल्जी उपकरण कहते हैं। गॉल्जीकाय पोली सैकराइडस, लिपिडस तथा अन्य पदार्थों का स्राव कर इन्हें कोशिका से बाहर निकालने का कार्य करती हैं।

प्रश्न 27.
कौन-सा कोशिकांग पाचक थैली कहलाता है और क्यों?
उत्तर:
लाइसोसोम कोशिका में पाचक थैली का कार्य करता है। लाइसोसोम सभी कोशिकाओं में पाए जाते हैं। ये थैलीनुमा संरचनाएँ एक हरे रंग की झिल्ली द्वारा घिरी होती हैं। इनमें अनेक झिल्ली युक्त वेसिकलस में जल अपघटक पाचक एंजाइम पाए जाते हैं जिन्हें पाचक थैलियाँ भी कहते हैं। ये थैलियाँ कोशिका में कार्बनिक पदार्थों का पाचन करती हैं। ये अंतर कोशिकीय पाचन तंत्र के रूप में कार्य करती हैं। इसीलिए इन्हें पाचक थैलियाँ (Digestive Bags) कहते हैं।
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 4
ये थैलियाँ भोजन के कणों, पुराने घिसे-पिटे कोशिकांगों को पचाने का कार्य भी करती हैं जिससे पुरानी कोशिकाएँ मर जाती हैं। इसलिए इन्हें आत्मघाती थैलियाँ भी कहते हैं। क्योंकि जब कोशिकीय अपापचय में व्यवधान के कारण जब कोशिका क्षतिग्रस्त या मर जाती है तो लाइसोसोम फट जाते हैं और एंजाइम अपनी ही कोशिकाओं को पाचित कर लेते हैं। RER लाइसोसोम के पाचक एंजाइमों को बनाते हैं।

प्रश्न 28.
लाइसोसोम पर नोट लिखो।
उत्तर:
लाइसोसोम (Lysosomes)-लाइसोसोम थैली जैसी संरचनाएँ होती हैं जिन्हें आत्मघाती थैलियाँ (Sucidal Bags) भी कहते हैं। ये सभी कोशिकाओं में पाए जाते हैं। प्रत्येक कोशिका में इनकी संख्या एक-सौ से ऊपर हो सकती है। इनकी खोज सन् 1955 में डी०डयूव नामक वैज्ञानिक द्वारा की गई थी। लाइसोसोम कुछ विकारों की उत्पत्ति तथा बाह्य पदार्थों को नष्ट करने का कार्य करती है। इनमें अनेकों पाचक विकार पाए जाने के कारण इन्हें पाचक थैलियाँ भी कहते हैं।

प्रश्न 29.
तारककाय (सैंट्रोसोम) क्या होता है?
उत्तर:
तारककाय (Centrosome)-तारककाय, केंद्रक के पास गोलाकार संरचना होती है। यह केवल जंतु कोशिकाओं में पाया जाता है जबकि पादक कोशिकाओं में तारककाय अनुपस्थित ही होता है। तारककाय में एक-से दो तक तारक केंद्र पाए जाते हैं। पादप कोशिकाओं में तारककाय के स्थान पर पोलर-कैप पाई जाती है। तारककाय कोशिका विभाजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रश्न 30.
राइबोसोम पर नोट लिखो।
उत्तर:
यह RNA और प्रोटीन से बना होता है। ये अति सूक्ष्मकण अंतर्द्रव्यी जाल की नलियों की खुरदरी सतह पर चिपके हुए या कोशिका द्रव्य में बिखरे होते हैं। लवक और सूत्र कणिका (माइटोकॉन्ड्रिया) में भी राइबोसोम पाए जाते हैं। राइबोसोम, कोशिका में एमीनो अम्ल के सहयोग से प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है।

प्रश्न 31.
माइटोकॉन्ड्रिया पर नोट लिखो।
उत्तर:
माइटोकॉन्ड्रिया दोहरी झिल्ली से घिरा गोल या छड़ के आकार का कोशिका का महत्त्वपूर्ण अंग है। यह कोशिका द्रव्य में होता है। माइटोकॉन्ड्रिया की बाहरी झिल्ली सपाट और भीतरी झिल्ली में वलय होते हैं। इन वलयों को क्रिस्टी कहते हैं। दोनों झिल्लियों के बीच तथा भीतरी स्थान में एक तरल पदार्थ मैट्रिक्स भरा होता है। माइटोकॉन्ड्रिया श्वसन एंजाइम पैदा करता है। भोजन का ऑक्सीकरण कर ऊर्जा पैदा करने का कार्य करता है, इसीलिए इसे कोशिका का ऊर्जा घर या पावर हाऊस कहते हैं।
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 5

प्रश्न 32.
लाइसोसोम तथा माइटोकॉन्ड्रिया की रचना में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:
लाइसोसोम तथा माइटोकॉन्ड्रिया की रचना में निम्नलिखित अंतर हैं-

लाइसोसोम माइटोकॉन्ड्रिया
1. ये थैली जैसी संरचनाएँ होती हैं। 1. ये गोल तथा छड़ जैसे कोशिकांग होते हैं।
2. ये एक झिल्ली से घिरी संरचनाएँ होती हैं। 2. ये दोहरी झिल्ली से घिरी संरचनाएँ होती हैं।
3. इनमें इस प्रकार की संरचनाएँ नहीं होती हैं। 3. इसकी भीतरी परत पर उभार होता है, जिन्हें क्रिस्टी कहते हैं।
4. इनमें पाचक एंजाइम होते हैं, जो भोज्य पदार्थों को पचाने का कार्य करते हैं। 4. इनमें कुछ विशिष्ट एंजाइम होते हैं, जो श्वसन प्रक्रिया में सहायता करते हैं।
5. इनमें DNA नहीं होता। 5. इनमें DNA पाया जाता है।

प्रश्न 33.
लाइसोसोम और माइटोकॉन्ड्रिया के कार्यों में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर:
लाइसोसोम और माइटोकॉन्ड्रिया के कार्यों में निम्नलिखित अंतर हैं-

लाइसोसोम माइटोकॉन्ड्रिया
1. ये आपातकालीन परिस्थितियों में संचित भोजन को पचाकर ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। 1. ये श्वसन क्रिया द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करते हैं।
2. इनमें ए०टी०पी० नहीं होते । 2. ये ऊर्जा को ए०्टी०पी० में संचित कर लेते हैं और फिर उसे आवश्यकतानुसार छोड़ते हैं।
3. ये जीवाणुओं तथा विषाणुओं को नष्ट करते हैं। 3. ये ऐसा कार्य नहीं करते।
4. ये पुराने कोशिकांगों को नष्ट करने का कार्य भी करते हैं। 4. इनमें यह कार्य करने की क्षमता नहीं होती।
5. ये विनाशकारी क्रियाओं द्वारा विनाशकारी कार्य करते हैं, इसलिए इन्हें कोशिका का स्व-विनाशी थैला भी कहते हैं। 5. ये कोई रक्षात्मक कार्य नहीं करते।

प्रश्न 34.
राइबोसोम तथा तारककाय में कोई पाँच अंतर लिखें।
उत्तर:
राइबोसोम (Ribosome) तथा तारककाय (Centrosome) में अंतर निम्नलिखित हैं-

राइबोसोम तारककाय
1. ये दानेदार तथा गोलीय संरचनाएँ होती हैं। 1. ये केन्द्रक के बाहर छोटी काचाभ संरचनाएँ होती हैं।
2. ये पौधे और जंतु दोनों में पाए जाते हैं। 2. यह केवल जंतु कोशिका में मिलता है।
3. ये अमीनो ऐसिड से प्रोटीन संश्लेषण करते हैं। 3. ये प्रोटीन संश्लेषण में भाग नहीं लेते।
4. ये कोशिका विभाजन में भाग नहीं लेते। 4. ये कोशिका विभाजन के समय एस्टर किरणें बनाते हैं।
5. ये अंतर्द्रव्यीजालिका पर या कोशिका द्रव्य में मुक्त रूप में पाए जाते हैं। 5. ये केंद्रक के पास जोड़े के रूप में होते हैं।

प्रश्न 35.
क्लोरोप्लास्ट पर संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर:
क्लोरोप्लास्ट सभी हरे रंग के पौधों में पाया जाता है। यह दोहरी झिल्ली वाला ऐसा कोशिका का अंग है जिसकी भीतरी झिल्ली की सतह पर चपटी आकृति वाली संरचनाएँ पाई जाती हैं। इनकी संख्या एक क्लोरोप्लास्ट में असंख्य होती है और ग्रेना परस्पर जुड़े होते हैं। क्लोरोप्लास्ट, पौधों में प्रकाशसंश्लेषण की क्रिया का सहायक अंग हैं। क्लोरोप्लास्ट में प्रकाश संश्लेषी वर्णक पाए जाते हैं। इसके अधारी पदार्थ को पीठिका कहते हैं।
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 5a

प्रश्न 36.
प्लैस्टिड पर नोट लिखो।
उत्तर:
प्लैस्टिड केवल पादप कोशिका में होते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं-(1) क्रोमोप्लास्ट (रंगीन प्लैस्टिड), (2) ल्यूकोप्लास्ट (श्वेत तथा रंगीन प्लैस्टिड)। हरे वर्णक वाला प्लैस्टिड क्लोरोप्लास्ट कहलाता है। यह प्रकाश संश्लेषण में आवश्यक कारक है। क्लोरोप्लास्ट में पीले अथवा नारंगी रंग के वर्णक भी होते हैं। प्लैस्टिड में भी अपना DNA और राइबोसोम पाए जाते हैं।

प्रश्न 37.
पपीता पीला, पालक हरी और तरबूज अंदर से लाल क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:
पौधों में पाए जाने वाले वर्ण लवक विभिन्न रंग उत्पन्न करने का प्रभाव पैदा करते हैं। पपीते में पाए जाने वाले कैरोटीन लवक इसे पीला रंग, पालक के हरे लवक हरा रंग और तरबूज का लवक एंथोमाइसिन तरबूज को अंदर से लाल रंग प्रदान करता है। पौधों में विभिन्न रंग विभिन्न लवकों के कारण ही होते हैं।

प्रश्न 38.
रसधानियों पर नोट लिखो।
उत्तर:
ये ठोस अथवा तरल पदार्थों की संग्राहक थैलियाँ हैं। जंतु कोशिकाओं में छोटी और पादप कोशिकाओं में बड़ी रसधानियाँ होती हैं। पादप कोशिका में रसधानियाँ स्फीति तथा कठोरता प्रदान करती हैं। ये अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में महत्त्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाती हैं।

निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जंतु कोशिका की सूक्ष्मदर्शी संरचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जंतु कोशिका की सूक्ष्मदर्शी संरचना-जीवधारियों के जीवन की सूक्ष्म इकाई को कोशिका कहते हैं। यह जीवद्रव्य से भरी एक छोटी-सी इकाई होती है। प्रत्येक जंतु का शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। कोशिकाओं का आकार भिन्न-भिन्न
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 6
होता है और इनकी संख्या भी भिन्न-भिन्न होती है। कोशिका के प्रमुख दो भाग होते हैं-(क) कोशिका झिल्ली, (ख) जीवद्रव्य।
(क) कोशिका झिल्ली-कोशिका के चारों ओर एक पतली झिल्ली पाई जाती है जो प्लैज्मा की बनी होती है। यह बहुत पतली, कोमल और लचीली होती है। कोशिका झिल्ली अर्धपारगम्य होती है। यह कोशिका को आकार प्रदान करती है और इसके अंदर जीवद्रव्य सुरक्षित रहता है। यह कोशिका में आने और जाने वाले पदार्थों पर नियंत्रण करती है।

(ख) जीवद्रव्य-कोशिका झिल्ली के अंदर वाले सारे पदार्थ को जीवद्रव्य कहते हैं। जीवद्रव्य ही जीवन का आधार है। जीव द्रव्य में ही जीवन की सभी क्रियाएँ संपन्न होती हैं। जीव द्रव्य के दो मुख्य भाग हैं-(i) केंद्रक, (ii) कोशिका द्रव्य।

1. केंद्रक-प्रत्येक कोशिका के मध्य में स्थित गोलाकार संरचना को केंद्रक कहते हैं। केंद्रक कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण करता है। केंद्रक के चार प्रमुख भाग होते हैं केंद्रक झिल्ली, केंद्रिक रस, क्रोमेटिन-जाल, केन्द्रिका। केंद्रक के चारों ओर दोहरी झिल्ली होती है जो अंतर्द्रव्यीजालिका से जुड़ी होती है। इसके अंदर DNA, RNA तथा प्रोटीन से बना पदार्थ क्रोमेटिन पाया जाता है।

इसी क्रोमेटिन से बनी धागे जैसी संरचनाओं में गुणसूत्र पाए जाते हैं। गुणसूत्र DNA और प्रोटीन से बने होते हैं। ये गुणसूत्र जीन के द्वारा माता-पिता के गुण उनके बच्चों तक ले जाने का कार्य करते हैं। केंद्र के मध्य, गाढ़े दानेदार पदार्थ से बनी गोल संरचना केंद्रिका कहलाती है। यह RNA को अपने अंदर जमा करके रखता है और कोशिका विभाजन में सहायता करता है।

2. कोशिका द्रव्य केंद्रक को छोड़कर, शेष जीवद्रव्य को कोशिका द्रव्य कहते हैं। कोशिका द्रव्य में सजीव और निर्जीव कण पाए जाते हैं। कोशिका द्रव्य में निम्नलिखित कोशिकांग पाए जाते हैं-
(i) माइटोकॉन्ड्रिया (सूत्र-कणिका)-ये दोहरी झिल्ली वाली गोल या छड़ के आकार की संरचनाएँ होती हैं। माइटोकॉन्ड्रिया में DNA, RNA तथा श्वसन एंजाइम होते हैं। ये श्वसन क्रिया में सहायक होते हैं तथा कोशिका का ऊर्जा घर या पावर हाऊस कहलाता है।

(ii) राइबोसोम-यह RNA तथा प्रोटीन से बनी गोल व दानेदार संरचनाएँ होती हैं। यह मुक्त रूप से कोशिका द्रव्य में पाया जाता है। यह प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करता है।

(iii) अंतः प्रद्रव्यी जालिका-यह कोशिका झिल्ली की बनी हुई बहुत-सी कुण्डलित नलिकाएँ होती हैं। ये कोशिका झिल्ली और केंद्रक से जुड़ी होती हैं। इनकी बाहरी सतह पर राइबोसोम पाए जाते हैं। यह प्रोटीन और वसा से मिलकर बना जाल होता है। यह कोशिका के अंदर कणों के स्थानांतरण में सहायता करती है। यह कोशिका द्रव्य और केंद्रक के बीच संबंध स्थापित करता है।

(iv) गॉल्जीकाय-ये केंद्रक के निकट, चपटी झिल्ली की तरह की संरचनाएँ होती हैं। इनके सिरे फूल कर पोटली जैसे हो जाते हैं। ये प्रोटीन और वसा कणों से मिलकर बनी होती हैं। इसका कार्य अधिक स्पष्ट नहीं है, फिर भी यह कोशिका भित्ति के निर्माण और उत्सर्जन स्रावण के कार्य करती है।

(v) तारककाय-यह केंद्रक के समीप छोटी-सी कायाभ संरचना होती है। इसमें दो तारक केंद्र होते हैं। ये तारक परिकेंद्र से घिरे होते हैं। ये केवल जंतु कोशिका में पाए जाते हैं। यह कोशिका विभाजन के लिए प्रेरणा देता है।

(vi) लाइसोसोम-यह कोशिका के अंदर गोल या अण्डाकार संरचनाएँ होती हैं। इसमें पाचक एंजाइम पाए जाते हैं। लाइसोसोम पाचन क्रिया तथा टूटे-फूटे कोशिकांगों को नष्ट करने में सहायता करता है। लाइसोसोम कोशिका के अंगों को अपने-आप पचने से भी रोकते हैं।

(vii) रसधानी-कोशिका में गोलाकार या अण्डाकार कुछ ऐसे स्थान होते हैं, जहाँ कोशिका द्रव्य बहुत ही पतला होता है, इन्हें रसधानियाँ कहते हैं। रसधानियाँ कोशिका में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने तथा भोजन कणों को जमा करने का कार्य करती हैं। कुछ संकुचनशील रसधानियाँ एक कोशीय जीवों में से पानी का उत्सर्जन करने का कार्य करती हैं।

(viii) पक्षमाभ और कशाभ-ये कुछ पतली सतही संरचनाएँ होती हैं जिनके कारण कोशिका तरल माध्यम में गति कर सकती है। पक्षमाभं संख्या में अधिक परंतु आकार में छोटे होते हैं जबकि कशाभ एक या दो ही होते हैं और इनकी लंबाई अधिक होती है। इनको मनुष्य अपनी क्षमता के आधार पर विकसित करता है।

प्रश्न 2.
केंद्रक क्या होता है? इसके कार्य लिखें।
उत्तर:
प्रत्येक कोशिका के अंदर एक केंद्रक होता है। यह कोशिका के मध्य स्थित होता है। यह गोल या अण्डाकार होता है। जिस कोशिका में एक-से-अधिक केंद्रक होता है उस कोशिका को संकोशिका (Coenocyte) कहते हैं। इसके मुख्य भाग अग्रलिखित होते हैं-

  • केंद्रक झिल्ली-यह एक पतली और लचीली झिल्ली होती है जो केंद्रक को बाकी जीवद्रव्य से अलग करती है।
  • केंद्रक रस-केंद्रक के अंदर जो तरल पदार्थ पाया जाता है उसे केंद्रक रस कहते हैं।
  • केंद्रिका-यह केंद्रक के अंदर स्थित होती है तथा प्रोटीन के निर्माण पर नियंत्रण रखती है।
  • गुणसूत्र-प्रत्येक केंद्रक में लंबे पतले तंतुओं के समान संरचनाएँ होती हैं जिन्हें गुणसूत्र कहते हैं। गुणसूत्र न्यूक्लियो प्रोटीन नामक पदार्थ के बने होते हैं। यह पदार्थ न्यूक्लिक अम्लों एवं प्रोटीन के जुड़ने से बनता है। एक ही प्रकार के जीवों की कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या निश्चित होती है।

केंद्रक के कार्य-केंद्रक के कार्य निम्नलिखित हैं-

  • केंद्रक का मुख्य कार्य कोशिका के कार्यों पर नियंत्रण रखना तथा उनमें आपसी तालमेल स्थापित करना है।
  • केंद्रक के बिना कोशिका जीवित नहीं रह सकती।
  • यह गुणसूत्रों की सहायता से आनुवांशिकता पर नियंत्रण रखता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रत्येक कोशिका अवयव का मुख्य कार्य क्या है?

  • प्लैज्मा झिल्ली
  • सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया)
  • गुणसूत्र
  • न्यूक्लिओलस (केंद्रिका)
  • लाइसोसोम
  • कोशिका भित्ति
  • राइबोसोम
  • क्लोरोप्लास्ट
  • गॉल्जी उपकरण
  • परॉक्सिसोम।

उत्तर:
प्रत्येक कोशिका अवयव के मुख्य कार्य निम्नलिखित प्रकार से हैं-

  • प्लैज्मा झिल्ली-यह अर्ध-पारगम्य होने के कारण पदार्थों के कोशिका के बाहर-भीतर जाने पर नियंत्रण रखती है।
  • सूत्रकणिका-यह कोशिका का ऊर्जा संयंत्र (पावर हाऊस) है। यह कार्बोहाइड्रेटस का ऑक्सीकरण कर ऊर्जा पैदा करता है।
  • गुणसूत्र-ये आनुवांशिक गुणों के वाहक हैं तथा इन पर DNA उपस्थित होते हैं।
    न्यूक्लिओलस (केंद्रिका)-यह राइबोसोम के निर्माण का कार्य करता है।
  • लाइसोसोम-यह पाचक थैली का कार्य करती है क्योंकि यह अंतर कोशिकीय पाचन तंत्र की भूमिका निभाती है।
  • कोशिका भित्ति-यह कोशिका के आंतरिक अवयवों की सुरक्षा करती है।
  • राइबोसोम-यह प्रोटीन संश्लेषण में सहायक है।
  • क्लोरोप्लास्ट-हरित लवक प्रकाशसंश्लेषण द्वारा खाद्य निर्माण करता है।
  • गॉल्जी उपकरण-यह लाइसोसोम व परॉक्सिसोम के निर्माण का कार्य करता है।
  • परॉक्सिसोम-ये ऑक्सीकरण अभिक्रियाओं में सहायक हैं।

प्रयोगात्मक कार्य

क्रियाकलाप 1.
सूखी किशमिश द्वारा परासरण क्रिया को देखना।
कार्य-विधि-
1. 3-4 सूखी किशमिश लेकर जल में रख दो। लगभग 30 मिनट बाद किशमिश को देखो। किशमिश फूल गई क्योंकि परासरण द्वारा जल किशमिश के अंदर चला जाता है।

2. फूली हुई किशमिश को चीनी के सांद्र घोल में रख दो। आधे घंटे बाद अवलोकन करो। किशमिश सिकुड़ जाती है क्योंकि परासरण द्वारा जल सांद्र घोल में चला जाता है।
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 6a

क्रियाकलाप 2.
प्याज की झिल्ली की अस्थाई स्लाइड तैयार करना।

कार्य-विधि-
1. प्याज की अवतल सतह से झिल्ली उतारकर वॉच ग्लास में रखे पानी में रख दो।

2. काँच की स्लाइड पर एक बूंद पानी की रखकर वॉच ग्लास में रखी प्याज की झिल्ली ब्रुश की सहायता से रखो और आयोडीन की एक बूंद डालो तथा कवर स्लिप से ढक दो। ध्यान रहे कि कवर स्लिप के नीचे वायु का कोई बुलबुला न हो।

3. उसे संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देखो और दिखाई देने वाली कोशिकाओं का चित्र कागज पर बनाओ।
HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई 7

अध्याय का तीव्र अध्ययन

1. ‘कोशिका’ शब्द का जनक कौन है?
(A) रॉबर्ट ब्राउन
(B) रॉबर्ट हुक
(C) एम स्लीडन
(D) विरचो
उत्तर:
(B) रॉबर्ट हुक

2. कोशिका की खोज में रॉबर्ट हुक ने किस पदार्थ का उपयोग किया?
(A) प्याज की झिल्ली का
(B) कॉर्क का
(C) पत्ती का
(D) पौधे के मूल का
उत्तर:
(B) कॉर्क का

3. सबसे पहले किस वैज्ञानिक ने जीवित कोशिकाओं का पता लगाया?
(A) रॉबर्ट हुक ने
(B) ल्यूवेनहक ने
(C) विरचो ने
(D) रॉबर्ट ब्राउन ने
उत्तर:
(B) ल्यूवेनहक ने

4. कोशिका के केंद्रक की खोज किसने की?
(A) पुरोकंज ने
(B) विरचो ने
(C) रॉबर्ट ब्राउन ने
(D) रॉबर्ट हुक ने
उत्तर:
(C) रॉबर्ट ब्राउन ने

5. कोशिका में तरल जैविक पदार्थ को जीवद्रव्य का नाम किसने दिया?
(A) पुरोकंज ने
(B) रॉबर्ट ब्राउन ने
(C) एम. स्लीडन ने
(D) विरचो ने
उत्तर:
(A) पुरोकंज ने

6. ‘कोशिका सिद्धांत’ किसने दिया?
(A) एम. स्लीडन ने
(B) टी. स्वान ने
(C) विरचो ने
(D) (A) और (B) दोनों ने
उत्तर:
(D) (A) और (B) दोनों ने

7. एककोशिक जीव नहीं है-
(A) अमीबा
(B) युग्लीना
(C) फर्न्स
(D) पैरामीशियम
उत्तर:
(C) फर्न्स

8. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज कब हुई?
(A) 1936 में
(B) 1940 में
(C) 1942 में
(D) 1944 में
उत्तर:
(B) 1940 में

HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

9. कौन-सा कोशिकांग सभी कोशिकाओं में नहीं पाया जाता?
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका भित्ति
(C) केंद्रक
(D) कोशिका द्रव्य
उत्तर:
(B) कोशिका भित्ति

10. कौन-सा कोशिकांग पदार्थों को अंदर-बाहर जाने देता है व रोकता है?
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका द्रव्य
(C) केंद्रक
(D) तारककाय
उत्तर:
(A) प्लैज्मा झिल्ली

11. परासरण की प्रक्रिया सम्बद्ध है-
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका भित्ति
(C) वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली
(D) केंद्रक झिल्ली
उत्तर:
(C) वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली

12. पौधों में परासरण प्रक्रिया का उपयोग होता है-
(A) मूल द्वारा जल अवशोषण
(B) पत्तों में गैसों का विनिमय
(C) बाहरी वातावरण से पोषण ग्रहण करना
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(D) उपर्युक्त सभी

13. प्लैज्मा झिल्ली का गुण नहीं है-
(A) लचीली
(B) लिपिड, प्रोटीन से बनी
(C) अध्ययन सरल सूक्ष्मदर्शी द्वारा संभव
(D) वर्णात्मक पारगम्य का गुण अनुपस्थित
उत्तर:
(D) वर्णात्मक पारगम्य का गुण अनुपस्थित

14. पादप कोशिका भित्ति किस पदार्थ से बनी होती है?
(A) खनिजों से
(B) वसा से
(C) सैल्यूलोज से
(D) ग्लूकोस से
उत्तर:
(C) सैल्यूलोज से

15. मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका है-
(A) RBC
(B) WBC
(C) तंत्रिका कोशिका
(D) त्वचा कोशिका
उत्तर:
(C) तंत्रिका कोशिका

16. निम्नलिखित में से कौन-सा अजीवित है?
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका भित्ति
(C) गॉल्जीकाय
(D) राइबोसोम
उत्तर:
(B) कोशिका भित्ति

17. किस अपशिष्ट का कोशिका से निष्कासन आवश्यक है-
(A) CO2 का
(B) O2 का
(C) जल का
(D) उपर्युक्त सभी का
उत्तर:
(A) CO2 का

18. ……………………. कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण करता है।
(A) तारककाय
(B) गॉल्जीकाय
(C) केंद्रक
(D) गुणसूत्र
उत्तर:
(C) केंद्रक

19. क्रोमोसोम कहाँ पाए जाते हैं?
(A) केंद्रक में
(B) केंद्रिका में
(C) जीवद्रव्य में
(D) कोशिका द्रव्य में
उत्तर:
(A) केंद्रक में

20. ……………………. में आनुवांशिक गुण पाए जाते हैं।
(A) केंद्रक
(B) गुणसूत्र
(C) केंद्रिका
(D) माइटोकॉन्ड्रिया
उत्तर:
(B) गुणसूत्र

21. क्रोमोसोम का निर्माण किस पदार्थ से होता है?
(A) DNA से
(B) प्रोटीन से
(C) वसा से
(D) (A) और (B) दोनों से
उत्तर:
(D) (A) और (B) दोनों से

22. DNA के क्रियात्मक खंड को ………………. कहते हैं।
(A) क्लोरोप्लास्ट
(B) गुणसूत्र
(C) जीन
(D) लमेला
उत्तर:
(C) जीन

23. प्रोकैरियोटी (असीमकेंद्रक) का गुण नहीं है-
(A) छोटा आकार
(B) केंद्रक विद्यमान
(C) केवल एक गुणसूत्र
(D) केंद्रक, केंद्रकझिल्ली से घिरा नहीं होता
उत्तर:
(B) केंद्रक विद्यमान

24. यूकैरियोटी (ससीमकेंद्रक) का गुण नहीं है-
(A) आकार छोटा
(B) केंद्रक क्षेत्र पूर्ण विकसित
(C) केंद्रक पाया जाता है
(D) एक से अधिक गुणसूत्र
उत्तर:
(A) आकार छोटा

25. राइबोसोम …………………… का संश्लेषण करते हैं।
(A) वसा
(B) प्रोटीन
(C) कार्बोहाइड्रेट्स
(D) उपर्युक्त तीनों
उत्तर:
(B) प्रोटीन

26. अंतर्द्रव्योजालिका (ER) किसका निर्माण करती है?
(A) श्वसन तंत्र का
(B) खाद्य संश्लेषण तंत्र का
(C) जालिका तंत्र का
(D) उपर्युक्त तीनों
उत्तर:
(C) जालिका तंत्र का

27. कशेरुकी जंतुओं में विष तथा दवा को निराविषीकरण का कार्य कौन-सा कोशिकांग करता है?
(A) ER
(B) गॉल्जी उपकरण
(C) लाइसोसोम
(D) रसधानी
उत्तर:
(A) ER

28. गॉल्जी उपकरण के बारे में सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने बताया?
(A) विरचो ने
(B) पुरोकंज ने
(C) कैमिलो ने
(D) टी-स्वान ने
उत्तर:
(C) कैमिलो ने

29. लाइसोसोम का निर्माण ……………………. के द्वारा किया जाता है।
(A) ER
(B) गॉल्जी उपकरण
(C) रसधानी
(D) माइटोकॉन्ड्रिया
उत्तर:
(B) गॉल्जी उपकरण

30. जंतु कोशिका का अंग नहीं है-
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका द्रव्य
(C) रसधानी
(D) कोशिका भित्ति
उत्तर:
(D) कोशिका भित्ति

31. 1μm में कितने m होते हैं-
(A) 10-6
(B) 10-3
(C) 10-9
(D) 106
उत्तर:
(A) 10-6

32. कोशिका के अपशिष्टों को निपटाने वाले तंत्र का नाम क्या है?
(A) गॉल्जी उपकरण
(B) रसधानियाँ
(C) लाइसोसोम
(D) तारककाय
उत्तर:
(C) लाइसोसोम

33. ………………….. को आत्मघाती थैली भी कहते हैं।
(A) गॉल्जी उपकरण
(B) लाइसोसोम
(C) ER
(D) प्लैस्टिड
उत्तर:
(B) लाइसोसोम

34. …………………… कोशिका का बिजलीघर है।
(A) तारककाय
(B) गॉल्जीकाय
(C) माइटोकॉन्ड्रिया
(D) प्लैस्टिड
उत्तर:
(C) माइटोकॉन्ड्रिया

HBSE 9th Class Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

35. ………………….. प्रकाश संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(A) माइटोकॉन्ड्रिया
(B) क्लोरोप्लास्ट
(C) रसधानी
(D) गॉल्जीकाय
उत्तर:
(B) क्लोरोप्लास्ट

36. क्लोरोप्लास्ट में …………………. वर्णक पाए जाते हैं।
(A) हरे
(B) पीले
(C) नारंगी
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(A) हरे

37. …………………. ठोस अथवा तरल पदार्थों की संग्राहक थैलियाँ होती हैं।
(A) लाइसोसोम
(B) गॉल्जी उपकरण
(C) रसधानियाँ
(D) ER
उत्तर:
(C) रसधानियाँ

38. जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई है-
(A) अंग तंत्र
(B) ऊतक
(C) कोशिका
(D) अंगक
उत्तर:
(C) कोशिका

39. निम्नलिखित में गलत कथन चुनिए-
(A) लाइसोसोम एक से अधिक स्वरूपों में मिलते हैं।
(B) प्रोकैरियोट व यूकैरियोट कोशिकाओं में केवल एक ही प्रकार का कोशिका अंगक मिलता है।
(C) गाल्जीकाय साधारण शर्करा को जटिल शर्करा में बदलता है।
(D) प्लोज्मोलिसिस (Plasmolysis) मृत व जीवित दोनों प्रकार की कोशिकाओं का गुण है।
उत्तर:
(D) प्लोज्मोलिसिस (Plasmolysis) मृत व जीवित दोनों प्रकार की कोशिकाओं का गुण है।

40. कोशिका की खोज कब हुई?
(A) 1565 में
(B) 1605 में
(C) 1600 में
(D) 1665 में
उत्तर:
(D) 1665 में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *