HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण

Haryana State Board HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण

HBSE 7th Class Geography पर्यावरण Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) पारितंत्र क्या है?
उत्तर:
पारितंत्र वह तंत्र है जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं जिसमें वे निवास करते हैं। ये सब ऊर्जा और पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा संबद्ध हैं।

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बना पर्यावरण प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है। भूमि, जलवायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं।

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
पर्यावरण के प्रमुख घटक निम्नलिखित हैं:

  1. प्राकृतिक घटक : जैसे-जल, वायु, मृदा, पेड़-पौधे आदि।
  2. मानव निर्मित घटक : जैसे-सड़कें, इमारतें, पुल, स्मारक आदि।
  3. मानव घटक : जैसे-व्यक्ति, परिवार, समुदाय आदि।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण

(घ) मानव-निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दें।
उत्तर:
मानव-निर्मित पर्यावरण के उदाहरण हैं:

  1. भवन
  2. पार्क
  3. पुल
  4. सड़क, आदि।

(च) स्थलमंडल क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी की ऊपरी कठोर परत या पर्पटी को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों व खनिजों से बना होता है।

(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं?
उत्तर:
जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक हैं-पादप और जीव-जंतु।

(ज) जैवमंडल क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी का संकीर्ण क्षेत्र जो वायुमंडल, स्थलमंडल, जलमंडल के संपर्क में आता है, जैवमंडल कहलाता है। यहाँ जीवन पाया जाता है। इस क्षेत्र में पेड़-पौधे तथा जानवर यहाँ तक कि जीवाणु भी मिलते हैं। अधिकांश जीवित प्राणी चाहे वे पौधे हों या जीव, पृथ्वी पर स्थल या जल की सतह पर पाए जाते हैं जो वायु से घिरी होती है।

प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए :
(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक पारितंत्र नहीं है?
(i) मरुस्थल
(ii) ताल
(iii) वन।
उत्तर:
(ii) ताल

(ख) इनमें से कौन-सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?
(i) स्थल
(ii) धर्म
(iii) समुदाय।
उत्तर:
(i) स्थल

(ग) इनमें से कौन सा मानव निर्मित पर्यावरण है?
(i) पहाड़
(ii) समुद्र
(iii) सड़क।
उत्तर:
(iii) सड़क।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण

(घ) इनमें से कौन सा पर्यावरण के लिए खतरा है?
(i) पादप वृद्धि
(ii) जनसंख्या वृद्धि
(iii) फसल वृद्धि।
उत्तर:
(ii) जनसंख्या वृद्धि

प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाएँ:
(क) जैवमंडल – (i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर
(ख) वायुमंडल – (ii) जलीय क्षेत्र
(ग) जलमंडल – (iii) हमारे आसपास का क्षेत्र
(घ) पर्यावरण – (iv) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।
उत्तर:
(क) (iv)
(ख) (i)
(ग) (ii)
(घ) (iii)

प्रश्न 4.
कारण बताइए:
(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।
उत्तर:
मनुष्य अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपने पर्यावरण में परिवर्तन लाता है। मानव ने पर्यावरण के उपयोग और उसमें परिवर्तन करने के नए तरीके सीख लिए हैं। जैसे-फसल उगाना, पशुपालन आदि। पर्यावरण में परिवर्तन से उसकी आवश्यकताओं की संतुष्टि होती है।

(ख) पौधे एवं जीव-जंतु एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
उत्तर:
सभी पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं क्योंकि ये सब मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण का निर्माण करते हैं। एक के बिना दूसरे का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।

प्रश्न 5.
क्रियाकलाप (Activity)
एक आदर्श पर्यावरण की कल्पना कीजिए जिसमें आप रहना चाहेंगे। अपने इस आदर्श पर्यावरण का चित्र बनाएँ।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
कल्पना : समतल मैदान में एक गाँव/शहर हो। जनसंख्या कम हो। पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध हो। गाँव/शहर से बाहर जंगल हो। वन को काटने पर प्रतिबंध हो। आने-जाने के मार्ग सुलभ हों। प्रदूषण रहित वातावरण हो। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएँ उपलब्ध हों।

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनो:
(i) सजीव प्राणियों का संसार:
(क) जैविक
(ख) अजैविक
(ग) जैवमंडल
उत्तर:
(क) जैविक।

(ii) निर्जीव पदार्थों के संसार में सम्मिलित हैं:
(क) पादप
(ख) जंतु
(ग) स्थल
उत्तर:
(ग) स्थल।

(iii) पर्यावरण शब्द की उत्पत्ति एनवायरोनेट से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ है:
(क) आस-पास
(ख) पड़ोस
(ग) प्रकृति
उत्तर:
(ख) पड़ोस।

(iv) मानव निर्मित पर्यावरण का उदाहरण है:
(क) स्थल
(ख) जीव
(ग) स्मारक
उत्तर:
(ग) स्मारक।

(v) पृथ्वी की ठोस पर्पटी कहलाती है:
(क) स्थलमंडल
(ख) जलमंडल
(ग) वायुमंडल
उत्तर:
(क) स्थलमंडला

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण

प्रश्न 2.
सत्य और असत्य बताएँ:
(i) हमारा पर्यावरण स्थायी है।
(ii) विभिन्न प्रजातियाँ जैव विभिन्नता कहलाती हैं।
(iii) लोग जैवमंडल के अंग नहीं हैं।
(iv) जल वायुमंडल में भी पाया जाता है।
(v) जैवमंडल एक संकीर्ण क्षेत्र है।
उत्तर:
(i) असत्य
(ii) सत्य
(ii) असत्य
(iv) सत्य
(v) सत्य।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरें:
1. पौधे, …………….. और मनुष्य पर्यावरण से प्रभावित होते हैं।
2. …………….. विशाल जलराशि है।
3. दोनों पर्यावरण …………….. हैं।
4. सभी ………………. एक-दूसरे से जुड़े हैं।
5. ……….. वायु की पतली परत है।
6. स्थलमंडल ……………….. की परत है।
उत्तर:
1. जानवर
2. महासागर
3. एक-दूसरे से संबंधित
4. महासागर
5. वायुमंडल
6. जैवमंडल।

प्रश्न 4.
निम्न के जोड़े बनाएँ:

(क) (ख)
1. पृथ्वी का जल क्षेत्र (क) जलमंडल
2. वायु की पतली परत (ख) ओजोन
3. विशाल जलराशि (ग) वायुमंडल
4. पराबैंगनी किरणें (घ) महासागर
5. जहाँ हम रहते हैं (ङ) जैवमंडल

उत्तर:
1. (क)
2. ग)
3. (घ)
4. (ख)
5. (ङ)

HBSE 7th Class Geography पर्यावरण Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पर्यावरण के दो प्रमुख घटक लिखिए।
उत्तर:
पर्यावरण के दो अवयव हैं:

  • जीविय
  • अजीविय।

प्रश्न 2.
स्थल, जल तथा वायु से बने पर्यावरण का प्रकार लिखिए।
उत्तर:
भौतिक पर्यावरण।।

प्रश्न 3.
पौधों तथा जानवरों से बने पर्यावरण का नाम बताएँ।
उत्तर:
जैविक पर्यावरण।

प्रश्न 4.
पर्यावरण क्या है?
उत्तर:
हमारे आस-पास पाई जाने वाली प्रत्येक अवस्था को सम्मिलित रूप से पर्यावरण कहते हैं।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण

प्रश्न 5.
पर्वत क्या है?
उत्तर:
समतल भूमि से अधिक ऊँचे उठे भाग पर्वत कहलाते हैं।

प्रश्न 6.
महासागर से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
विस्तृत क्षेत्र में फैली जलराशि को महासागर कहते हैं।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जैव विभिन्नता क्या है? समझाएँ।
उत्तर:
हमारी पृथ्वी ही सौर मंडल में केवल एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन पाया जाता है। शताब्दियों से रह रहे जीवन में विभिन्नता गई है। इस प्रकार की विभिन्नता की प्रक्रिया में विभिन्न प्रकार की प्रजाति उत्पन्न हो गई हैं। विभिन्न प्रजातियों के कारण

प्रश्न 2.
पर्यावरण की परिभाषा दें।
उत्तर:
हमारे आसपास की सभी वस्तुएँ और दशाएँ पर्यावरण कहलाती हैं। पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। इससे हमें वायु, जिसमें हम साँस लेते हैं, पीने के लिए जल, रहने के लिए भूमि मिलती है। पर्यावरण स्थान-स्थान पर भिन्न होता है। उदाहरण के लिए भारत के विभिन्न भागों में पर्यावरण की दशाएँ भिन्न हैं। कहीं मरुस्थल है तो कहीं पर अधिक वर्षा वाले क्षेत्र। यह प्राकृतिक व मानव निर्मित परिघटनाओं का मिश्रण है।

प्रश्न 3.
भौतिक पर्यावरण या अजीविय पर्यावरण के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
भौतिक पर्यावरण हमें प्राकृतिक दशाएँ प्रदान करता है जिनमें भूमि, जल तथा वायु सम्मिलित हैं। भूमि पर पर्वत, पठार, मैदान और घाटियाँ पाई जाती हैं।

प्रश्न 4.
खान-पान की आदतें पर्यावरण पर क्यों निर्भर
उत्तर:
लोगों की खान-पान की आदतें पर्यावरण पर निर्भर करती हैं। जो वस्तुएँ हमें पर्यावरण से प्राप्त होती हैं उन्हीं के अनुसार हमारी आदतें बनती हैं। यहाँ तक कि वस्त्र भी पर्यावरण के भोजन में मछली प्रमुख है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा क्यों करनी चाहिए?
उत्तर:
हमें अपने पर्यावरण की सुरक्षा करनी चाहिए क्योंकिः
1. पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। यह हमें साँस लेने के लिए हवा, पीने के लिए पानी, खाने के लिए भोजन तथा रहने के लिए भूमि प्रदान करता है।

2. यह प्राकृतिक संसाधन प्रदान करता है। जैसे-ईंधन और खनिज।

3. पर्यावरण के कई भागों को संसाधनों के असावधानीपूर्वक प्रयोग से क्षति पहुंच चुकी है। जैसे वनों का प्रयोग, खनिजों का प्रयोग आदि।

4. बहुत सी मानव क्रियाएँ एक या दूसरे प्रकार से पर्यावरण को क्षति पहुँचाती हैं।

5. यदि यह क्षति इसी प्रकार चलती रही तो पर्यावरण की क्षति इतनी अधिक हो जाएगी कि उसके परिणाम घातक सिद्ध होंगे।

HBSE 7th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 पर्यावरण

प्रश्न 2.
पर्यावरण में जैवमंडल के कार्य का वर्णन करें।
उत्तर:
जैविक प्रक्रिया अपनी ऊर्जा के लिए सूर्य किरणों पर निर्भर करती है। जैवमंडल का विकसित होना तथा जीवित रहना ऊर्जा के स्थानांतरण तथा पदार्थ पर ही निर्भर करता है। किसी क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव-जंतु तथा पौधे वहाँ के भौतिक पर्यावरण से संबंधित होते हैं। एक क्षेत्र में रहने वाले सभी प्राणी एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। इस प्रकार एक क्षेत्र के प्रणी तथा वनस्पति न केवल भौतिक पर्यावरण में रहते हैं बल्कि एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। यह घटना जैवमंडल में ही घटती है।

पर्यावरण Class 7 HBSE Notes in Hindi

1. प्राकृतिक पर्यावरण (Natural Environment) : प्राकृतिक पर्यावरण में प्राकृतिक घटक जैसे भूमि, जल और वायु तथा पेड़-पौधे, जानवर, मनुष्य आदि सम्मिलित हैं।

2. पर्यावरण के भाग (Spheres of Environment) : पर्यावरण के चार भाग हैं:

  • वायुमंडल
  • स्थलमंडल
  • जलमंडल
  • जैवमंडल।

3. पारितंत्र (Ecosystem) : वह तंत्र जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं जिसमें वे निवास करते हैं। ये सब ऊर्जा और पदार्थों के स्थानांतरण द्वारा संबद्ध हैं।

4. मानवीय पर्यावरण (Human Environment) : मानव अपने पर्यावरण के साथ अपनी आवश्यकताओं के अनुसार परिवर्तन करता है। मानव पर्यावरण के उदाहरण हैं-पुल, बाँध, उद्योग, स्मारक आदि।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *