HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

Haryana State Board HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

HBSE 7th Class Science गति एवं समय InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो यह जानने के लिए उत्सुक है कि एक दिन में कितने सेकण्ड तथा एक वर्ष में कितने घण्टे होते हैं? क्या आप उसकी सहायता कर सकते हैं ?
उत्तर:
एक दिन = 24 × 60 × 60s = 86,4005s
एक वर्ष = 365 दिन × 24 घण्टे = 8760 घण्टे ।

प्रश्न 2.
पहेली यह जानने के लिए उत्सुक है कि जब लोलक वाली घड़ियों नहीं थीं, तब समय कैसे मापा जाता था?
उत्तर:
तब समय मापने के लिए विभिन्न उपकरण, विश्व के विभिन्न भागों में प्रचलित थे। सूर्य घड़ी, जल घड़ी तथा रेत घड़ी ऐसे उपकरणों के उदाहरण हैं।

प्रश्न 3.
बूझो जानना चाहता है कि क्या कोई ऐसी युक्ति है जो चाल मापती है?
उत्तर:
हाँ, चालमापी।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

HBSE 7th Class Science गति एवं समय Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए-
(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति।
(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति।
(ग) मैरी गो राउंड’ झूले में बच्चे की गति।
(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति।
(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति।
(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति।।
उत्तर:
(क) दोलन
(ख) सरल रेखा के अनुदिश
(ग) वर्तुल
(घ) दोलन
(च) दोलन
(छ) सरल रेखा के अनुदिश।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं
(क) समय का मूल मात्रक सेकण्ड है।
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है।
(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं।
(घ) किसी दिये गये लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता।
(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है।
उत्तर:
कथन ख तथा च सही नहीं है।

प्रश्न 3.
कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32 सेकण्ड लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है ?
उत्तर:
20 दोलन में लगा समय = 32s
∴ एक दोलन में लगा समय = \(\frac{32s}{20}\)
∴ आवर्तकाल = 1.5s

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

प्रश्न 4.
दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घण्टे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर:
दूरी = 240 km
समय = 4 घण्टे
दुरी 240 किमी :
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -1
= 60 किमी/घण्टा

प्रश्न 5.
किसी कार के पथमापी का 08 : 30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है ? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
पथमापी का 08 : 30 AM पर पाठ्यांक = 57321.0 km
पथमापी का 08 : 50 AM पर पाठ्यांक = 57336.0 km
तय की गई दूरी = (57336.0 – 57321.0) km
= 15.0 km
लिया गया समय = 8 : 50 AM – 8: 30 AM
= 20 min
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -2
= 0.75 × 60 km/h = 45 km/h

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

प्रश्न 6.
सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुंचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s – है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।
उत्तर:
चाल = 2 m/s
समय = 15 मिनट = 15 × 60s = 900s
दूरी = चाल × समय
= 2 m/s × 900s = 1800 m
= \(\frac{1800}{100}\) km = 1.8 km

प्रश्न 7.
निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए
(क) नियत चाल से गति करती कार।
(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार।
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -3

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में कौन-सा सम्बन्ध सही है ?
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -4
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -5

प्रश्न 9.
चाल का मूल मात्रक है
(क) km/min
(ख) m/min
(ग) km/h
(घ) m/s
उत्तर:
(घ) m/s.

प्रश्न 10.
कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी-
(क) 100 km
(ख) 25 km
(ग) 15 km
(घ) 10 km
उत्तर:
दूरी = चाल × समय।
पहले 15 मिनट में तय की गई दूरी = 40 km/m × 15 m
= \(\frac{40 km}{h}\) × \(\frac{15 km}{60}\) = 10 km
अगले 15 मिनट में तय की गई दूरी = चाल × समय
= 60 km/h × 15 m
= 60 km/h × \(\frac{15}{60}\) h = 15 km
कुल दूरी = (10 + 15) km = 25 km

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

प्रश्न 11.
मान लीजिए चित्र (a) तथा मित्र (b) में दर्शाए गये फोटोग्राफ 10 सेकण्ड के अन्तराल पर खींचे गये। यदि इन फोटोग्राफों। 10 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो नीलो कार की चाल परिकलित कीजिए।
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -6
चाल = 100 m/10s = 10 m/s

प्रश्न 12.
चित्र (जश्न 11 में दिए गए) में दो वाहनों,A तथा B की गति के दूरी-समय ग़ाफ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन-सा वाहन अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?
उत्तर:
A की
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -7
चित्र : दो वाहनों की गति के दूरी-समय ग्राफ

प्रश्न 13.
निम्नलिखित दूर्ग-समय ग्राफों में से कौन उस टूक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -8
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -9
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -10

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

HBSE 7th Class Science गति एवं समय Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए
1. एकांक समय में तय की गई दूरी को कहते हैं
(क) चाल
(ख) विस्थापन
(ग) दोलन
(घ) वेग
उत्तर:
(क) चाल

2. चाल का मात्रक है
(क) मीटर-सेकण्ड
(ख) मीटर/सेकण्ड
(ग) सैकण्ड-मीटर
(घ) मी/सै.
उत्तर:
(ख) मीटर/सेकण्ड

3. घड़ी का पेण्डुलम की गति उदाहरण है
(क) सरल गति
(ख) आवर्ती गति
(ग) अनियमित गति
(घ) असमान गति
उत्तर:
(ख) आवर्ती गति

4. समय का मूल मात्रक है
(क) मीटर
(ख) सेकण्ड
(ग) दिन
(घ) वर्ष
उत्तर:
(ख) सेकण्ड

5. वाहन की दूरी मापता है
(क) चालमापी
(ख) तापमापी
(ग) पथमापी
(घ) दाबमापी
उत्तर:
(ग) पथमापी

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

II. रिक्त स्थान

निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए
1. आवर्ती गति का एक चिरपरिचित उदाहरण …………….. है।
2. मिनट, घंटा, …………….., सप्ताह, …………….. वर्ष आदि समय के ही अन्य मात्रक हैं।
3. चालमापी को …………….. भी कहते हैं।
4. सेमी, मीटर ………… दूरी के मात्रक हैं।
उत्तर:
1. सरल लोलक
2. दिन, माह
3. स्पीडोमीटर
4. किलोमीटर।

III. सुमेलन

कॉलम ‘A’ के शब्दों का कॉलम ‘B’ के शब्दों से मिलान कीजिए-

कॉलम A कॉलम B
1. चाल (a) लिया गया समय
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -11 HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -12
3. चाल × समय (c) 8 km/s
4. रॉकेट की चाल (d) चली गई दूरी

उत्तर:

कॉलम A कॉलम B
1. चाल HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -12
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -11 (a) लिया गया समय
3. चाल × समय (d) चली गई दूरी
4. रॉकेट की चाल (c) 8 km/s

IV. सत्य/असत्य

निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य एवं असत्य छाँटिए
1. ओडोमीटर द्वारा किसी वस्तु की चाल मापते हैं।
2. दूरी को मीटर द्वारा नहीं मापा जा सकता है।
3. पखवारा (पंद्रह दिन का समय) भी समय का मात्रक
4. चाल का प्रतीक मात्रक m/s होता है।
उत्तर:
1. असत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्या आपने कभी जानने की कोशिश की कि घड़ियाँ कैसे समय मापती हैं?
उत्तर:
हाँ, वे सभी आवर्ती गति से समय मापती हैं।

प्रश्न 2.
किसी वस्तु की गति से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
किसी वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी को तय करने में लिये गये समय से विभाजित करने पर उसकी गति प्राप्त हो जाती है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

प्रश्न 3.
आवर्तकाल किसे कहते हैं?
उत्तर:
सरल लोलक एक दोलन पूरा करने में जितना समय लगाता है उसे लोलक का आवर्तकाल कहते हैं।

प्रश्न 4.
दो धावक एक साथ दौड़ना प्रारम्भ करते हैं, पहला धावक 100 मीटर दौड़ने में 40 सेकण्ड लेता है तथा दूसरा धावक 20 सेकण्ड समय लेता है ? किस धावक की चाल अधिक है?
उत्तर:
दूसरे धावक की चाल अधिक है क्योंकि वह कम समय में 100 मी दूरी तय कर लेता है।

प्रश्न 5.
चाल एवं समय में क्या सम्बन्ध है?
उत्तर:
चाल बढ़ने पर समय का मान घटता है।

प्रश्न 6.
चाल का सूत्र लिखिए।
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -13

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

प्रश्न 7.
दोलन गति क्या है ?
उत्तर:
जब कोई वस्तु अपनी मध्यमान स्थिति के इधरउधर गति करती है तो उसकी इस गति को दोलन गति कहते

प्रश्न 8.
दोलन गति के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

  1. घड़ी का पेण्डुलम
  2. झूला।

प्रश्न 9.
वाहनों में चाल मापने वाले यंत्र का नाम बताइए।
उत्तर:
चालमापी (स्पीडोमीटर)।

प्रश्न 10.
वाहन द्वारा तय की गई दूरी को किसके द्वारा मापा जाता है?
उत्तर:
पथमापी (ओडोमीटर) द्वारा।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे गति के कुछ उदाहरण दिए गए हैं। प्रत्येक प्रकरण में गति का प्रकार बताइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

गति का उदाहरण गति का प्रकार (सरल रेखा के अनुदिश/वर्तुल/आवर्ती)
1. मार्च पास्ट करते सैनिक सरल रेखा
2. सीधी सड़क पर चलती बैलगाड़ी सरल रेखा
3. दौड़ते धावक के हाथों की गति आवर्ती
4. चलती साइकिल के पेडल की गति वृत्तीय
5. सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति वर्तुल/आवर्ती
6. झूले की गति आवर्ती
7. लोलक की गति आवर्ती

प्रश्न 2.
उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित करने वाले (छोड़ने वाले) राकेट प्रायः 8 km/s की चाल प्राप्त कर लेते हैं। इसके विपरीत कछुआ केवल 8 cm/s (लगभग) की चाल से चलता है। क्या आप यह परिकलित कर सकते हैं कि कछुए की तुलना में रॉकेट की चाल कितनी गुनी है?
उत्तर:
रॉकेट की चाल = 8 km/s = 8000 m/s
कछुए की चाल = 8 cm/s = \(\frac{8}{100}\) m/s
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -14

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

प्रश्न 3.
वस्तु A, 5 मिनट में 50 मीटर तथा वस्तु B, 7 मिनट में 70 मीटर चलती हैं। दोनों की चाल ज्ञात कीजिए तथा बताइए कि दोनों की चालों में क्या अन्तर है। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -15
वस्तु A की चाल = 50/5 = 10 m/min
वस्तु B की चाल = 70/7 = 10 m/min
अत: दोनों वस्तुओं की चाल समान है।

प्रश्न 4.
किसी टीम द्वारा प्रत्येक ओवर में बनाये गये रनों को स्तम्भ ग्राफ द्वारा दर्शाइए।
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -16

प्रश्न 5.
वायुमण्डल में 78% नाइट्रोजन,21% ऑक्सीजन तथा शेष 1% अन्य गैस हैं। वायु के संघटन को दर्शाने के लिए वृत्तारेख बनाइए।
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -17

प्रश्न 6.
किसी बच्चे की आयु व भार को रेखा ग्राफ द्वारा दर्शाइए।
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -18

दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी कार की गति को निम्न सारणी में दर्शाया गया है
सारणी : किसी कार की गति
Table 4
इस सारणी के आधार पर कार की गति के लिए दूरी-समय ग्राफ तैयार कीजिए।
उत्तर:
(1) दो अक्षों को निरूपित करने के लिए पहले दो लम्बवत् रेखाएँ खींचिए तथा इन पर Ox तथा OY अंकित कीजिए।

(2) यह निश्चित कीजिए कि x-अक्ष के अनुदिश किस राशि को दर्शाना है तथा y-अक्ष के अनुदिश किस राशि को दर्शाना है। -अक्ष के अनुदिश समय तथा y-अक्ष के अनुदिश दूरी को दर्शाइए।

(3) ग्राफ पर दूरी को निरूपित करने के लिए कोई पैमाना चनिये तथा समय के निरूपण के लिए कोई अन्य पैमाना चुनिये। कार की गति के लिए ये पैमाने निम्न हो सकते हैं-
समय 1 मिनट = 1 सेमी
दूरी 1 किमी = 1 सेमी

(4) चुने गये पैमाने के अनुसार समय तथा दूरी के मानों को अपने-अपने पर अंकित कीजिए। कार की गति के लिए, समय को x-अक्ष पर मूल बिन्दु से 1 min, 2 min …… द्वारा अंकित कीजिये। इसी प्रकार दूरी 1 km, 2 km ………. y-x पर अंकित कीजिये।
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय -19
(5) अब आपको दूरी तथा समय के मानों के प्रत्येक समुच्चय को ग्राफ पेपर पर बिन्दु रूप में अंकित करने हैं। सारणी में दर्शाया गया है कि समय 0 min पर चली गई दूरी भी शून्य हैं। मानों के इस समुच्चय की ग्राफ पेपर पर स्थिति मूल बिन्दु पर है। एक मिनट के पश्चात् कार ने 1 किमी की दूरी तय की। इसी प्रकार दो मिनट पश्चात् कार ने 2 किमी दूरी तय की।

(6) उपर्युक्त चित्र में विभिन्न समयों पर कार की स्थितियों के सभी बिन्दुओं के समुच्चयों को दर्शाया गया है। अब इन बिन्दुओं को मिलाइए। बिन्दुओं को मिलाने से एक सरल रेखा प्राप्त होती है। यह कार का दूरी-समय ग्राफ है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 गति एवं समय

गति एवं समय Class 7  HBSE Notes in Hindi

→ एकांक समय में किसी वस्तु द्वारा चली गई दूरी को उसकी चाल कहते हैं।
→ वस्तुओं की चाल यह निर्णय लेने में हमारी सहायता करती है कि कौन दूसरों से तेज चल रहा है।
→ किसी वस्तु की चाल उसके द्वारा तय की गई कुल दूरी को चलने में लिये गये कुल समय से विभाजित करने प प्राप्त होती है। इसका मूल मात्रक मीटर प्रति सेकण्ड (m/s) है।
→ यदि किसी सरल रेखा के अनुदिश गति करने वाली वस्तु की चाल परिवर्तित होती रहती है तो उस वस्तु की चाल असमान कहलाती है।
→ किसी सरल रेखा के अनुदिश वस्तु की नियत चाल से गति एक समान गति कहलाती है।
→ आवर्ती घटनाओं का उपयोग समय मापन में किया जाता है। लोलक की आवर्ती गति का उपयोग घड़ियों के बनाने में होता है।
→ सरल लोलक धातु के एक छोटे गोले को किसी दृढ़ स्टैण्ड से धागे द्वारा निलंबित करके बनाया जा सकता है।
→ वस्तुओं की गति को उनके दूरी-समय ग्राफ द्वारा चित्रात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
→ नियत चाल से गति करने वाली वस्तु का दूरी-समय ग्राफ एक सरल रेखा होता है।
→ चाल – किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी उसकी चाल कहलाती है।
→ असमान गति – किसी सरल रेखा के अनुदिश गति करने वाली वस्तु की चाल यदि परिवर्तित होती रहती है तो इसे असमान गति कहते हैं।
→ एकसमान गति – किसी सरल रेखा में नियत चाल से चलती वस्तु की गति एक समान गति कहलाती है।
→ समय का मात्रक – समय को सेकण्ड में मापा जाता
→ दोलन – किसी वस्तु द्वारा अपनी वास्तविक स्थिति के इधर-उधर क्रमिक गति करना दोलन कहलाता है।
→ सरल लोलक – धातु की एक गोली जिसमें धागा बाँधकर लटकाया जा सकता है।
→ आवर्तकाल – सरल लोलक द्वारा अपना एक दोलन पूर्ण करने में लिया गया समय।
→ ग्राफ – अनुदैर्ध्य तथा क्षैतिज रेखाओं से बनी एक;संरचना।
→ रेखाग्राफ – ग्राफ पेपर पर रेखाओं द्वारा किसी स्थिति का निरूपण।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *