HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

प्रश्न 1.
अनुपात ज्ञात कीजिए :
(a) ₹ 5 रु. का 50 पैसे से
(b) 15 किग्रा का 210 ग्राम से
(c)9 मीटर का 27 सेमी से
(d) 30 दिनों का 36 घण्टों से
हल :
(a) ₹ 5 का 50 पैसे से
= 5 × 100 पैसे : 50 पैसे,
[∵ ₹ 1 = 100 पैसे]
= 500 पैसे : 50 पैसे,
दोनों पदों के H.C.F. = 50 से भाग देने पर]
= 10 : 1

(b) 15 किग्रा का 210 ग्राम से
= 15 × 1000 ग्राम : 210 ग्राम,
[∵ 1 किग्रा = 1000 ग्राम]
= 15000 : 210, [दोनों पदों के H.C.E. = 30 से भाग देने पर]
= 500 : 7

(c) मीटर का 27 सेमी से।
= 9 × 100 सेमी : 27 सेमी,
[∵ 1 मीटर = 100 सेमी]
= 900 : 27,
[दोनों पदों के H.C.F = 9 से भाग देने पर]
= 100 : 3

(d) 30 दिनों का 36 घण्टों से
= 30 × 24 घण्टे : 36 घण्टे,
[∵ 1 दिन = 24 घण्टे]
= 720 : 36, [दोनों पदों के H.C.E = 36 से भाग देने पर]
= 20 : 1

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

प्रश्न 2.
एक कम्प्यूटर प्रयोगशाला में 6 विद्यार्थियों के लिए 3 कम्प्यूटर झेने चाहिए। ज्ञात कीजिए कि 34 विद्यार्थियों के लिए कितने कम्प्यूटर की आवश्यकता होगी?
हल :
कम्प्यूटर प्रयोगशाला में,
∵ 6 विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर = 3
∴ 1 विद्यार्थी के लिए कम्प्यूटर = \(\frac {3}{6}\)
∴ 24 विद्यार्थियों के लिए कम्प्यूटर = \(\frac {3}{6}\) × 24
= 3 × 4
= 12 उत्तर

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 8 राशियों की तुलना Ex 8.1

प्रश्न 3.
राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख और उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख तथा राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख किमी2 और उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख किमी2। ज्ञात कीजिए :
(i) इन दोनों राज्यों में प्रति किमी2 कितने व्यक्ति हैं?
(ii) किस राज्य की जनसंख्या कम घनी है?
हल :
(i) राजस्थान की जनसंख्या = 570 लाख
राजस्थान का क्षेत्रफल = 3 लाख किमी2
∴ प्रति वर्ग किमी में लोगों की संख्या = \(\frac {570}{3}\)
= 190
उत्तर प्रदेश की जनसंख्या = 1660 लाख
उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल = 2 लाख किमी2
∴ प्रति वर्ग किमी में लोगों की संख्या = \(\frac {1660}{2}\)
= 830

(ii) क्योंकि राजस्थान की प्रति वर्ग किमी जनसंख्या उत्तर प्रदेश की प्रति वर्ग किमी जनसंख्या से कम है।
अत: राजस्थान की जनसंख्या कम घनी है। उत्तर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *