HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 1.
कौन बड़ा है ?
(i) 0.5 अथवा 0.05
(ii) 0.7 अथवा 0.5
(iii) 7 अथवा 0.7
(iv) 1.37 अथवा 1.49
(v) 2.03 अथवा 2.30
(vi) 0.8 अथवा 0.88.
हल :
(i) 0.5 अथवा 0.05 की तुलना :
दोनों दशमलव संख्याओं में पूर्णांक शून्य है। अत: दोनों पूर्णांक बराबर हैं। अब दशमलव के बाद दाईं ओर की संख्याओं को देखते हैं। पहली संख्या में पहला अंक 5 तथा दूसरी संख्या में अंक 0 है।
∴ 5 > 0
अतः 0.5 > 0.05

(ii) 0.7 अथवा 0.5 की तुलना :
दोनों दशमलव संख्याओं में पूर्णाक शून्य समान है तथा दशमलव के बाद दाईं ओर पहली संख्या में 7 तथा दूसरी संख्या में 5 है।
∴ 7 > 5
अत: 0.7 > 0.5

(iii) 7 और 0.7 की तुलना:
पहली संख्या में पूर्णांक 7 तथा दूसरी संख्या में पूर्णांक 0 है।
∴ 7 > 0
अत: 7 > 0.7

(iv) 1.37 और 1.49 की तुलना :
दोनों दशमलव संख्याओं के पूर्णांक 1, 1 हैं। अत: ये समान हैं। अब दशमलव के बाद सबसे पहले दाईं ओर वाले अंक 3 व 4 हैं।
3 < 4
अत: 1.37 < 1.49

(v) 2.03 तथा 2.30 की तुलना :
यहाँ पूर्णांक वाले भाग समान हैं। अत: दशमलव के बाद सबसे पहले दाईं ओर वाले अंक 0 व 3 हैं। 0 < 3 अर्थात् 3 > 0
अत: 2.30 > 2.03

(vi) 0.8 और 0.88 की तुलना :
दोनों संख्याओं के पूर्णांक 0 हैं। अतः ये समान हैं और दशमलव के बाद सबसे पहले दाई ओर वाले अंक 8, 8 भी समान हैं। अत: दुसरे अगले अंक में 0 तथा 8 हैं।
∴ 8 > 0
अत: 0.88 > 0.8

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 2.
दशमलव का उपयोग करते हुए निम्नलिखित को रुपये के रूप में व्यक्त कीजिए:
(i) 7 पैसे
(ii) 7 रुपये 7 पैसे
(iii) 77 रुपये 77 पैसे
(iv) 50 पैसे
(v) 235 पैसे
हल :
(i) 7 पैसे = \(\frac {7}{100}\)रु. = 0.07 रु.
(∵ 100 पैसे = 1 रुपया)

(ii) 7 रु. 7 पैसे = 7 रु. + \(\frac {7}{100}\)रु.
(∵ 100 पैसे – 1 रु.)
= 7 रु. + 0.07 रु. = 7.07 रु.

(iii) 77 रु. 77 पैसे = 77 रु. + \(\frac {77}{100}\)रु.
(∵ 100 पैसे = 1 रु.)
= 77 रु. + 0.77 रु. = 77.77 रु.

(iv) 50 पैसे = \(\frac {50}{100}\) रु. (∵ 100 पैसे = 1 रु.)
= 0.50 रु.

(v) 235 पैसे = \(\frac {235}{100}\)रु. (∵ 100 पैसे = 1 रु.)
= 2.35 रु.

प्रश्न 3.
(i) 5 सेमी को मीटर एवं किमी में व्यक्त कीजिए।
(ii) 35 मिमी को सेमी,मीटर एवं किमी में व्यक्त कीजिए।
हल :
(i) 5 सेमी = \(\frac {5}{100}\) मीटर = 0.05 मीटर
(∵ 1 मीटर = 100 सेमी)
5 सेमी = \(\frac{5}{100 \times 1000}\) किमी,
(∵ 1000 मीटर =1 किमी) (1000 × 100 सेमी = 1 किमी )
= \(\frac {5}{100000}\)
= 0.00005 किमी।

(ii) 35 मिमी = \(\frac {35}{10}\) सेमी = 3.5 सेमी
35 मिमी = \(\frac{35}{10 \times 100}\) मीटर = \(\frac {35}{1000}\) मीटर
= 0.035 मीटर
35 मिमी = \(\frac{35}{10 \times 100 \times 1000}\) किमी
= \(\frac{35}{1000000}\) किमी
= 0.000035 किमी।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 4.
निम्नलिखित को किग्रा में व्यक्त कीजिए :
(i) 200 ग्राम
(ii) 3470 ग्राम
(iii) 4 किग्रा 8 ग्राम
हल :
(i) 200 ग्राम = \(\frac {200}{1000}\) किग्रा
(∵ 1000 ग्राम = 1 किग्रा)
= \(\frac {2}{10}\) किग्रा।

(ii) 3470 ग्राम = \(\frac {3470}{1000}\) किग्रा
(∵ 1000 ग्राम = 1 किग्रा)
= 3.47 किग्रा।

(iii) 4 किग्रा 8 ग्राम = 4 किग्रा +8 ग्राम
= 4 किग्रा + \(\frac {8}{1000}\)किग्रा
(∵ 1000 ग्राम = 1 किग्रा)
= 4 किग्ना + 0.008 किग्ना
= 4.008 किया।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित दशमलव संख्याओं को विस्तारित रूप में लिखिए :
(i) 20.03
(ii) 2.03
(iii) 200.03
(iv) 2.034
हल :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5 - 1

प्रश्न 6.
निम्नलिखित दशमलव संख्याओं में 2 का स्थानीय मान लिखिए :
(i) 2.56
(ii) 21.37
(iii) 10.25
(iv) 9.42
(v) 63.352
हल :
(i) 2 का स्थानीय मान संख्या 2.56 में 2 इकाई है।
(ii) 2 का स्थानीय मान संख्या 21.37 में 2 दहाई है।
(iii) 2 का स्थानीय मान संख्या 10.25 में 2 दसवाँ भाग है।
(iv) 2 का स्थानीय मान संख्या 9.42 में 2 सौवाँ भाग
(v) 2 का स्थानीय मान संख्या 63.352 में 2 हजारवाँ भाग है।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 7.
दिनेश स्थान A से स्थान B तक गया और वहाँ से स्थान C तक गया। 4 से B की दूरी 7.5 किमी और B से C की दूरी 12.7 किमी है। अयूब स्थान 4 से स्थान D तक गया और वहाँ से वह स्थान C को गया। 4 से 7 की दूरी 9.3 किमी और D से C की दूरी 11.8 किमी है। किसने ज्यादा दूरी तय की और वह दूरी कितनी अधिक थी ?
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5 - 2
हल :
दिनेश द्वारा तय की गई दूरी
= AB + BC
= 7.5 किमी + 12.7 किमी
= 20.2 किमी
अयूब द्वारा तय की गई दूरी
= AD + DC
= 9.3 किमी + 11.8 किमी
= 21.1 किमी
स्पष्ट है, 20.2 < 21.1 अतः अयूब ने अधिक दूरी तय की = 21.1 किमी – 20.2 किमी = 0.9 किमी। उत्तर प्रश्न 8. श्यामा ने 5 किग्रा 300 ग्राम सेब और 3 किग्रा 250 ग्राम आम खरीदे। सरला ने 4 किग्रा 800 ग्राम संतरे और 4 किग्रा 150 ग्राम केले खरीदे। किसने अधिक फल खरीदे? हल : श्यामा ने फल खरीदे = 5 किग्रा 300 ग्राम सेब +3 किग्रा 250 ग्राम आम = 8 किग्रा 550 ग्राम = 8.550 किग्रा और सरला ने फल खरीदे = 4 किग्रा 800 ग्राम संतरे + 4 किग्ना 150 ग्राम केले = 8 किग्रा 950 ग्राम । = 8.950 किग्रा स्पष्ट है, 8.950 > 8.550,
अतः सरला ने अधिक फल खरीदे।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 2 भिन्न एवं दशमलव Ex 2.5

प्रश्न 9.
28 किमी, 42.6 किमी से कितना कम है ?
हल:
अन्तर = 42.6 किमी. – 28.0 किमी
= 14.6 किमी
अत: 28 किमी, 42.6 से 14.6 किमी कम है। उत्तर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *