HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2

Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2

प्रश्न 1.
ΔXYZ की रचना कीजिए, जिसमें XY = 4.5 सेमी, YZ = 5 सेमी और ZX = 6 सेमी है।
हल :
रचना के पद :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 1
1. एक रेखाखण्ड XY = 4.5 सेमी खींचते हैं।
2. बिन्दु X को केन्द्र मानक़र 6 सेमी त्रिज्या का चाप खींचते हैं।
3. बिन्दु Y को केन्द्र मानकर 5 सेमी त्रिज्या का चाप खींचते हैं जो पहले वाले चाप को Z बिन्दु पर काटता है।
4. XZ और YZ को मिलाया।
इस प्रकार अभीष्ट त्रिभुज XYZ प्राप्त हुआ।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2

प्रश्न 2.
5.5 सेमी भुजा वाले एक समबाहु त्रिभुज की रचना कीजिए।
हल :
रचना के पद :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 2
1. AB रेखाखण्ड 5.5 सेमी खींचते हैं।
2. बिन्दु A को केन्द्र मानकर 5.5 त्रिज्या का चाप खींचते हैं।
3. बिन्दु B को केन्द्र मानकर 5.5 सेमी त्रिज्या की चाप खींचते है जो पहले वाले चाप को C बिन्दु पर काटता है।
4. AC और BC को मिलाया।
इस प्रकार अभीष्ट समबाहु त्रिभुज ABC प्राप्त हुआ।

प्रश्न 3.
ΔPQR की रचना कीजिए, जिसमें PQ = 4 सेमी, QR = 3.5 सेमी और PR = 4 सेमी है। यह किस प्रकार का त्रिभुज है ?
हल :
रचना के पद :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 3
1. एक रेखाखण्ड PQ = 4 सेमी खींचते हैं।
2. बिन्दु P को केन्द्र मानकर 4 सेमी त्रिज्या का चाप लगाया।
3. बिन्दु Q को केन्द्र मानकर 3.5 सेमी त्रिज्या का चाप लगाया जो पहले वाले चाप को R बिन्दु पर काटता है।
4. PR और QR को मिलाया।
इस प्रकार अभीष्ट त्रिभुज PQR प्राप्त हुआ।

HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2

प्रश्न 4.
ABC की रचना कीजिए, ताकि AB = 2.5 सेमी, BC = 6 सेमी और AC = 6.5 सेमी हो। ∠B को मापिए।
हल :
रचना के पद :
HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.2 4
1. BC रेखाखण्ड 6 सेमी खींचा।
2. बिन्दु B से परकार की सहायता से 2.5 सेमी त्रिज्या का चाप लगाया।
3. बिन्दु C से परकार की सहायता से 6.5 सेमी त्रिज्या का चाप लगाया जो पहले वाले चाप को A बिन्दु पर काटता है।
4. AB और AC को मिलाया।
इस प्रकार अभीष्ट त्रिभुज ABC प्राप्त हुआ। मापने पर ∠B = 90° प्राप्त होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *