HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी

Haryana State Board HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी

HBSE 6th Class Geography सौरमंडल से पृथ्वी Textbook Questions and Answers

सौरमंडल में पृथ्वी के प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:
(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?
How does a planet differ from a star?
उत्तर:
तारे आकाशीय पिंड हैं जो गैस के बने होते हैं। इनमें स्वयं का प्रकाश होता है तथा ये आकार में बहुत बड़े होते हैं। इनकी संख्या लाखों में है। जबकि ग्रह भी एक आकाशीय पिंड है। लेकिन इनकी संख्या नौ है। ये सूर्य से प्रकाश प्राप्त करते हैं। ये तारों से छोटे हैं। पृथ्वी एक ग्रह है।

(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?
What do you meant by the solar system?
उत्तर:
ब्रह्मांड में सूर्य, ग्रह, उपग्रह, नक्षत्र एवं अन्य खगोलीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं।

(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखिए।
Name all the planets according to their distance from the sun.
उत्तर:

  • बुध
  • शुक्र
  • पृथ्वी
  • मंगल
  • बृहस्पति
  • शनि
  • यूरेनस
  • नेपच्यून
  • प्लूटो।

(iv) पृथ्वी को एक अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?
Why is the earth called a unique planet?
उत्तर:
पृथ्वी एक अद्भुत ग्रह है, क्योंकि:
(i) पृथ्वी की सूर्य से दूरी न तो बहुत समीप है और न ही बहुत दूर अर्थात् एक आदर्श दूरी है जिससे पृथ्वी का तापमान न बहुत कम तथा न बहुत अधिक है। यह औसत 15° से. के लगभग है।

(ii) पृथ्वी पर जल की प्राप्ति होने के कारण यह एक अद्वितीय ग्रह कहा जाता है। जल ठोस, तरल तथा गैस अवस्था में मिलता है।

(ii) पृथ्वी पर वायुमंडल पाया जाता है, जिसमें जीवन के लिये आवश्यक दशायें मिलती हैं। वायुमंडल में पाई जाने वाली गैसों में ओजोन तह भी पाई जाती है, जो सूर्य की पराबैंगनी हानिकारक किरणों को रोकती है। इसके अतिरिक्त दिन और रात पृथ्वी पर ही पाये जाते हैं।

(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते
We see only one side of the moon. Why?
उत्तर:
चंद्रमा का अपने अक्ष पर घूमने का समय तथा पृथ्वी का चक्कर लगाने का समय एक ही है जो 27 दिन 8 घंटे है। अत: चंद्रमा की दोनों गतियाँ घूर्णन तथा परिक्रमण एक ही साथ चलती हैं। इसलिये हमें चंद्रमा की एक ओर की सतह ही दिखाई देती है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी

(vi) ब्रह्मांड क्या है?
What is the Universe?
उत्तर:
तारों, ग्रहों और अन्य खगोलीय पिंडों के बीच आने वाले अनंत स्थान को ब्रह्मांड कहते हैं। सभी कुछ ब्रह्मांड में ही शामिल हैं।

सौरमंडल में पृथ्वी प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 2.
सही उत्तर चिह्नित (√) कीजिए :
Tick the correct answers :
(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है?
(क) बृहस्पति
(ख) शनि
(ग) शुक्र
उत्तर:
(ग) शुक्र।

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?
(क) शुक्र
(ख) पृथ्वी
(ग) बुध
उत्तर:
(ख) पृथ्वी।

(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं :
(क) वृत्तीय पथ पर
(ख) आयताकार पथ पर
(ग) दीर्घवृत्ताकार
उत्तर:
(ग) दीर्घवृत्ताकार।

(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है:
(क) दक्षिण
(ख) उत्तर
(ग) पूर्व
उत्तर:
(ख) उत्तर।

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं:
(क) शनि एवं बृहस्पति
(ख) मंगल एवं बृहस्पति
(ग) पृथ्वी एवं मंगल
उत्तर:
(ख) मंगल एवं बृहस्पति।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी

सौरमंडल में पृथ्वी Class 6 HBSE Social Science प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरें:
Fill in the blanks:
(i) ………………… का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे ………………… कहते हैं।
(ii) तारों की एक बड़ी प्रणाली को ………………… कहा जाता है।
(iii) ………………… पृथ्वी के सबसे करीब है।
(iv) ………………… सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
(v) ग्रहों के पास अपनी ………………… तथा ………………… नहीं होता है।
उत्तर:
(i) तारों, तारामंडल
(ii) आकाशगंगा
(iii) शुक्र
(iv) पृथ्वी
(v) ऊष्मा, प्रकाश।

आओ कुछ करें :

  • सौरमंडल का एक चार्ट तैयार करें।
  • छुट्टियों में एक तारामंडल को जाकर देखें तथा वहाँ के उपने अनुभव को कक्षा में बताएँ।
  • पृथ्वी एवं सौरमंडल पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करें।
    छात्र स्वयं करें।

HBSE 6th Class Geography सौरमंडल से पृथ्वी Important Questions and Answers

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

सौरमंडल में पृथ्वी कक्षा 6 प्रश्न उत्तर HBSE 6th Class Social Science प्रश्न 1.
तारा क्या है?
What is star?
उत्तर:
जिन आकाश पिंडों में अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है, उसे तारा कहते हैं।

Saurmandal Me Prithvi Class 6 HBSE Social Science प्रश्न 2.
ग्रह क्या है?
What is the planet?
उत्तर:
वह आकाशीय पिंड, जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। ये सूर्य से ऊष्मा तथा प्रकाश प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 3.
सौरमंडल की परिभाषा दो।
Define solar system.
उत्तर:
ब्रह्मांड में सूर्य, ग्रह, उपग्रह, नक्षत्र तथा अन्य खगोलीय पिंड मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं।

प्रश्न 4.
सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?
Which is the smallest planet?
उत्तर:
सबसे छोटा ग्रह प्लूटो है।

प्रश्न 5.
सबसे दूर का ग्रह कौन सा है?
Which is farthest planet?
उत्तर:
सबसे दूर का ग्रह प्लूटो है।

प्रश्न 6.
सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
Which is the biggest planet?
उत्तर:
सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति (Jupiter) है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी

प्रश्न 7.
बुध ग्रह सूर्य से कितनी दूर है?
What is the distance of Mercury from the Sun?
उत्तर:
58 मिलियन किमी.।

प्रश्न 8.
सूर्य किस पदार्थ से बना है?
What matter is the sun made of?
उत्तर:
सूर्य का निर्माण गर्म गैसों से हुआ है।

प्रश्न 9.
प्रकाश वर्ष क्या है?
What is Light Year?
उत्तर:
एक वर्ष में प्रकाश के 300000 किमी. प्रति सेकेंड की गति से चलने की दूरी को प्रकाश वर्ष कहते हैं।

प्रश्न 10.
आकाश गंगा क्या है?
What is Galaxy?
उत्तर:
लाखों तारों के समूह को आकाशगंगा कहते हैं। इसे तारा पुंज भी कहते हैं।

प्रश्न 11.
कौन से दो ग्रहों के सबसे अधिक उपग्रह हैं?
Which two planets have the largest number of satellites?
उत्तर:
बृहस्पति तथा शनि ग्रह के सबसे अधिक उपग्रह हैं। बृहस्पति के 16 तथा शनि के 18 उपग्रह हैं।

प्रश्न 12.
ध्रुव तारा क्या है?
What is Pole Star?
उत्तर:
रात्रि के आकाश में उत्तर दिशा की ओर सबसे तेज चमकने वाले तारे को ध्रुव तारा कहते हैं।

प्रश्न 13.
सूर्य की किरणें पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेती हैं?
How much time the sun’s rays take to reach the earth?
उत्तर:
सूर्य की किरणों को पृथ्वी तक पहुँचने में लगभग 8 मिनट लगते हैं, जबकि सूर्य की किरणें एक सेकेंड में 300000 किमी. की गति से चलती हैं।

प्रश्न 14.
कौन सा ग्रह सबसे छोटा तथा सूर्य से सबसे अधिक दूर है?
Which planet is the smallest and farthest from the sun?
उत्तर:
प्लूटो सूर्य से सबसे अधिक दूरी पर तथा सबसे छोटा ग्रह है।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
क्षुद्र ग्रह किसे कहते हैं?
What is asteroids ?
उत्तर:
मंगल और बृहस्पति ग्रहों के मध्य छोटे पिंडों के समूह को जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं. क्षद्र ग्रह कहते हैं। क्षुद्र ग्रह उस ग्रह के टुकड़े हैं जो अपने जन्म के बाद विस्फोट के कारण बिखर गया होगा।

प्रश्न 2.
पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
Why is the earth called a Blue Planet?
उत्तर:
पृथ्वी ही सारे ब्रह्मांड में एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है, क्योंकि यहाँ उचित मात्रा में जल तथा तापमान पाया जाता है। पृथ्वी के 71% भाग पर जल है। इसलिये पृथ्वी को नीला ग्रह कहते हैं।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी

प्रश्न 3.
उपग्रह क्या हैं?
What are satellites?
उत्तर:
वे खगोलीय पिंड, जो अपने ग्रह की परिक्रमा करते हैं उन्हें उपग्रह कहते हैं। जैसे चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है। यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है। उपग्रह में अपना प्रकाश नहीं होता। यह सूर्य से प्राप्त प्रकाश को परावर्तित करते हैं।

प्रश्न 4.
उल्काएँ क्या हैं?
What are the meteorites?
उत्तर:
उल्काएँ उल्का पिंड के वे हिस्से हैं जो आकाश से भूमि पर गिरते समय वायुमंडल में जलकर विलीन नहीं हो पातीं बल्कि पृथ्वी पर ठोस शैल खंड के रूप में गिर जाती हैं। ये पृथ्वी पर गिरते समय तेज प्रकाश करती हैं। प्रायः उल्काएँ आकाश में ही जलकर भस्म हो जाती हैं, परंतु कभी-कभी पृथ्वी पर भी गिर जाती हैं।

प्रश्न 5.
पुच्छल तारे के विषय में तुम क्या जानते हो?
What do you know about the comets?
उत्तर:
पुच्छल तारे को धूमकेतु भी कहते हैं। ये आकाश में कभी-कभी देखे जाते हैं। इनका परिक्रमा पथ बहुत बड़ा होता है। इसके पीछे प्रज्जलित पूँछ जैसी आकृति होने के कारण इसे पुच्छल तारा कहते हैं। अपने परिक्रमा पथ में ये कभी-कभी सूर्य के समीप तथा कभी बहुत दूर हो जाते हैं।

प्रश्न 6.
चंद्रमा किस प्रकार चमकता है?
How does the moon shine?
उत्तर:
चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है। यह एक सुंदर आकाशीय पिंड है। चंद्रमा में स्वयं का प्रकाश नहीं होता है। सूर्य से प्राप्त प्रकाश चंद्रमा से परावर्तित होता है। इस प्रकार वह रात्रि के समय चमकता हुआ दिखाई देता है।

प्रश्न 7.
पृथ्वी पर औसत तापमान क्यों पाया जाता है? इसके क्या कारण हैं?
Why is the average temperature found on the earth? What does it causes?
उत्तर:
पृथ्वी पर औसत तापमान पाया जाता है, क्योंकि पृथ्वी सूर्य से न तो बहुत दूर है और न ही बहुत समीप। यह एक आदर्श स्थिति पर है। इसलिये पृथ्वी पर लगभग 15° से. तापमान पाया जाता है। जिसके कारण जल, पृथ्वी पर गैस, तरल तथा ठोस अवस्था में मिलता है।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) ब्रह्मांड का वर्णन करो।
Describe the universe.
उत्तर:
ब्रह्मांड में सूर्य, चंद्रमा तथा जगमगाते लाखों खगोलीय पिंड हैं जिन्हें आकाशीय पिंड भी कहा जाता है। पृथ्वी भी इसी प्रकार का आकाशीय पिंड है। ब्रह्मांड बहुत अधिक विस्तृत है।

(ii) खगोलीय पिंड किसे कहते हैं?
What are celestial bodies?
उत्तर:
आकाश में चमकते हुए तारे, सूर्य तथा चंद्रमा आदि सभी खगोलीय पिंड हैं। इनको आकाशीय पिंड भी कहते हैं।

(iii) ग्रह शब्द का क्या अर्थ है?
What does the word planet mean?
उत्तर:
‘ग्रह’ ग्रीक भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है परिश्रमक अर्थात् घूमने वाले। वह आकाशीय पिंड जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं ग्रह कहलाते हैं। इनमें अपना प्रकाश नहीं होता है। ये सूर्य से ऊष्मा तथा प्रकाश प्राप्त करते हैं। इनकी संख्या नौ है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी

(iv) एक उपग्रह किस प्रकार तारे से भिन्न होता है?
How does a satellite differ from a star?
उत्तर:
उपग्रह भी एक खगोलीय पिंड है। यह ग्रह से छोटा होता है तथा ग्रह की परिक्रमा करता है। जैसे चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है। यह पृथ्वी की परिक्रमा करता है। उपग्रह में अपना प्रकाश तथा ऊष्मा नहीं होती है। जबकि तारा एक खगोलीय पिंड है। इसमें अपना प्रकाश तथा ऊष्मा होती है। ये आकार में बहुत बड़े होते हैं तथा गैसीय पिंड होते हैं। तारे से बड़ी मात्रा में प्रकाश तथा ऊष्मा बाहर निकलती है।

प्रश्न 9.
कौन से कारक पृथ्वी को रहने योग्य बनाते हैं?
Which factors make the earth suitable for living place?
उत्तर:
निम्न कारक पृथ्वी को रहने योग्य बनाते हैं :
1. पृथ्वी पर जल की प्राप्ति, जो तीनों अवस्थाओं ठोस, तरल तथा गैस अवस्था में मिलता है।

2. पृथ्वी पर औसत तापमान लगभग 15° सें पाया जाता है, क्योंकि पृथ्वी सूर्य से न बहुत समीप है और न बहुत दूर।

3. उपयुक्त वायुमंडल का पृथ्वी के चारों ओर पाया जाना। वायुमंडल में ऑक्सीजन, हाइड्रोजन, कार्बन तथा नाइट्रोजन आदि गैसें मिलती है, जो वनस्पति तथा प्राणियों के लिए आवश्यक हैं। इसके अतिरिक्त वायुमंडल में ओजोन सतह पायी जाती है जो सूर्य की पराबैंगनी किरणों से प्राणियों की रक्षा करती है।

प्रश्न 10.
अंतर स्पष्ट करो:
Distinguish between:
(i) एक तारा और एक ग्रह।
उत्तर:
तारा (Star) : तारे आकाशीय पिंड है जो गैस के बने होते हैं। ये आकार में बहुत बड़े तथा अत्यधिक गर्म होते हैं, इनमें स्वयं का प्रकाश होता है। ये लाखों की संख्या में हैं। ये दूरबीन से देखे जा सकते हैं, कुछ तो आकार में सूर्य से भी बड़े हैं।

ग्रह (Planet) : ये भी आकाशीय पिंड हैं। इनकी संख्या नौ है। ये सूर्य की परिक्रमा करते हैं। इनमें स्वयं का प्रकाश नहीं होता।

(ii) एक ग्रह तथा एक उपग्रह।।
उत्तर:
ग्रह (Planet) : ग्रह आकाशीय पिंड हैं। ये सूर्य को परिक्रमा करते हैं। इनमें स्वयं का प्रकाश नहीं होता।
उपग्रह (Satellite) : चे भी आकाशीय पिंड हैं। ये ग्रह की परिक्रमा करते हैं। जैसे चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। ये सूर्य से प्रकाश तथा ऊष्मा लेते हैं।

(iii) पुच्छल तारे और उल्का पिंड।
उत्तर:
पुच्छल तारे (Comets) : पुच्छल तारे को धूमकेतु भी कहते हैं। ये आकाश में कभी-कभी देखे जाते हैं। इनका परिक्रमा मार्ग बहुत बड़ा होता है। इनके पीछे प्रज्वलित तारों का समूह होता है, जिससे इन्हें पुच्छल तारे कहते हैं। अपने पथ में ये कभी सूर्य के बहुत समीप तथा कभी बहुत दूर भाग जाते हैं।

उल्कायें (Meteors): उल्का पिंड उल्का के वे भाग हैं जो आकाश से भूमि पर गिरते समय वायुमंडल में जलकर विलीन नहीं हो पाते, बल्कि पृथ्वी पर ठोस अवस्था में गिर जाते हैं। ये पृथ्वी पर गिरते समय तेज प्रकाश करते हैं।

प्रश्न 11.
निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखो:
Write brief notes on:
सौर मंडल, आकाश गंगा, चंद्रमा, उपग्रह।
उत्तर:
सौर मंडल (Solar System) : सौर परिवार का निर्माण सूर्य, नौ ग्रह, उपग्रह तथा अन्य खगोलीय पिंड मिलकर करते हैं। सूर्य सौरमंडल के केन्द्र में है।

आकाश गंगा (Galary) : लाखों तारों के समूह को आकाश गंगा कहते हैं। आकाश में यह तारों का समूह धनुष के आकार में दिखाई देता है। हमारे ब्रह्मांड में लाखों आकाश गंगा है।

चंद्रमा (Moon) : चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है। यह पृथ्वी से 384000 किमी. दूर है। आकार में यह पृथ्वी से एक चौथाई है। चंद्रमा द्वारा परावर्तित प्रकाश पृथ्वी तक सवा सेकेंड में पहुंचता है। चंद्रमा द्वारा पृथ्वी की परिक्रमा तथा घूर्णन की क्रिया दोनों साथ-साथ चलती हैं। इसलिये हमें चंद्रमा का केवल एक भाग ही दिखाई देता है।

उपग्रह (Satellites): उपग्रह ऐसे खगोलीय पिंड हैं, जो अपने ग्रहों की परिक्रमा उसी प्रकार करते हैं जिस प्रकार सूर्य की परिक्रमा ग्रह करते हैं। चंद्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है। बुध तथा शुक्र ग्रहों के अतिरिक्त सभी ग्रहों के अपने उपग्रह है। अपने सौर मंडल में उनचास उपग्रह है।

HBSE 6th Class Social Science Solutions Geography Chapter 1 सौरमंडल से पृथ्वी

सौरमंडल से पृथ्वी Class 6 HBSE Notes in Hindi

1. तारा (Star) : वह खगोलीय पिंड, जिसमें अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है।

2. ग्रह (Planet) : वह आकाशीय पिंड, जो सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। यह सूर्य से ऊष्मा तथा प्रकाश प्राप्त करते हैं।

3. उपग्रह (Satellites) : वह आकाशीय पिंड जो एक ग्रह की उसी प्रकार परिक्रमा करते हैं, जिस प्रकार एक ग्रह सूर्य की परिक्रमा करता है। ये आकार में छोटे होते हैं।

4. प्रकाश वर्ष (Light Year) : प्रकाश वर्ष वह है, जिसमें प्रकाश एक वर्ष में 3 लाख प्रति सेकेंड की गति से चलता है।

5. आकाशगंगा (Galaxy) : सौर परिवार के असंख्य तारों का समूह तारापुंज अथवा आकाश गंगा कहलाती है।

6. ब्रह्मांड (Universe) : तारे, ग्रह तथा अन्य खगोलीय पिंडों के बीच वाले अनंत स्थान को ब्रह्मांड कहते हैं।

7. सूर्य (Sun): यह मध्यम आकार का तारा है, जो पृथ्वी से 150 मिलियन किलोमीटर दूर है।

8. तारामंडल (Constellation) : तारों का समूह जो विभिन्न आकृतियाँ बनाता है।

9. क्षुद्रग्रह (Asteroid) : मंगल और बृहस्पति के मध्य छोटे पिंडों के समूह जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं, क्षुद्रग्रह कहलाते हैं।

10. सौरमंडल (Solar System) : सूर्य, ग्रह, उपग्रह, क्षुद्रग्रह आदि मिलकर सौर मंडल बनाते हैं।

11. उल्कापिंड (Meteoroids) : सूर्य के चारों ओर घूमते चट्टानों के टुकड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *