HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

HBSE 6th Class Science वस्तुओं के समूह बनाना InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो यह जानना चाहता है कि क्या हमने यह पता लगाया है कि कुछ पदार्थों का उपयोग एक से अधिक प्रकार की वस्तुओं के बनाने में किया जाता है?
उत्तर:
हाँ, हमने यह पता लगाया है कि कुछ पदार्थों का उपयोग एक से अधिक प्रकार की वस्तुओं को बनाने में किया जाता है।

प्रश्न 2.
बूझो यह सुझाव देता है कि हमें यह भी जाँच करनी चाहिए कि हमने क्रियाकलाप-5 में जिन द्रवों का उपयोग किया था क्या जल के अतिरिक्त किसी अन्य द्रव में भली-भाँति मिश्रित हो जाते हैं।
उत्तर:
नहीं, ये द्रव किसी अन्य द्रव में भली-भांति मिश्रित नहीं होते।

प्रश्न 3.
पहेली यह जानने के लिए उत्सुक है कि क्या गैसें भी जल में विलीन हो जाती हैं?
उत्तर:
कुछ गैसें जल में विलेय हैं जबकि अन्य नहीं हैं, सामान्यतः जल में कुछ गैसें थोड़ी मात्रा में विलीन होती है। उदाहरण के लिए जल में विलीन ऑक्सीजन गैस जल में रहने वाले जन्तुओं तथा पादों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

HBSE 6th Class Science वस्तुओं के समूह बनाना Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) मेज
(2) कुर्सी
(3) दरवाजा
(4) सन्दूक
(5) अलमारी।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए
काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज।
उत्तर:
कांच की प्याली, स्टील का चम्मच।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए, जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिये गये पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं, को बनाने में किया जा सकता है-

वस्तुएँ पदार्थ
पुस्तक काँच
गिलास लकड़ी
कुर्सी कागज
खिलौना चमड़ा
जूते प्लास्टिक

उत्तर:
पुस्तक – कागज
गिलास – काँच, स्टील, प्लास्टिक,
कुर्सी – लकड़ी, प्लास्टिक,
खिलौना – काँच, लकड़ी, प्लास्टिक, चमड़ा, कागज,
जूते – चमड़ा, प्लास्टिक।

प्रश्न 4.
नीचे दिये गये कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए-
(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है।
(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेजर) में नहीं होती।
(ग) चॉक जल में विलीन हो जाता है।
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।
(ङ) चीनी जल में विलीन नहीं होती।
(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है।
(छ) बालू (रेत) जल में निःसादित हो जाता है।
(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है।
उत्तर:
(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(ङ) असत्य
(च) असत्य
(छ) सत्य
(ज) सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 5.
नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिये गये हैं-
जल, बास्केट बॉल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेव तथा मिट्टी का घड़ा इनको इस प्रकार समूहित कीजिए
(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ
(ख) खाद्य तथा अखाद्य
उत्तर:
(क) गोल आकृतियाँ – अन्य आकृतियाँ
1. बास्केट बॉल – 1. सेब
2. संतरा – 2. चीनी
3. ग्लोष
4. मिट्टी का घड़ा

(ख) खाद्य – अखाध
जल – बास्केट बॉल
संतरा – मिट्टी का घड़ा
सेब – ग्लोब
चीनी

प्रश्न 6.
जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं।
उत्तर:
1. प्लास्टिक बॉल
2. गुब्बारा
3. नाव
4. थर्माकोल
5. लकड़ी
6. पंख
7. बॉल
8. बैंत।
ये तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए
(क) कुसी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी
(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल
(ग) एल्युमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत
(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट।
उत्तर:
(क) बच्चा
(ख) नाव
(ग) रेत
(घ) रेत।

HBSE 6th Class Science वस्तुओं के समूह बनाना Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. निम्न में से कौन सी वस्तु भिन्न है?
(क) कुर्सी
(ख) जग
(ग) दूध
(घ) हथौड़ा
उत्तर:
(ग) दूध

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

2. निम्नलिखित में से द्युतिहीन पदार्थ छाँटिए
(क) सोना
(ख) कोयला
(ग) स्टील
(घ) चाँदी
उत्तर:
(ख) कोयला

3. जल में अविलेय है
(क) चाना
(ख) नमक
(ग) रेत
(घ) जल रंग
उत्तर:
(ग) रेत

4. रंगहीन काँच होता है
(क) पारदर्शी
(ख) अपारदर्शी
(ग) पारभासी
(घ) अल्प पारभासी
उत्तर:
(क) पारदर्शी

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. ……………….. में एक विशेष चमक होती है जिसे पुति कहते हैं।
2. पदार्थ जिन्हें संपीडित करना कठिन होता है,
पदार्थ कहलाते हैं। 3. स्पंज कोमल है जबकि लकड़ी ………….. है।
4. वे पदार्थ जो जल में घुल जाते हैं………….कहलाते हैं।
उत्तर:
1. धातुओं
2, कठोर
3. कठोर
4. विलेय।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(क) लकड़ी (i) अविलेय
(ख) काँच (ii) विलेय
(ग) बालू (iii) अपारदर्शी
(घ) नमक (iv) पारदर्शी

उत्तर:

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(क) लकड़ी (iii) अपारदर्शी
(ख) काँच (iv) पारदर्शी
(ग) बालू (i) अविलेय
(घ) नमक (ii) विलेय

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

1. चीनी एवं नमक पानी में अविलेय है।
2. लकड़ी एवं प्लास्टिक जल में डालने पर तैरती है।
3. लोहा, स्टैनलैस स्टील, ताँबा, कठोर पदार्थ हैं।
4. रबर, स्पंज दोनों द्रव पदार्थ हैं।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. सत्य
4. असत्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्लास्टिक की बनी दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
खिलौना, कंधा।

प्रश्न 2.
लकड़ी से बनाए जाने वाले दो औजारों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. किसान का हल
  2. हथौड़े का हत्था।

प्रश्न 3.
धातु से बनी दो वस्तुओं के नाम लिखो। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

  1. गिलास
  2. बिजली का तार।

प्रश्न 4.
प्लास्टिक से बनी दो वस्तुओं के नाम लिखो। (क्रियाकलाप)
उत्तर;

  1. खिलौना
  2. बाल्टी/टब।

प्रश्न 5.
दो ऐसी वस्तुओं के नाम लिखिए जो दो से अधिक पदार्थों की बनी होती हैं।
उत्तर:

  1. मोटर कार
  2. पेन।

प्रश्न 6.
दो कठोर पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. लोहा
  2. पत्थर।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से चमकदार वस्तुएँ छोटिएगत्ता, ताँबे का तार, एल्युमिनियम की शीट, लकड़ी।
उत्तर:
चमकदार वस्तुएँ-ताँबे का तार तथा एल्युमिनियम की शीट।

प्रश्न 8.
चमकदार एवं बिना चमक वाले पदार्थों के दो-दो उदाहरण लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
चमकदार पदार्थ-ताँबे का तार, एल्युमिनियम की शीट।
बिना चमक वाले पदार्थ-गत्ता, चॉक।

प्रश्न 9.
धातु किसे कहते हैं?
उत्तर:
वे पदार्थ जिनमें एक विशेष प्रकार की युति (चमक) होती है, धातु कहलाते हैं।

प्रश्न 10.
निष्प्रभ धातुएँ क्या होती हैं?
उत्तर:
कुछ धातुएँ बहुधा अपनी चमक खो देती हैं, ये घुतिहीन या निष्प्रभ धातुएँ कहलाती है।

प्रश्न 11.
जल में विलेय किसी गैस का नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑक्सीजन।

प्रश्न 12.
जल में विलेय दो पदार्थों के नाम लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
(i) नमक
(ii) शक्कर।

प्रश्न 13.
निम्न में से पारदशी वस्तुएँ छाँटिए-
काँच, गत्ता, जल, टीन की चादर।
उत्तर:
काँच, जल।

प्रश्न 14.
हम वस्तुओं को समूहों में क्यों बांटते हैं?
उत्तर:
हम अपनी सुविधा के लिए वस्तुओं का समूहन करते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कुछ ऐसे पदार्थों की सूची बनाइए जो जल में मिश्रित (लुप्त) हो जाते हैं अथवा मिश्रित नहीं होते हैं। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
विभिन्न ठोस पदार्थों को जल में मिश्रित करना

पदार्थ जल में लुप्त हो जाता है।

लुप्त नहीं होती है

1. नमक जल में पूर्णत: लुप्त हो जाता है
2. चीनी पूर्णतः लुप्त हो जाती है
3. बालू लुप्त नहीं होती है
4. चाक पाउडर लुप्त नहीं होता है
5. लकड़ी का बुरादा लुप्त नहीं होता है
6. मनका (प्लास्टिक) लुप्त नहीं होता है।

प्रश्न 2.
जल में विलेय तथा अविलेय वस्तुओं के उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

जल में विलेय जल में अविलेय
1. नमक 1. मिट्टी
2. चीनी 2. तेल
3. स्याही 3. लोहे का बुरादा
4. सोडा 4. कंकड़

प्रश्न 3.
धातुओं तथा अधातुओं के कुछ उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

धातुएँ अधातुएँ
(i) लोहा (i) मिट्टी
(ii) सोना (ii) कोयला
(iii) चाँदी (iii) लकड़ी
(iv) एल्युमिनियम (iv) पत्थर

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पदार्थों को जल में घुलने एवं न घुलने के आधार पर छाँटिए-
चीनी, रेत, लकड़ी का बुरादा, दूध, शहद, मिट्टी, सिरका
उत्तर:
जल में घुलने वाले पदार्थ – जल में न घुलने वाले पदार्थ
चीनी, दूध, शहद, सिरका – रेत, लकड़ी का बुरादा, मिट्टी

प्रश्न 5.
दो-दो उदाहरण लिखिए-
(क) कठोर पदार्थ
(ख) पारदर्शी पदार्थ
(ग) जल में विलेय पदार्थ
(घ) मुलायम पदार्थ
(ङ) जल में अविलेय पदार्थ।
उत्तर:
(क) लकड़ी, पत्थर
(ख) काँच, पानी
(ग) चीनी, नमक
(घ) मक्खन, रबर
(ङ) रेत, तेल।

प्रश्न 6.
पारदर्शी तथा अपारदर्शी वस्तुएँ क्या होती हैं?
उत्तर:
पारदर्शी वस्तुएँ – पारदर्शी वस्तुएँ वे पदार्थ हैं जिनमें से होकर आर-पार देखा जा सकता है, जैसे- कांच, जल आदि।
अपारदर्शी वस्तुएँ – अपारदर्शी वस्तुएँ वे पदार्थ हैं, जिनमें से होकर आर-पार नहीं देखा जा सकता है, जैसे- कागज का गत्ता, लकड़ी का तख्ता।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कम से कम दस वस्तुओं के नाम तथा उस पदार्थ का नाम लिखिए जिससे ये वस्तुएं बनी हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
एकत्र की गई वस्तुएँ तथा पदार्थ जिनसे वेखनी हैं।

वस्तुएँ पदार्थ जिनसे ये बनी है।
1. प्लेट (थाली) इस्पात, काच, प्लारिक (अन्य कोई)
2. पेन प्लास्टिक, धातु
3. कुसी लकड़ी, प्लास्टिक, लोहा
4. मेज लकड़ी, प्लास्टिक, लोहा
5. गेंद रबड़, प्लास्टिक
6. खिलौना लकड़ी,रबर. सस्टिक,लाख, धातू, वस्त्र
7. दरवाजा लकड़ी, लोहा. धातु, प्लास्टिक
8. गिलास काँच, प्लास्टिक, लोहा
9. पेला सूती कपड़ा, पटसन, प्लास्टिक, कागज
10. चम्मच प्लास्टिक, लकड़ी, धातु
11. कंधा प्लास्टिक, स्टील, लकड़ी
12. चूड़ियाँ काँच, सोना, चाँदी, प्लास्टिक
13. बटन प्लास्टिक, सौंग, सीप
14. चौक चॉक पाउडर, रेत
15. पुस्तक कागज, स्याही

प्रश्न 2.
समान पदार्थ से बनी कुछ वस्तुओं की सूची बनाकर उस पदार्थ को भी बताइए, जिससे ये वस्तुएं बनी (क्रियाकलाप)
उत्तर:
समान पदार्थ से बनी विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ

पदार्थ इन पदार्थों से बनी वस्तुएँ
1. लकड़ी कुर्सी, मेज, हल, बैलगाड़ी और इसके पहिए।
2. कागज पुस्तके, नोट बुक, समाचार पत्र, खिलौने, कैलेंडर
3. चमड़ा थले, पर्स, जूते, बेल्ट, जैकेट, पैट
4. प्लास्टिक वर्तन, खिलौने, कंघा, कुा, स्केल, अलमारी
5. रूई शर्ट, तौलिया, पैट, रुमाल, चादर, तकिए, रजाई
6. लोहा दरवाजे, खिड़किया, कुर्सी, मेज रा.सोना
7. सोना चूड़ी, अंगूठी, बाली
8. मिट्टी खिलौने, बर्तन

प्रश्न 3.
पाँच ऐसी वस्तुओं के नाम लिखें,जो केवल एक ही प्रकार के पदार्थ से बनी होती हैं तथा पाँच ऐसी वस्तुओं के नाम लिखिए जो एक से अधिक पदार्थों से बनी होती हैं।
उत्तर:

एक ही पदार्थ से बनी वस्तुएँ एक से अधिक पदाथों से बनी बस्तुएँ
1. कपड़ा – रुई से 1. पुस्तक – कागज, स्याही
2. रबड़ – रबड़ से 2. हथौड़ा – लोहा, लकड़ी
3. कैंची – धातु से 3. साबुन – सोडा, मैदा, स्केन्ट
4. गिलास – काँच से 4. शर्बत – चीनी, पानी
5. कप – चीनी मिट्टी 5. सब्जी – सब्जी, मसाले, पानी

प्रश्न 4.
कठोर तथा कोमल पदार्थों से आप क्या समझते हैं? उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर:
कठोर पदार्थ : ऐसे पदार्थ जिन्हें आसानी से सम्पीडित नहीं किया जा सकता तथा न ही इन्हें खरोंचा जा सकता है, कठोर पदार्थ कहलाते हैं। इन पदार्थों को काटना भी मुश्किल होता है।
उदाहरण- लोहा, लकड़ी, पत्थर आदि कठोर पदार्थ

कोमल पदार्थ : ऐसे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीडित किया जा सकता है, खरोंचा जा सकता है तथा आसानी से काटा जा सकता है, कोमल पदार्थ कहलाते हैं।
उदाहरण- रुई, संज, रबर आदि कोमल पदार्थ कहलाते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

प्रश्न 5.
जल में विलेय तथा अविलेय पदार्थों को पहचानने के लिए एक क्रियाकलाप लिखिए।
उत्तर:
क्रियाकलाप-
आवश्यक सामग्री : चीनी, नमक, स्याही की गोली, मिट्टी, चॉक, कंकड़, कुछ गिलास और पानी।
विधि : काँच के छह गिलास लेकर उन्हें पानी से आधा भर लीजिए। पहले गिलास में एक चम्मच चीनी, दूसरे गिलास में एक चम्मच नमक, तीसरे गिलास में स्याही की 2-3 गोलियाँ, चौथे गिलास में मिट्टी, पाँचवें गिलास में थोड़ा-सा चॉक तथा छठे गिलास में कुछ कंकड़ डालकर चम्मच से भली प्रकार हिलाइए।
प्रेक्षण : पहले, दूसरे एवं तीसरे गिलास के पदार्थ पानी में पूर्ण रूप से घुल गये हैं। चौथे, पाँचवें तथा छठे गिलास के पदार्थ पानी की तली में बैठ गये हैं।
निष्कर्ष : चीनी, नमक एवं स्याही की गोली पानी में पूर्ण विलेय हैं। मिट्टी, चॉक तथा कंकड़ पानी में अविलेय हैं।

प्रश्न 6.
कुछ द्रवों के नाम लिखिए तथा इनकी जल में विलेयता बताइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
कुछ सामान्य द्रवों की जल में विलेयता

द्रव भली-भाँति मिश्रित होता है/मिश्रित नहीं होता है।
1. सिरका भली-भांति मिश्रित होता है
2. नौबू का रस भली-भाँति मिश्रित होता है
3. सरसों का तेल मिश्रित नहीं होता है
4. नारियल का तेल मिश्रित नहीं होता है
5. मिट्टी का तेल मिश्रित नहीं होता है
6. शहद भली-भांति मिश्रित होता है
7. मक्खन मिश्रित नहीं होता है
8. संतरे का रस भली-भाँति मिश्रित होता है

प्रश्न 7.
वस्तुएँ जल में क्यों तैरती हैं तथा क्यों डूब जाती हैं? पानी में तैरने वाली तथा डूबने वाली कुछ वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
अनेक वस्तुएँ जल की सतह पर तैरती हैं, इसका कारण है कि पानी भी वस्तुओं पर ऊपर की ओर उछाल लगाता है जबकि वस्तुएँ । नीचे की ओर अपने भार के कारण दाब लगाती हैं। जब पानी द्वारा लगाया गया उछाल वस्तु के दाब तथा तैरती वस्तुएँ से अधिक होता है तो वस्तु पानी की सतह पर तैरती है। इसके विपरीत जब वस्तु द्वारा डाला गया दाब, पानी द्वारा लगाये गये उछाल से अधिक होता है तो वस्तुएँ डूब जाती हैं।
जल में तैरने वाली वस्तुएँ – लकड़ी, प्लास्टिक, खोखली गेंद, फल आदि।
जल में डूबने वाली वस्तुएँ – चाबी, सिक्के, कंकड़, पत्थर आदि।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 4 वस्तुओं के समूह बनाना

वस्तुओं के समूह बनाना Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ हमारे आस-पास की वस्तुएँ एक अथवा एक से अधिक पदार्थों से बनी होती हैं। ये पदार्थ काँच, प्लास्टिक, मिट्टी, लकड़ी, धातुएँ, कागज, रुई आदि हो सकते हैं।
→ किसी दिये गये पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं के निर्माण में किया जा सकता है। किसी वस्तु को केवल एक ही पदार्थ से भी बनाना सम्भव हो सकता है अथवा इसे विभिन्न प्रकार के पदार्थों से भी बनाया जा सकता है।
→ विभिन्न प्रकार के पदार्थों के गुण भिन्न-भिन्न होते हैं।
→ कुछ पदार्थ देखने में चमकदार होते हैं, जबकि अन्य नहीं होते हैं। कुछ पदार्थ खुरदरे होते हैं तो कुछ अन्य चिकने। इसी प्रकार कुछ पदार्थ स्पर्श करने में कठोर लगते हैं तो कुछ अन्य कोमल लगते हैं।
→ कुछ पदार्थ जल में विलेय होते हैं, जबकि कुछ अन्य अविलेय होते हैं। .कुछ पदार्थ जैसे- काँच पारदर्शी होते हैं तथा कुछ अन्य पदार्थ जैसे…लकड़ी एवं धातुएँ अपारदर्शी होते हैं। कुछ पदार्थ पारभासी होते हैं।
→ पदार्थों को उनके गुणों में समानताओं तथा विभिन्नताओं के आधार पर समूहों में बाँटा जाता है। .वस्तुओं को सुविधा तथा उनके गुणों के अध्ययन के लिए एक साथ सामूहित किया जाता है।
→ पदार्थ – वह जिसको हम देखकर और छूकर महसूस कर सकते हैं।
→ द्युतिमय (चमकीला) – किसी भी वस्तु या पदार्थ की चमक।
→ धातु – वे पदार्थ जिनमें विशेष चमक होती है।
→ कोमल – वे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीडित किया जा सकता है या खगेंचा जा सकता है।
→ कठोर – वे पदार्थ जिन्हें संपीडित करना कठिन होता है, कठोर कहलाते हैं। विलेय-वे पदार्थ जो जल में घुल जाते हैं।
→ अविलेय – वे पदार्थ जो किसी द्रव्य (जल) में नहीं घुलते हैं।
→ पारदर्शी – जिन पदार्थों के आर-पार देखा जा सकता है।
→ अपारदर्शी – वे पदार्थ जिनके आर-पार नहीं देखा जा सकता।
→ पारभासी – ऐसे पदार्थ हैं, जिनसे वस्तुओं को देख तो सकते हैं, किन्तु स्पष्ट नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *