Haryana State Board HBSE 6th Class Maths Solutions Chapter 6 पूर्णांक InText Questions and Answers.
Haryana Board 6th Class Maths Solutions Chapter 6 पूर्णांक InText Questions
पृष्ठ सं. 126 से (इन्हें कीजिए)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित स्थानों को + या – चिह्न से निरूपित कीजिए:
(a) शून्य के बाईं ओर 8 कदम
(b) शून्य के दाईं ओर 7 कदम
(c) शून्य के दाईं ओर 11 कदम
(d) शून्य के बाईं ओर 6 कदम।
हल :
(a) शून्य के बाईं ओर 8 कदम को – 8 द्वारा व्यक्त किया जाता है।
(b) शून्य के दाईं ओर 7 कदम को + 7 द्वारा व्यक्त किया जाता है।
(c) शून्य के दाईं ओर 11 कदम को + 11 द्वारा व्यक्त किया जाता है।
(d) शून्य के बाई और 6 कदम को – 6 द्वारा व्यक्त किया जाता है।
पृष्ठ सं. 126 से
(मेरे पीछे कौन आ रहा है।)
⇒ किसी संख्या का परवर्ती उसकी अगली संख्या होती _है अर्थात् उस संख्या में 1 जोड़कर प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्याओं के परवर्ती लिखिए :
हल:
संख्या | परवर्ती |
10 | 10 + 1 = 11 |
8 | 8 + 1 = 9 |
– 5 | – 5 + 1 = 4 |
– 3 | – 3 + 1 = – 2 |
0 | 0 + 1 = 1 |
पृष्ठ सं. 127 से
प्रश्न 1.
अब निम्नलिखित संख्याओं के पूर्ववर्ती लिखिए :
हल:
संख्या | परवर्ती |
10 | 10 – 1 = 9 |
8 | 8 – 1 = 9 |
5 | 5 – 1 = 4 |
3 | 3 – 1 = 2 |
0 | 0 – 1 = – 1 |
इसी प्रकार की अन्य स्थितियाँ जहाँ हम इन चिह्नों का प्रयोग करते हैं।
नीचे एक दुकानदार का खाता दिखाया जा रहा है जो कुछ विशेष वस्तुओं की बिक्री से प्राप्त लाभ और हानि को दर्शाता है :
वस्तु का नाम | लाभ | हानि | उचित चिह्न द्वारा निरूपण |
सरसों का तेल | ₹150 | + 150 | |
चावल | ₹250 | – 250 | |
काली मिर्च | ₹225 | + 225 | |
गेहूँ | ₹200 | + 200 | |
मूंगफली का तेल | ₹330 | – 330 |
⇒ समुद्र तल से ऊपर की ऊँचाई ‘+’ ive चिन्ह तथा नीचे की ओर को -‘ ive चिन्ह द्वारा व्यक्त करते हैं।
⇒ 0°C से ऊपर के तापमान को + ive चिन्ह तथा नीचे के तापमान को – ive चिन्ह द्वारा व्यक्त करते हैं।
पृष्ठ सं, 128 से (प्रयास कीजिए)
प्रश्न 1.
निम्नलिखित को उचित चिह्न के साथ लिखिए:
(a) समुद्र तल से 100 मीटर नीचे
(b) 0°C से 25°C ऊपर तापमान
(c) 0°C से 15°C नीचे तापमान
(d) 0 से छोटी कोई भी पाँच संख्याएँ।
हल :
(a) समुद्र तल से 100 मीटर नीचे = – 100 मीटर
(b) 0°C से 25°C ऊपर तापमान = + 25°C
(c) 0°C से 15°C नीचे तापमान = – 15°C
(d) 0 से छोटी पाँच संखयाएँ – 1, – 2, – 3, – 4, – 5 इत्यादि।
पृष्ठ सं. 129 से
प्रश्न 1.
संख्या रेखा पर -3, 7, -4, -8, -1 और +3 को अंकित कीजिए।
हल :
एक रेखा खींची और उस पर समान दूरी पर कुछ बिन्दु अंकित किए तथा उसके मध्य में एक बिन्दु को शून्य से अंकित किया। शून्य के दाईं ओर के बिन्दु धनात्मक पूर्णाक हैं और इन्हें +1, +2, +3 इत्यादि या केवल 1, 2, 3 इत्यादि से अंकित किया। शून्य के बाईं ओर के बिन्दु ऋणात्मक हैं और इन्हें -1, 2, -3 इत्यादि से अंकित किया जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है।
स्पष्ट है कि संख्या रेखा पर -3, 7, -4, – 8, -1 और 3 को क्रमश: A, B, C, D, E और F द्वारा दर्शाया गया है।
पृष्ठ सं 130 से
प्रश्न 1.
रिक्त खानों को > और < चिन्हों का प्रयोग करते हुए भरिए:
हल :
पृष्ठ सं 131 से
प्रश्न 1.
निम्नलिखित संख्या युग्मों की > या < का प्रयोग करते हुए तुलना कीजिए :
हल:
0 > – 8 ∵ – 8, 0 के बाईं ओर है।
5 > -5 ∵ – 5.5 के बाईं ओर है।
0 < 6, ∵ 6, 0 के दाईं ओर है।
-1 > – 15, ∵ – 15, – 1 के बाईं ओर स्थित है।
11 < 15. ∵ 15, 11 के दाईं ओर स्थित है।
– 20 < 2, ∵ 2, – 20 के दाईं ओर स्थित है।
पृष्ठ सं. 136 से
प्रश्न 1.
निम्नलिखित का योग ज्ञात कीजिए :
(a) (-11) + (-12)
(b) (+ 10) + (+4)
(c) (-32) + (-25)
(d) (+ 23) + (+ 40).
हल :
(a) (-11) + (-12) = – 23
(b) (+ 10) + (+ 4) = + 14
(c) (-32) + (-25) = – 57
(d) (+23) + (+40) = + 63.
पृष्ठ सं. 137 से
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में प्रत्येक का योग ज्ञात कीजिए:
(a) (-7) + (+8)
(b) (-9) + (+ 13)
(c) (+ 7) + (-10)
(d) (+ 12) + (-7)
हल :
(a) (-7) + (+ 8) = (-7) + (+7) + (+ 1)
= 0 + (+ 1) = + 1 उत्तर
(b) (-9) + (+ 13) = (-9) + (+9) + (+4)
= 0 + (+4) = +4 उत्तर
(c) (+7) + (-10) = (+7) + (-7) + (-3)
= 0 + (-3) = – 3 उत्तर
(d) (+ 12) + (-7) = (+ 5) + (+7) + (-7)
= (+5) + 0 = +5 उत्तर
पृष्ठ सं. 139 से
प्रश्न 1.
संख्या रेखा का प्रयोग करते हुए निम्न नखित योग ज्ञात कीजिए :
(a) (-2) + 6
(b) (-6) + 2
ऐसे दो प्रश्न और बनाइए तथा संख्या रेखा की सहायता से उन्हें हल कीजिए।
हल :
(a) संख्या रेखा पर पहले हम 0 के बाईं ओर 2 कदम चलकर – 2 पर पहुँचते हैं। तब हम – 2 के दायीं ओर 6 कदम चलते हैं, तो हम 4 पर पहुंचते हैं। जैसा कि संख्या रेखा पर व्यक्त है।
अतः (-2) + 6 = 4 उत्तर
(b) संख्या रेखा पर पहले हम 0 के बाईं ओर 6 कदम चलकर – 6 पर पहुँचते हैं। तब हम -6 के दाईं ओर 2 कदम चलते हैं, तो हम -4 पर पहुंचते हैं। जैसा कि संख्या रेखा पर व्यक्त है।
अतः (-6) + 2 = – 4 उत्तर
दो और प्रश्न इस प्रकार हैं:
संख्या रेखा का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित योग ज्ञात कीजिए:
(i) 5 + (-3) (ii) (-5) + 3
हल :
(i) पहले हम संख्या रेखा पर 0 से प्रारम्भ करके (0 के दाईं और 5 कदम चलते हैं और 5 पर पहुँचते हैं। फिर हम 5 के बाईं ओर 3 कदम चलते हैं और 2 पर पहुंचते हैं।
इस प्रकार, 5 + (-3) = 2 है। उत्तर
(ii) पहले हम 0 से प्रारम्भ करके 0 के बाईं ओर 5 कदम चलते हैं और -5 पर पहुँचते हैं। फिर हम – 5 के दाई ओर 3 कदम चलते हैं और – 2 पर पहुंचते हैं।
इस प्रकार, (-5) + (+3) = – 2 है। उत्तर
प्रश्न 2.
संख्या रेखा का प्रयोग किए बिना निम्नलिखित का योग ज्ञात कीजिए:
(a) (+7) + (-11)
(b) (-13) + (+ 10)
(c) (-7) + (+9)
(d) (+ 10) + (-5)
ऐसे पाँच प्रश्न और बनाइए तथा उन्हें हल कीजिए।
हल :
(a) (+7) + (-11) = (+7) + (-7) + (-4)
= 0 + (-4) = -4 उत्तर
(b) (-13) + (+ 10) = (-3) + (-10) + (+ 10)
= (-3) + 0 = – 3 उत्तर
(c) (-7) + (+9) = (-7) + (+ 7) + (+ 2)
= 0 + (+2)
= +2 उत्तर
(d) (+ 10) + (-5) = (+5) + (+5) + (-5)
= (+5) + 0
= +5 उत्तर
प्रश्न 3.
पाँच और प्रश्न निम्न प्रकार हैं:
(i) (+9) + (-13)
(ii) (-8) + (+9)
(iii) (+6) + (-10)
(iv) (-14) + (+9)
(v) (+ 12) + (-7)
हल :
(i) (+9) + (- 13) = (+9) + (-9) + (-4)
= 0 + (-4) = -4 उत्तर
(ii) (-8) + (+9) = (-8) + (+ 8) + (+1)
= 0 + (+1)
= +1 उत्तर
(iii) (+6) + (-10) = (+6) + (-6) + (-4)
= 0 + (-4)
= – 4 उत्तर
(iv) (-14) + (+9) = (-5) + (-9) + (+9)
= (-5) + 0
= – 5 उत्तर
(v) (+ 12) + (-7) = (+5) + (+7) + (-7)
= (+5) + 0
= + 5 उत्तर
प्रश्न 4.
का योज्य प्रतिलोम क्या है? -7 का योज्य प्रतिलोम क्या है?
हल :
6 का योज्य प्रतिलोम – 6 है तथा – 7 का योज्य प्रतिलोम +7 है।