HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

HBSE 11th Class Geography भूगोल एक विषय के रूप में Textbook Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. निम्नलिखित में से किस विद्वान् ने भूगोल (Geography) शब्द (Term) का प्रयोग किया?
(A) हेरोडोट्स
(B) गैलीलियो
(C) इरेटॉस्थेनीज़
(D) अरस्तु
उत्तर:
(C) इरेटॉस्थेनीज़

2. निम्नलिखित में से किस लक्षण को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है?
(A) पत्तन
(B) मैदान
(C) सड़क
(D) जल उद्यान
उत्तर:
(B) मैदान

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

3. स्तंभ I एवं II के अंतर्गत लिखे गए विषयों को पढ़िए।

स्तंभ-क स्तंभ-ख
प्राकृतिक/सामाजिक विज्ञान भूगोल की शाखाएँ
1. मौसम विज्ञान अ. जनसंख्या भूगोल
2. जनांकिकी ब. मृदा भूगोल
3. समाजशास्त्र स. जलवायु विज्ञान
4. मृदा विज्ञान द. सामाजिक भूगोल

सही मेल को चिहांकित कीजिए।
(A) 1.ब. 2.स. 3.अ. 4.द.
(B) 1.द. 2.ब. 3.स. 4.अ.
(C) 1.अ. 2.द. 3.ब. 4.स.
(D) 1.स. 2.अ. 3.द. 4.ब.
उत्तर:
(D) 1.स. 2.अ. 3.द. 4.ब.

4. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न कार्य-कारण संबंध से जड़ा हआ है?
(A) क्यों
(B) क्या
(C) कहाँ
(D) कब
उत्तर:
(A) क्यों

5. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय कालिक संश्लेषण करता है?
(A) समाजशास्त्र
(B) मानवशास्त्र
(C) इतिहास
(D) भूगोल
उत्तर:
(C) इतिहास

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
आप विद्यालय जाते समय किन महत्वपूर्ण सांस्कृतिक लक्षणों का पर्यवेक्षण करते हैं? क्या वे सभी समान हैं अथवा असमान? उन्हें भूगोल के अध्ययन में सम्मिलित करना चाहिए अथवा नहीं? यदि हाँ तो क्यों?
उत्तर:
जब हम विद्यालय जाते हैं तो रास्ते में दुकान, सड़क, घर, मंदिर, चर्च आदि सांस्कृतिक लक्षणों का पर्यवेक्षण करते हैं। ये सभी असमान हैं। इन्हें भूगोल के अध्ययन में सम्मिलित करना चाहिए, क्योंकि ये सभी सांस्कृतिक लक्षण सांस्कृतिक भूगोल तथा मानव भूगोल के अभिन्न अंग हैं।

प्रश्न 2.
आपने एक टेनिस गेंद, क्रिकेट गेंद, संतरा एवं लौकी देखा होगा। इनमें से कौन-सी वस्तु की आकृति पृथ्वी की आकृति से मिलती-जुलती है? आपने इस विशेष वस्तु को पृथ्वी की आकृति को वर्णित करने के लिए क्यों चुना है?
उत्तर:
संतरे की आकृति पृथ्वी से मिलती-जुलती है इसलिए हमने संतरे को पृथ्वी की आकृति से जोड़ा है, क्योंकि पृथ्वी भी ध्रुवों से चपटी है। जबकि अन्य कोई भी वस्तु पृथ्वी की आकृति से मेल नहीं खाती।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

प्रश्न 3.
क्या आप अपने विद्यालय में वन-महोत्सव समारोह का आयोजन करते हैं? हम इतने पौधारोपण क्यों करते हैं? वृक्ष किस प्रकार पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं?
उत्तर:
हमने अपने विद्यालय में अनेक बार वन-महोत्सव का आयोजन किया है। इनमें हम अपने विद्यालय में पेड़-पौधे लगाते हैं। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं तथा हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन-डाइऑक्साइड को ग्रहण कर लेते हैं, जोकि पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन के लिए बहुत सहायक है। इस प्रकार पेड़-पौधे अथवा वृक्ष पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं।

प्रश्न 4.
आपने हाथी, हिरण, केंचुए, वृक्ष एवं घास देखा है। वे कहाँ रहते एवं बढ़ते हैं? उस मंडल को क्या नाम दिया गया है? क्या आप इस मंडल के कुछ लक्षणों का वर्णन कर सकते हैं?
उत्तर:
जिस स्थान पर हाथी, हिरण, केंचुए, वृक्ष एवं घास बढ़ते हैं, उस स्थान को जैवमंडल कहा जाता है। पृथ्वी का वह घेरा जहाँ स्थलमंडल, वायुमंडल, जलमंडल मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं, उसे जीवमंडल कहते हैं। जीवमंडल में गतिशील और स्थिर भूगोल एक विषय के रूप में दोनों तरह के जीव पाए जाते हैं। गतिशील जीवों में वन्य-प्राणी, जल जीव, मानव आदि आते हैं और स्थिर जीवों में वनस्पति, पेड़-पौधे इत्यादि शामिल हैं।

प्रश्न 5.
आपको अपने निवास से विद्यालय जाने में कितना समय लगता है? यदि विद्यालय आपके घर की सड़क के उस पार होता तो आप विद्यालय पहुंचने में कितना समय लेते? आने-जाने के समय पर आपके घर एवं विद्यालय के बीच की दूरी का क्या प्रभाव पड़ता है? क्या आप समय को स्थान या इसके विपरीत स्थान को समय में परिवर्तित कर सकते हैं?
उत्तर:
हमें अपने घर से विद्यालय जाते हुए आधा घण्टा लगता है। यदि विद्यालय घर की सड़क के उस पार होता तो हमें सिर्फ पाँच मिनट विद्यालय जाने में लगते। आने-जाने के समय में पढ़ाई का नुकसान होता है। हाँ, स्थान को आने-जाने के आधार पर परिवर्तित किया जा सकता है; जैसे हम कहते हैं कि इस स्थान पर हम 30 मिनट में पहुँच जाएँगे। परन्तु समय को स्थान में परिवर्तित नहीं कर सकते।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
आप अपने परिस्थान (Surrounding) का अवलोकन करने पर पाते हैं कि प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक दोनों तथ्यों में भिन्नता पाई जाती है। सभी वृक्ष एक ही प्रकार के नहीं होते। सभी पशु एवं पक्षी जिसे आप देखते हैं भिन्न-भिन्न होते हैं। ये सभी भिन्न तत्त्व धरातल पर पाए जाते हैं। क्या अब आप यह तर्क दे सकते हैं कि भूगोल प्रादेशिक/क्षेत्रीय भिन्नता का अध्ययन है?
उत्तर:
पृथ्वी तल पर प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक दोनों तथ्यों में भिन्नता पाई जाती है। ये भिन्नताएँ भौतिक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण में पाई जाने वाली भिन्नताओं से उपजती हैं। इसी क्षेत्रीय भिन्नता (Areal Differentiation) का अध्ययन करना भूगोल के मुख्य उद्देश्यों में से एक है। भूगोल पृथ्वी पर केवल क्षेत्रीय भिन्नताओं का अध्ययन ही नहीं करता बल्कि उन कारकों का भी अध्ययन करता है जो इन भिन्नताओं को जन्म देते हैं या प्रभावित करते हैं।

उदाहरणतः फसल प्रारूप (Cropping Pattern) में भिन्नता पाई जाती है जो मिट्टी के प्रकार, जलवायु, उत्पाद की माँग, किसानों की कम क्षमता, तकनीकी निवेश की उपलब्धता आदि की भिन्नता पर निर्भर करती है। इसी प्रकार किसी क्षेत्र में औद्योगिक विकास का स्तर अनेक तत्त्वों से प्रभावित होता है। भूगोल कारण संबंध (Cause-effect relationship) भी ज्ञात करता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हेट्टनर ने कहा था, “भूगोल पृथ्वी के विभिन्न भागों में कार्य-कारण संबंध का अध्ययन करता है।

प्रश्न 2.
आप पहले ही भूगोल, इतिहास, नागरिकशास्त्र एवं अर्थशास्त्र का सामाजिक विज्ञान के घटक के रूप में अध्ययन कर चुके हैं। इन विषयों के समाकलन का प्रयास उनके अंतरापृष्ठ (Interface) पर प्रकाश डालते हुए कीजिए।
यन सामाजिक विज्ञान के एक घटक के रूप में किया है। सामाजिक विज्ञान का भूगोल की एक शाखा से अंतरापृष्ठ संबंध है।

  1. भूगोल और इतिहास में अंतर्संबंध है। प्रत्येक विषय का एक दर्शन होता है, जो उस विषय के लिए मूल-आधार होता है।
  2. सामाजिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, जनांकिकी सामाजिक यथार्थता का अध्ययन करते हैं।
  3. भूगोल की सभी शाखाएँ-सामाजिक भूगोल, राजनीतिक भूगोल, आर्थिक भूगोल, जनसंख्या भूगोल, अधिवास भूगोल विषयों को घनिष्ठता से जोड़ती हैं।
  4. राजनीतिक भूगोल एक क्षेत्रीय इकाई के रूप में राज्य तथा उसकी जनसंख्या के राजनीतिक व्यवहार का अध्ययन करता है।
  5. अर्थशास्त्र अर्थव्यवस्था की मूल विशेषताओं; जैसे उत्पादन, विवरण, विनिमय एवं उपभोग का विवेचन करता है।
  6. उत्पादन, विनिमय, वितरण तथा उपभोग के स्थानिक पक्ष का अध्ययन आर्थिक भूगोल के अंतर्गत आता है।

समाकलन विषय होने के कारण भूगोल अनेक सामाजिक विज्ञानों से जुड़ा है। इन विज्ञानों का भूगोल से संबंध होने का मुख्य कारण यह है कि इन विषयों के कई कारकों में भी क्षेत्रीय भिन्नताएँ पाई जाती हैं।

अतः विवेचन से स्पष्ट है कि भूगोल प्राकृतिक एवं सामाजिक विज्ञानों से घनिष्ठता से जुड़ा हुआ है।

भूगोल एक विषय के रूप में HBSE 11th Class Geography Notes

→ भूगोल (Geography)-पृथ्वी तल पर पाए जाने वाले इन्हीं भौतिक एवं मानवीय सांस्कृतिक तत्त्वों की भिन्नता का वर्णन ही भूगोल कहलाता है।

→ पारिस्थितिकी (Ecology)-वह विज्ञान जिसके अंतर्गत विभिन्न जीवों तथा उनके पर्यावरण के अंतर्संबंधों का अध्ययन किया जाता है। मानव पारिस्थितिकी (Human Ecology) के संदर्भ में इसका अर्थ मनुष्य और स्थान के बीच पाए जाने वाले अंतर्संबंध के अध्ययन से है।

→ भौतिक पर्यावरण/वातावरण (Physical Environment) मानव अथवा अन्य पारिस्थितिक समुदायों को प्रभावित करने वाले भौतिक कारकों; जैसे वर्षा, तापमान, भू-आकार, मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पति, जल इत्यादि का सम्मिश्रण।

→ सांस्कृतिक पर्यावरण/वातावरण (Cultural Environment) मानव अथवा अन्य पारिस्थितिक समुदायों को प्रभावित करने वाले सांस्कृतिक कारकों; जैसे ग्राम, नगर, यातायात के साधन, कारखाने, व्यापार, शिक्षा संस्थाओं इत्यादि का सम्मिश्रण।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

→ कार्य-कारण संबंध (Cause and Effect Relationship) मानव द्वारा किया गया कोई उद्यम और उसके द्वारा उत्पन्न प्रभाव व परिणाम के बीच संबंधों का होना। उदाहरणतः, अर्जित शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति के व्यवहार, सामाजिक व आर्थिक स्तर में होने वाले परिवर्तन में शिक्षा कारण है और बदलाव कार्य है। इसी प्रकार सिंचाई व्यवस्था होने से कृषि क्षेत्र में होने वाले सकारात्मक आर्थिक बदलाव कार्य-कारण संबंध का उदाहरण है।

→ क्रमबद्ध भूगोल (Systematic Geography) भूगोल की वह शाखा, जिसके अंतर्गत भौगोलिक तत्त्वों की क्षेत्रीय-विषमताओं का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है।

→ प्रादेशिक भूगोल (Regional Geography)-भू-पृष्ठ पर विभिन्न प्राकृतिक प्रदेशों; जैसे मानसून प्रदेश, टुण्ड्रा प्रदेश आदि का भौगोलिक अध्ययन।

→ परिघटना (Phenomena)-ऐसी वस्तु जिसे इंद्रियों; जैसे आंख, कान , नाक आदि से देखा, सुना, सूंघा व स्पर्श किया जा सकता है। उदाहरणतः पर्वत या पठार प्राकृतिक परिघटनाएँ हैं, जबकि सड़क, मंदिर, खेत सांस्कृतिक परिघटनाएँ हैं।

→ अंतरापृष्ठ (Interface)-वह जगह या धरातल जहां दो विषय आपस में मिलते हैं और एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *