Haryana State Board HBSE 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.5 Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 7th Class Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती Ex 10.5
प्रश्न 1.
समकोण ΔPQR की रचना कीजिए, जहाँ m∠Q= 90°, QR = 8 सेमी और PR = 10 सेमी है।
हल :
रचना के पद :
1. एक रेखाखण्ड QR = 8 सेमी खींचा।
2. बिन्दु Q पर ∠XQR = 90° बनाया।
3. अब बिन्दु R को केन्द्र मानकर 10 सेमी की त्रिज्या का चाप खींचा जो QX को बिन्दु P पर काटता है।
4. RP को मिलाया।
इस प्रकार अभीष्ट ΔPQR प्राप्त हुआ।
प्रश्न 2.
एक समकोण त्रिभुज की रचना कीजिए, जिसका कर्ण 6 सेमी लम्बा है और एक पाद 4 सेमी लंबा है।
हल :
रचना के पद :
1. एक रेखाखण्ड QR = 4 सेमी खींचा।
2. बिन्दु Q पर ∠XQR = 90° का बनाया।
3. बिन्दु R को केन्द्र मानकर कर्ण 6 सेमी की त्रिज्या का एक चाप लगाया जो QX को बिन्दु P पर काटता है।
4. RP को मिलाया।
इस प्रकार अभीष्ट ΔPQR प्राप्त होगा।
प्रश्न 3.
एक समद्विबाहु समकोण त्रिभुज ABC की रचना कीजिए, जहाँ m∠ACB = 90° है और AC = 6 सेमी है।
हल :
रचना के पद :
1. रेखाखण्ड AC = 6 सेमी खींचा।
2. बिन्दु C पर ∠ACX = 90° बनाया।
3. बिन्दु C से परकार में 6 सेमी की त्रिज्या का चाप लेकर खींचा, जो CX को बिन्दु B पर काटता है।
4. BA को मिलाया।
इस प्रकार अभीष्ट ΔABC प्राप्त होगा।